• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 29, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

गोपाल खेमका हत्याकांड: फूलों की माला लेकर अंतिम संस्कार में पहुंचा आरोपी, हुआ गिरफ्तार

Gopal Khemka murder case: तीन अपराधी हत्या से पहले पटना के डलदली इलाके में एक चाय की दुकान के पास जुटे थे। वहां चाय पीने के बाद वे खेमका के घर पहुंचे और इस घटना को अंजाम दिया।

Kiran rautela by Kiran rautela
7 July 2025
in जुर्म, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से
0
Bihar Gopal Khemka murder case: The accused reached the funeral with a garland of flowers, was arrested

Bihar Gopal Khemka murder case: The accused reached the funeral with a garland of flowers, was arrested

Share on FacebookShare on Twitter

Gopal Khemka murder case update: बिहार के प्रतिष्ठित उद्योगपति गोपाल खेमका की शुक्रवार रात पटना के गांधी मैदान इलाके स्थित उनके आवास के बाहर एक हथियारबंद हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज हत्याकांड में एक नया मोड़ तब आया जब एक आरोपी खेमका के अंतिम संस्कार में फूलों की माला लेकर पहुंचा और वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया।

कैसे हुई हत्या?

रिपोर्ट के अनुसार, तीन अपराधी हत्या से पहले पटना के डलदली इलाके में एक चाय की दुकान के पास जुटे थे। वहां चाय पीने के बाद वे खेमका के घर पहुंचे और इस घटना को अंजाम दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी पहले से पटना में एक ऑटो चालक की हत्या के मामले में फरार था।

यह भी पढ़ें- पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या से हड़कंप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

बड़ी संख्या में उद्योगपतियों ने दी अंतिम विदाई

रविवार को गुलबी घाट, पटना में खेमका का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उद्योगपतियों और व्यापारियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (BIA) के अध्यक्ष के.पी.एस. केशरी ने कहा, ‘यह घटना गंभीर चिंता का विषय है। इससे राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मैंने मुख्य सचिव और बिहार के डीजीपी से मुलाकात की और उद्योगपतियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।’

‘राज्य की स्थिति जंगलराज जैसी हो गई है’

उद्योगपति अजय सिंह, जो खेमका के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, ने बताया कि ‘उन्हें खुद भी धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह मामला मुख्यमंत्री और गृह विभाग के संज्ञान में भी लाया था, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

ऐसे मामलों की शिकायतों के निवारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। पहले हम ‘जंगलराज’ के बारे में सुनते थे, लेकिन अब राज्य की स्थिति अलग नहीं दिख रही। सरकार और संबंधित प्रशासन को तत्काल सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि हालात सुधर सकें।’

Tags: bihar gopal khemka murder casebusinessman gopal khemka murder casechirag on gopal khemka murder casegopal khemka case updategopal khemka murder casegopal khemka murder case cctv videogopal khemka murder case livegopal khemka murder case live updategopal khemka murder case updategopal khemka murder case update livelast rite of gopal khemkanitish kumar on gopal khemka murder casepappu yadav on gopal khemka murder casePatnapatna gopal khemka murder casePatna murder casetejashwi yadav on gopal khemka murder caseउद्योगपति गोपाल खेमकाखेमका का अंतिम संस्कारगोपाल खेमकापटना गांधी मैदान
Previous Post

एजबेस्टन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत पर दिग्गजों ने क्या कहा?

Next Post

Delhi-NCR में अगले 4 दिनों तक खूब बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट!

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

INDIA गठबंधन की बैठक से दूर रहेंगी सुप्रिया सुले, बताई कारण - Panchayati Times
भारत

INDIA गठबंधन की बैठक से दूर रहेंगी सुप्रिया सुले, बताई कारण 

27 November 2026
परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव - Panchayati Times
भारत

परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव

27 November 2026
UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में युवाओं पर खास फोकस, 5 हजार रुपये मासिक भत्ता और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा - Panchayati Times
भारत

UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में युवाओं पर खास फोकस, 5 हजार रुपये मासिक भत्ता और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

26 November 2026
26/11 की बरसी पर मुंबई को फिर बम धमकी, मेयर के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की चेतावनी - Panchayati Times
जुर्म

26/11 की बरसी पर मुंबई को फिर बम धमकी, मेयर के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की चेतावनी

26 November 2026
जी. कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, करना होगा सरेंडर - Panchayati Times
भारत

जी. कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, करना होगा सरेंडर

26 November 2026
पंजाब चुनाव 2027: बीजेपी-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, सीएम इस दल से होगा - Panchayati Times
खेल

पंजाब चुनाव 2027: बीजेपी-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, सीएम इस दल से होगा

24 November 2026
Next Post
Weather update

Delhi-NCR में अगले 4 दिनों तक खूब बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (248)
  • खेल (612)
  • जुर्म (351)
  • दुनिया (363)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (143)
  • पंचायत (337)
  • बिज़नेस (314)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,870)
  • मनोरंजन (328)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,173)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (209)
  • स्वास्थ्य (102)

Recent News

HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से 500 रुपये तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट - Panchayati Times

HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से 500 रुपये तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट

27 November 2026
IPL 2027: रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान, 20वें सीजन से पहले फ्रेंचाइजी का बड़ा ऐलान - Panchayati Times

IPL 2027: रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान, 20वें सीजन से पहले फ्रेंचाइजी का बड़ा ऐलान

27 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved