Who is Bhojpuri singer Devi: लोकप्रिय भोजपुरी गायिका देवी सिंगल मदर बनी हैं। अभिनेत्री ने पिछले मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में आधुनिक चिकित्सीय उपचार के जरिए बेटे को जन्म दिया है। देवी ने यह कदम अविवाहित रहते हुए उठाया।
क्या है मामला
एक रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल ने पुष्टि की कि देवी का डिलीवरी ऑपरेशन द्वारा हुआ और मां-बेटा दोनों स्वस्थ हैं।परिजनों के अनुसार, अस्पताल ने बताया कि देवी ने जर्मनी के एक स्पर्म बैंक से डोनेशन के जरिए गर्भधारण किया।जन्म के कुछ घंटे बाद ही देवी ने अपने नवजात बेटे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘इट्स माय बेबी।’
यह भी पढ़ें- नेपाल के बाद अब फ्रांस में भी प्रदर्शन, 200 गिरफ्तारियां..80,000 पुलिसकर्मी तैनात
देवी के पिता, प्रमोद कुमार ने कहा कि उनकी बेटी ने जर्मनी के स्पर्म बैंक की मदद से गर्भधारण किया। उन्होंने बताया उसने 7 साल पहले भी कोशिश की थी लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बार सफल रही।’
कौन हैं देवी?
देवी, जिन्हें अक्सर सुरों की मलिका कहा जाता है, बिहार के छपरा जिले में पैदा हुईं। यहीं पर उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा और संगीत की ट्रेनिंग ली।
उन्होंने भोजपुरी लोकगीतों से लोकप्रियता हासिल की, जिनमें, पिया गईले कलकत्ता ए सजनी, कुएं का ठंडा पानी, परवल बेचे जाएब भागलपुर, ओ गोरी चोरी-चोरी, परदेसिया-परदेसिया, पिया बंसीया बजाय आधी रतिया, दिल तुझे पुकारे आजा, अंगूरी में दुशले बिया नागिनिया, खास हैं।
भोजपुरी के अलावा देवी ने हिंदी, मैथिली और मगही में भी गाया है।
विवाद और पहचान
2024 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पटना के बापू ऑडिटोरियम में देवी ने रघुपति राघव राजा राम, ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम भजन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए और कार्यक्रम में बाधा डाली। इसके बाद देवी ने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं और कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्हें गांधीजी के पास भेज दिया जाएगा।
देवी और ऋषिकेश
देवी का ऋषिकेश से खास जुड़ाव रहा है। कोविड अवधि में उन्होंने यहां काफी समय बिताया और अक्सर शहर के शांत वातावरण से जुड़े पल साझा किए।









