• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

अनंत अंबानी ने दोगुनी कीमत देकर क्यों खरीदा मुर्गियां?

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी हाल ही में जामनगर से द्वारका तक 140 किलोमीटर की पैदल यात्रा के दौरान सुर्खियों में आए हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
1 April 2025
in भारत
0
अनंत अंबानी ने दोगुनी कीमत देकर क्यों खरीदा मुर्गियां? - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी हाल ही में जामनगर से द्वारका तक 140 किलोमीटर की पैदल यात्रा के दौरान सुर्खियों में आए हैं। इस यात्रा के दौरान एक अनूठे और दिल छू लेने वाले कदम के लिए अनंत अंबानी चर्चित हो गए। उन्होंने एक ट्रक में ले जाई जा रही 250 मुर्गियों को दोगुनी कीमत पर खरीद लिया और उन्हें बूचड़खाने जाने से बचाया।

मुर्गियों को बचाने की अनूठी पहल

अपनी पैदल यात्रा के दौरान अनंत अंबानी ने देखा कि एक ट्रक में 250 मुर्गियों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। बिना किसी हिचकिचाहट के उन्होंने ट्रक को रोकवाया और ड्राइवर से बातचीत कर मुर्गियों को दोगुनी कीमत पर खरीद लिया। अनंत ने कहा, “अब हम इन्हें पालेंगे,” और एक मुर्गी को हाथ में लेकर आगे बढ़ते हुए “जय द्वारकाधीश” का नारा भी लगाया।

धार्मिक स्थलों पर आशीर्वाद लेते हुए

यात्रा के पांचवें दिन अनंत अंबानी वडत्रा गांव के पास विश्वनाथ वेद संस्कृत पाठशाला पहुंचे, जहां उन्होंने संस्थापक मगनभाई राज्यगुरु के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद खंभालिया के फुललीया हनुमान मंदिर में भरतदास बापू ने उनका शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और भगवान द्वारकाधीश की फोटो भेंट की, जिसे अनंत ने आशीर्वाद के रूप में स्वीकार किया।

अनंत अंबानी ने दोगुनी कीमत देकर क्यों खरीदा मुर्गियां? - Panchayati Times

10 अप्रैल को द्वारका में मनाएंगे जन्मदिन

अनंत अंबानी ने अपनी यात्रा 28 मार्च को जामनगर के मोती खावड़ी से शुरू की थी और वह 10 अप्रैल को अपना 30वां जन्मदिन द्वारका में मनाएंगे। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए वे रात के समय यात्रा कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत ने कहा, “मैं हमेशा कोई भी काम शुरू करने से पहले भगवान द्वारकाधीश को याद करता हूं। युवाओं से मेरा संदेश है कि वे भगवान पर विश्वास रखें, क्योंकि जहां भगवान हैं, वहां चिंता की कोई बात नहीं।”

वन्यजीव संरक्षण के प्रति समर्पण

अनंत अंबानी वन्यजीव संरक्षण के लिए अपने प्रोजेक्ट “वनतारा” के तहत सक्रिय हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने उन्हें पशु कल्याण के लिए “प्राणी मित्र राष्ट्रीय पुरस्कार” से सम्मानित किया है। वनतारा परियोजना के तहत 2000 से अधिक प्रजातियों के 1.5 लाख से अधिक जानवरों को बचाया गया है।

यह भी पढ़ें: बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री में भयंकर बलास्ट, 17 लोगों की हुई मौत 

अनंत अंबानी का यह कदम न केवल उनकी मानवता को दर्शाता है बल्कि यह भी साबित करता है कि सच्चे धन की माप पैसे में नहीं, बल्कि दिल के अच्छे कामों में है। उनका यह संदेश हर किसी के लिए प्रेरणादायक है।

Tags: अनंत अंबानी
Previous Post

बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री में भयंकर बलास्ट, 17 लोगों की हुई मौत 

Next Post

वक्फ बिल पर टीडीपी ने किया अपना पत्ता साफ

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times
भारत

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
Kudankulam Nuclear Power Plant Data Leak: भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से जुड़े हजारों दस्तावेज ऑनलाइन होने का दावा, साइबर सुरक्षा पर बढ़ी चिंता - Panchayati Times
भारत

Kudankulam Nuclear Power Plant Data Leak: भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से जुड़े हजारों दस्तावेज ऑनलाइन होने का दावा, साइबर सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

15 July 2026
18वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला - Panchayati Times
भारत

18वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला 

15 July 2026
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला  - Panchayati Times
दुनिया

PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला

14 July 2026
Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी - Panchayati Times
भारत

Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी

14 July 2026
Next Post
वक्फ बिल पर टीडीपी ने किया अपना पत्ता साफ - Panchayati Times

वक्फ बिल पर टीडीपी ने किया अपना पत्ता साफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,749)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved