• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 27, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

यूपी पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार का OBC आरक्षण पर बड़ा फैसला

यूपी पंचायत चुनाव: उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों से पहले योगी सरकार ने ग्रामीण निकायों में आरक्षण व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है.

Gautam Rishi by Gautam Rishi
18 May 2026
in पंचायत, राज्यों से
0
सीएम योगी ने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए किया बड़ा ऐलान - Panchayati Times

सीएम योगी

Share on FacebookShare on Twitter

यूपी पंचायत चुनाव: उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों से पहले योगी सरकार ने ग्रामीण निकायों में आरक्षण व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में राज्य सरकार ने ‘राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग’ के गठन का फैसला किया है.

इस आयोग का मुख्य उद्देश्य त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को आरक्षण देने के लिए उनके सामाजिक और प्रशासनिक पिछड़ेपन का अध्ययन करना होगा.

सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोग पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण और अध्ययन करेगा. इसके आधार पर यह तय किया जाएगा कि किन क्षेत्रों में पिछड़े वर्ग की आबादी कितनी है और उन्हें कितना आनुपातिक आरक्षण मिलना चाहिए. माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव से पहले OBC आरक्षण को लेकर यह कवायद राजनीतिक और सामाजिक रूप से बेहद अहम साबित हो सकती है.

पंचायतवार होगा पिछड़े वर्ग का अध्ययन

प्रदेश में पंचायतों में आरक्षण की व्यवस्था उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1947 और उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत अधिनियम, 1961 के तहत लागू की जाती है. इसके अलावा आरक्षण और सीट आवंटन के लिए वर्ष 1994 की नियमावलियां लागू हैं, जिनके तहत ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा सदस्यों के पदों का आरक्षण तय किया जाता है.

अब नया आयोग पंचायतवार आंकड़ों का विश्लेषण कर यह सिफारिश करेगा कि किस क्षेत्र में OBC समुदाय को कितनी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए. सरकार ने साफ किया है कि आरक्षण संबंधित वर्ग की जनसंख्या के अनुपात में दिया जाएगा, लेकिन पिछड़े वर्गों के लिए कुल आरक्षण 27 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा.

सर्वे के जरिए तय होगी आबादी

राज्य सरकार ने कहा है कि यदि किसी क्षेत्र में पिछड़े वर्गों की आधिकारिक जनसंख्या के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, तो आयोग सर्वेक्षण के माध्यम से उनकी संख्या निर्धारित कर सकेगा. इससे पंचायत चुनाव में आरक्षण निर्धारण अधिक पारदर्शी और कानूनी रूप से मजबूत माना जा रहा है.

संविधान के अनुच्छेद 243D के तहत राज्य सरकार को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों को स्थानीय निकायों में आरक्षण देने का अधिकार प्राप्त है. इसी संवैधानिक व्यवस्था के तहत यह आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा.

आयोग में होंगे पांच सदस्य

सरकार के अनुसार आयोग में कुल पांच सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी. इनमें ऐसे लोगों को शामिल किया जाएगा जिन्हें पिछड़े वर्गों से जुड़े सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की जानकारी हो. आयोग के अध्यक्ष के रूप में उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को नियुक्त किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: केरल: वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल सामान्य रूप से छह महीने का होगा. उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग अपनी रिपोर्ट पंचायत चुनाव से पहले सरकार को सौंप सकता है, जिसके बाद नई आरक्षण सूची जारी की जाएगी.

Tags: OBC आरक्षणउत्तर प्रदेशयूपी पंचायत चुनावयोगी सरकार
Previous Post

केरल: वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Next Post

CSKvSRH: क्या आज चेपॉक में होगा धोनी का दीदार?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

UPTET Result 2026: 62 हजार से ज्यादा कार्यरत शिक्षक नहीं कर पाए क्वालीफाई, जानें पूरा रिजल्ट और आगे का मौका - Panchayati Times
राज्यों से

UPTET Result 2026: 62 हजार से ज्यादा कार्यरत शिक्षक नहीं कर पाए क्वालीफाई, जानें पूरा रिजल्ट और आगे का मौका

27 August 2026
सीएम योगी ने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए किया बड़ा ऐलान - Panchayati Times
राज्यों से

सीएम योगी ने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए किया बड़ा ऐलान

26 August 2026
MCD और दिल्ली सरकार में अफसरशाही हावी, चुने हुए प्रतिनिधि काम कराने के लिए लगा रहे चक्कर: विजय गोयल - Panchayati Times
पंचायत

MCD और दिल्ली सरकार में अफसरशाही हावी, चुने हुए प्रतिनिधि काम कराने के लिए लगा रहे चक्कर: विजय गोयल

25 August 2026
Bihar Panchayat Election Reservation: पटना हाईकोर्ट का आरक्षण पर बड़ा फैसला - Panchayati Times
पंचायत

Bihar Panchayat Election Reservation: पटना हाईकोर्ट का आरक्षण पर बड़ा फैसला

25 August 2026
सीएम योगी ने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए किया बड़ा ऐलान - Panchayati Times
राज्यों से

CM योगी का युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेंगे इतने लाख सरकारी नौकरी

25 August 2026
BPSC TRE-4: परीक्षा के चरणों और निगेटिव मार्किंग पर बड़ा अपडेट - Panchayati Times
राज्यों से

BPSC TRE-4: परीक्षा के चरणों और निगेटिव मार्किंग पर बड़ा अपडेट

24 August 2026
Next Post
CSKvSRH: क्या आज चेपॉक में होगा धोनी का दीदार? - Panchayati Times  

CSKvSRH: क्या आज चेपॉक में होगा धोनी का दीदार?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (580)
  • जुर्म (340)
  • दुनिया (350)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (310)
  • बिज़नेस (291)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,795)
  • मनोरंजन (313)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,130)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (197)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UPTET Result 2026: 62 हजार से ज्यादा कार्यरत शिक्षक नहीं कर पाए क्वालीफाई, जानें पूरा रिजल्ट और आगे का मौका - Panchayati Times

UPTET Result 2026: 62 हजार से ज्यादा कार्यरत शिक्षक नहीं कर पाए क्वालीफाई, जानें पूरा रिजल्ट और आगे का मौका

27 August 2026
सीएम योगी ने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए किया बड़ा ऐलान - Panchayati Times

सीएम योगी ने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए किया बड़ा ऐलान

26 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved