• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

केरल: वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने सोमवार को केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

Gautam Rishi by Gautam Rishi
18 May 2026
in भारत, राज्यों से
0
केरल: वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ - Panchayati Times

वीडी सतीशन

Share on FacebookShare on Twitter

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों के करीब दो सप्ताह बाद आखिरकार यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की नई सरकार का गठन हो गया. कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने सोमवार को केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

वीडी सतीशन के साथ कुल 20 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इस नई सरकार में कांग्रेस के सहयोगी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को भी अहम प्रतिनिधित्व मिला है. IUML के पांच विधायकों ने मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है. मुस्लिम लीग केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन की प्रमुख सहयोगी पार्टी मानी जाती है और विधानसभा में उसके 22 विधायक हैं.

शपथ ग्रहण समारोह में जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता

नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. समारोह को कांग्रेस के लिए एक बड़े राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है.

नई सरकार में किन नेताओं को मिली जगह

वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली नई सरकार में कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को मंत्री बनाया गया है. इनमें पीके कुन्हालीकुट्टी, रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन, सनी जोसेफ, मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, एपी अनिल कुमार और पीसी विष्णुनाथ जैसे नाम शामिल हैं. इसके अलावा महिला प्रतिनिधित्व को भी ध्यान में रखते हुए रोजी एम जॉन और बिंदु कृष्ण को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.

10 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस

वीडी सतीशन के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के 10 साल लंबे शासन का अंत हो गया है. इससे पहले कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF आखिरी बार दिवंगत नेता ओमन चांडी के नेतृत्व में सत्ता में आया था. इस बार के चुनाव में जनता ने कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट जनादेश दिया.

140 सदस्यीय केरल विधानसभा में UDF ने 102 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस ने अकेले 63 सीटें जीतकर राज्य में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में विभागों का बंटवारा: CM विजय ने गृह और प्रशासन अपने पास रखा 

खरगे बोले- जनता ने एलडीएफ सरकार को नकारा

शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह केरल की जनता की ऐतिहासिक जीत है. उन्होंने कहा कि 10 वर्षों के बाद UDF की सत्ता में वापसी जनता के भरोसे और बदलाव की इच्छा को दिखाती है. खरगे ने कहा कि अब नई सरकार की जिम्मेदारी है कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरे और बेहतर प्रशासन दे.

Tags: केरलवीडी सतीशन
Previous Post

तमिलनाडु में विभागों का बंटवारा: CM विजय ने गृह और प्रशासन अपने पास रखा 

Next Post

यूपी पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार का OBC आरक्षण पर बड़ा फैसला

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में महंत नृत्य गोपाल दास का चिट्ठी बम - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में महंत नृत्य गोपाल दास का चिट्ठी बम

6 July 2026
यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी - Panchayati Times
राज्यों से

यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी

4 July 2026
पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी - Panchayati Times
पंचायत

पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी

4 July 2026
भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 को घोषित किया आतंकवादी - Panchayati Times
जुर्म

भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 को घोषित किया आतंकवादी

4 July 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरएसएस का बड़ा बयान, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरएसएस का बड़ा बयान, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

3 July 2026
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान, चंपत राय जा सकते जेल - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान, चंपत राय जा सकते जेल

3 July 2026
Next Post
यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी - Panchayati Times

यूपी पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार का OBC आरक्षण पर बड़ा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (225)
  • खेल (553)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (345)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (297)
  • बिज़नेस (277)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,729)
  • मनोरंजन (303)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,092)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (175)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

ऐश्वर्या राय की बॉडी शेमिंग पर क्या बोलीं रवीना टंडन? - Panchayati Times

ऐश्वर्या राय की बॉडी शेमिंग पर क्या बोलीं रवीना टंडन?

6 July 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में महंत नृत्य गोपाल दास का चिट्ठी बम - Panchayati Times

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में महंत नृत्य गोपाल दास का चिट्ठी बम

6 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved