• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 11, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

अडानी ग्रुप के तीन शेयरों पर सेबी की नजर, कांग्रेस ने एकबार फिर साधा निशाना

Gautam Rishi by Gautam Rishi
30 June 2023
in भारत
0
जयराम रमेश ने कृषि मंत्रालय के विफलताओं की सूची जारी की

जयराम रमेश ने कृषि मंत्रालय के विफलताओं की सूची जारी की

Share on FacebookShare on Twitter

अडानी ग्रुप के 10 में से तीन शेयरों पर सेबी की नजर है। ये शेयर अडानी पावर, अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अम्बुजा सीमेंट कंपनियों की है। सेबी ने इन तीनों कंपनियों पर इनसाइडर ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। सेबी का आरोप है कि इन तीनों कंपनियों के शेयर में इनसाइडर ट्रेडिंग के जरिये उतार-चढ़ाव किया जा रहा है। सेबी शेयरों में हुए लेन-देन की भी जांच कर रही है।

इस समय अदानी पावर का शेयर दो फीसदी चढ़कर 256 रूपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का शेयर ढाई फीसदी गिरकर 944 रूपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और अम्बुजा सीमेंट का शेयर दो फीसदी चढ़कर 440 रूपये के आसपास ट्रेड कर रहा है।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस पार्टी के संचार विभाग के महासचिव एवं राज्यसभा संसद सदस्य जयराम रमेश ने इस मुद्दे पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट कमेटी ने अडानी महाघोटाले पर SEBI के दृष्टिकोण के संबंध में सॉफ्ट लेकिन दोषी ठहराने जैसी भाषा का इस्तेमाल किया। इसमें दावा किया गया कि SEBI की तरफ से कोई विनियामक विफलता नहीं हुई है, लेकिन “विचित्र रूप से” कई प्रमुख विनियामक विफलताओं की बात कही गई है। इनमें नियमों को बदला जाना भी शामिल है, जिसकी वजह से अपारदर्शी विदेशी फंड्स को भारी मात्रा में अडानी की कंपनियों में निवेश करने की इजाजत मिली। SEBI के बोर्ड की 28 जून 2023 की बैठक के बाद सख्त रिपोर्टिंग नियमों को फिर से लागू करना नियामक संस्था द्वारा सार्वजनिक रूप से अपराध स्वीकार करना दिखाता है।

SEBI का बोर्ड यह स्वीकार करता है कि उसे “न्यूनतम पब्लिक शेयर होल्डिंग की आवश्यकता जैसे नियमों की अनदेखी को रोकने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है, ठीक यही आरोप तो अडानी ग्रुप के खिलाफ है। इसलिए इसने उन विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के लिए “स्वामित्व, आर्थिक हित और नियंत्रण के संबंध में अतिरिक्त विस्तृत स्तर के खुलासे” को अनिवार्य कर दिया है, जो (1) अपनी भारतीय संपत्ति का 50% से अधिक एक ही कॉर्पोरेट ग्रुप में रखते हैं या (2) भारतीय बाज़ार में 25,000 करोड़ रुपए से अधिक रखते हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि लाभकारी (यानी वास्तविक) स्वामित्व पर धन शोधन निवारण नियमों को मार्च 2023 में कड़ा कर दिया गया है।

इनमें से कोई भी कदम मोदानी महाघोटाले पर व्यापक जन आक्रोश और कांग्रेस पार्टी द्वारा “हम अडानी के हैं कौन-HAHK” श्रृंखला के तहत पूछे गए लगातार 100 सवालों के बिना संभव नहीं था। लोगों के आक्रोश और कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार मामले को हाइलाइट करते रहने से कार्रवाई लिए दबाव बनाए एक्सपर्ट कमिटी की रिपोर्ट को “क्लीन चिट” के रूप में दिखाने वालों के लगातार प्रयासों के बावजूद, SEBI द्वारा बाद में की गई सभी कार्रवाइयां अपराध स्वीकार करने और पैसों के प्रवाह के संबंध में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए देर से किए गए प्रयासों का संकेत देती हैं।

14 अगस्त 2023 को आने वाली SEBI की रिपोर्ट का इंतज़ार है। हम महत्वपूर्ण सवालों पर स्पष्टता की उम्मीद करते हैं, जैसे कि अडानी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपए कहां से आए।

जैसा कि हम लगातार कह रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट कमेटी और SEBI की अपनी जांच का दायरा सीमित है। सिर्फ एक JPC ही अडानी ग्रुप के साथ पीएम मोदी के पनिष्ठ संबंधों की जांच कर सकती है। साथ ही इस बात का पता लगा सकती है कि अपने करीबी दोस्तों की मदद के लिए कानूनों, नियमों और विनियमों को बदलकर भारत और विदेशों में अडानी के व्यवसाय को उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कैसे सुविधाजनक बनाया है। मौदानी महाघोटाले के सभी पहलुओं को सिर्फ JPC ही सामने ला सकती है।

Tags: AdaniGreenEnergyLimitedAdaniPowerAmbujaCementSEBI
Previous Post

मणिपुर के मुख्यमंत्री आज राज्यपाल को सौंप सकते इस्तीफा

Next Post

अपमान का बदला लेने के लिए दोस्त ने ही की एक दोस्त की हत्या

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
Next Post

अपमान का बदला लेने के लिए दोस्त ने ही की एक दोस्त की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved