• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, March 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर 1 बना दिया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के पाली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाली कभी पाला बदलता ही नहीं है। पीएम ने कहा कि मेरा संकल्प है, हर गरीब, दलित, पिछड़े, हर परिवार तक जीवन की मूल सुविधाएं पहुंचे।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
20 November 2023
in भारत
0
कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर 1 बना दिया: पीएम मोदी

कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर 1 बना दिया: पीएम मोदी

Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के पाली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाली कभी पाला बदलता ही नहीं है। हिंदुस्तान में कहीं भी जाकर देखिए, खासकर गुजरात में तो कोई जिला ऐसा नहीं मिलेगा जहां पाली वाला भाजपा का झंडा लेकर न खड़ा हो। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा संकल्प है, हर गरीब, दलित, पिछड़े, हर परिवार तक जीवन की मूल सुविधाएं पहुंचे।

पीएम मोदी ने बड़े विश्वास जताते हुए कहा कि पाली का भाजपा कार्यकर्ता और सोजत की मेंहदी का रंग, ये कभी भी उतरता नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से मैं राजस्थान में जहां जहां गया हूं, वहां एक स्वर में एक ही आवाज सुनाई दे रही है – जन जन की है यही पुकार, आ रही है भाजपा सरकार।

यहां की कांग्रेस सरकार के लिए परिवारवाद ही सबकुछ

राजस्थान में ऐसी सरकार जरूरी है, जो प्रदेश के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। दुर्भाग्य से यहां पिछले 5 साल जो कांग्रेस सरकार रही है, उसने लोगों को विकास में और पीछे धकेल दिया। यहां की कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ भी नहीं है। यहां की कांग्रेस सरकार के लिए परिवारवाद ही सबकुछ है।

राजस्थान को दंगों में झोंक दिया

पीएम मोदी ने कहा कि यहां की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण के अलावा कुछ नहीं सोचती। तुष्टिकरण की राजनीति का असर क्या होता है, ये राजस्थान ने बीते 5 वर्षों में झेला है। कांग्रेस ने राजस्थान को दंगों में झोंक दिया। दंगों और आतंकी मानसिकता वालों के हौसले बुलंद हो गए। सौहार्द की इस धरा पर ऐसी-ऐसी घटनाएं हुईं, जिनके बारे में कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

मेरा संकल्प है कि हर गरीब, दलित, पिछड़े, हर परिवार तक जीवन की मूल सुविधाएं पहुंचे।

पीएम श्री @narendramodi पाली, राजस्थान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/Z5YwTFTaNE

— BJP (@BJP4India) November 20, 2023

कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन की ये पहली हरकत नहीं है। सनातन को लेकर इन्होंने क्या-क्या कहा है ये पूरे देश ने देखा है। कांग्रेस और उसके साथी सनातन को खत्म करने का ऐलान कर रहे हैं। सनातन को खत्म करने का मतलब है राजस्थान की संस्कृति को खत्म करना।क्या आप ये करने देंगे?

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के ऊपर दिए गए आपत्तिजनक बयान की चर्चा करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही बिहार में घमंडिया गठबंधन के एक नेता, जो वहां के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दलित समाज के एक पूर्व मुख्यमंत्री के लिए ऐसी अभद्र भाषा बोली, जिसका प्रयोग सामान्य नागरिक बातचीत में भी नहीं करता। लेकिन उन्होंने विधानसभा में ये सब बातें कही। उन्होंने तो पाप किया, लेकिन कांग्रेस के एक भी नेता के मुंह से इसके विरोध में एक भी शब्द नहीं निकला।

यह भी पढ़ें: 20 साल बाद एकबार फिर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार बना क्रिकेट विश्वकप विजेता

जब से महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून ‘नारीशक्ति वंदन अधिनियम’ पारित हुआ है, तब से इन्होंने महिलाओं के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया है। घमंडिया गठबंधन के नेताओं ने बहुत ही आपत्तिजनक टिप्पणियां हमारी माताओं-बहनों के लिए की हैं। बिहार के मुख्यमंत्री ने तो विधानसभा में महिलाओं के प्रति घोर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। लेकिन कांग्रेस के किसी भी नेता ने इस पर कुछ नहीं बोला। यही कांग्रेस का असली चेहरा है, जिसे राजस्थान के लोग पहचान गए हैं।

पीएम मोदी पेट्रोल की कीमतों का जिक्र करते हुए कहा की राजस्थान सरकार की लूट का एक उदाहरण यहां पेट्रोल की कीमतें हैं। राजस्थान के पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भाजपा की सरकार है, वहां पेट्रोल 97 रुपये प्रति लीटर मिलता है। लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार इन राज्यों से 12 रुपये ज्यादा महंगा पेट्रोल बेचती है। मैं आज राजस्थान को गारंटी देता हूं कि 3 दिसंबर के बाद यहां भाजपा सरकार बनने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाएगी। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बहुत राहत मिलेगी।

Tags: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीराजस्थान विधानसभा चुनाव
Previous Post

20 साल बाद एकबार फिर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार बना क्रिकेट विश्वकप विजेता

Next Post

लोगों की संपत्ति केंद्र की BJP सरकार और नरेंद्र मोदी छीन रहे : प्रियंका गांधी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में धुआं भरने से मचा हड़कंप - Panchayati Times
भारत

केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में धुआं भरने से मचा हड़कंप

7 March 2026
चारधाम यात्रा 2026: इस दिन से शुरू होगी पवित्र यात्रा - Panchayati Times
धर्म

चारधाम यात्रा 2026: इस दिन से शुरू होगी पवित्र यात्रा 

6 March 2026
अमेरिका ने ईरानी युद्धपोत ‘IRIS Dena’ को डुबोया, भारत की समुद्री रणनीति पर उठे सवाल - Panchayati Times
भारत

अमेरिका ने ईरानी युद्धपोत ‘IRIS Dena’ को डुबोया, भारत की समुद्री रणनीति पर उठे सवाल

5 March 2026
नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: विधानसभा, लोकसभा, मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा - Panchayati Times
भारत

नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: विधानसभा, लोकसभा, मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा 

5 March 2026
राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ: नीतीश कुमार - Panchayati Times
भारत

राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ: नीतीश कुमार

5 March 2026
खामेनेई की मौत पर सरकार की चुप्पी, सोनिया गांधी ने उठाए सवाल - Panchayati Times
भारत

खामेनेई की मौत पर सरकार की चुप्पी, सोनिया गांधी ने उठाए सवाल 

3 March 2026
Next Post
लोगों की संपत्ति केंद्र की BJP सरकार और नरेंद्र मोदी छीन रहे : प्रियंका गांधी

लोगों की संपत्ति केंद्र की BJP सरकार और नरेंद्र मोदी छीन रहे : प्रियंका गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (200)
  • खेल (497)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (313)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (267)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,554)
  • मनोरंजन (286)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (985)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड कप्तान ने भारत को चेताया - Panchayati Times

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड कप्तान ने भारत को चेताया

7 March 2026
करीना कपूर ने क्यों किया दीपिका पादुकोण का समर्थन? - Panchayati Times

करीना कपूर ने क्यों किया दीपिका पादुकोण का समर्थन?

7 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved