• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 29, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में “चैंपियंस ऑफ चेंज मध्यप्रदेश” पुरस्कार समारोह का आयोजन

राज्यपाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारी नेताओं की एक महान विरासत है, जिन्होंने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Panchayati Times Bureau by Panchayati Times Bureau
20 July 2023
in भारत
0
कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में “चैंपियंस ऑफ चेंज मध्यप्रदेश” पुरस्कार समारोह का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने चेंपियंस ऑफ़ चेंज मध्यप्रदेश संस्करण के पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने आध्यात्म, समाज-कल्याण, कला, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र की 16 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया। सम्मान समारोह कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर के सभागार में हुआ।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है। बदलाव के प्रेरकों का सम्मान समाज में सकारात्मकता को बढ़ाता है। भावी पीढ़ी को सामाजिक सरोकारों में सहभागिता के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करता है। मानवीय मूल्यों, संवेदनशील, सहयोगी सेवा भावना का प्रसार करता है। समाज में विकास की नई चुनौतियों के समाधान के लिए नवाचार के प्रयासों को गतिशील करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में G-20 की अध्यक्षता में भारत वैश्विक चुनौतियों के समाधान में, अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उनके नेतृत्व में बीते 9 वर्षों में देश महिलाओं के नेतृत्व में विकास के विज़न के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के समाधान के लिए विनाशकारी के बजाय सजग उपयोग के लिए मिशन लाइफ के द्वारा पर्यावरण की रक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए कहा है। उन्होंने पर्यावरण अनुकूल जीवन-शैली को जन-आन्दोलन के रूप में परिवर्तित किए जाने की आवश्यकता बताई।

राज्यपाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारी नेताओं की एक महान विरासत है, जिन्होंने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्यपाल ने महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई का स्मरण करते हुए अपेक्षा की कि प्रदेशवासी इस महान विरासत को आगे ले जाने का कार्य जारी रखते हुए दूसरों को समाज, प्रदेश एवं राष्ट्र के लिए कार्य करने को प्रेरित करेंगे।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय न्यायमूर्ति के.जी. बालाकृष्णन ने कहा कि भोपाल आकर उन्हें बहुत अच्छा लगता है। यहाँ की हरियाली ने उन्हें गहरे से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि समाज में उदारता के प्रसार के लिए हर संभव प्रयास किए जाना चाहिए। उन्होंने सम्मान समारोह को समाज में अच्छे कार्यों के लिए प्रेरणा का माध्यम बताया है। ज्यूरी के सलाहकार श्री दयाकर रताकोंडा ने पुरस्कार चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत 5 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

चयन समिति के सलाहकार श्री श्याम जाजू ने कहा कि सम्मान समारोह जनमानस को व्यक्तिगत, सामाजिक, सांस्कृतिक बदलाव के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि जीवन में होने वाला बदलाव विकास का प्रतीक है। शौचालय विहीन घरों में शौचालय का निर्माण जीवन में बड़ा बदलाव लाता है। जीवन में बदलाव लाने के सभी प्रयास सम्माननीय होते हैं। पुरस्कार से सम्मानित पंडित प्रदीप मिश्रा ने अवार्ड विजेताओं की ओर से धन्यवाद उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि अवार्ड व्यक्ति का नहीं जनमानस के कल्याण की कार्य-शैली और प्रयासों का सम्मान है। उन्होंने अपने सम्मान का श्रेय सीहोरवासियों और समस्त शिवभक्तों को दिया।

स्वागत उद्बोधन में चेंपियंस ऑफ़ चेंज के संस्थापक श्री नंदन कुमार झा ने बताया कि कार्यक्रम मध्यप्रदेश संस्करण का दूसरा अवार्ड समारोह है। समारोह का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर चार बार किया गया है। मध्यप्रदेश सहित चार राज्यों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम किए गए हैं। शीघ्र ही अवार्ड अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी दिए जाएंगे। आभार प्रदर्शन ज्यूरी सलाहकार श्री बनवारीलाल चौकसे ने किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने समारोह में अध्यात्म के क्षेत्र में श्री पं प्रदीप मिश्रा, समाज-कल्याण के क्षेत्र में श्री पं ओम प्रकाश मेहता, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, श्री हेमंत तिवारी, श्री उमाशंकर सिंह, श्री विनोद कुमार अग्रवाल, अपर महानिदेशक पुलिस श्री अन्वेष मंगलम, श्री रोहित जैन, श्री मनोज साहू, श्री अभिषेक कुमार पांडे, स्वास्थ्य के क्षेत्र में पद्मश्री डॉ. मुनिश्वर चंद्र डावर, डॉ. अजय राणा, कला के क्षेत्र में सुश्री सौम्या टंडन, श्री अनिल सिह चंदेल, शिक्षा के क्षेत्र में श्री जयनारायण चौकसे और खेल के क्षेत्र में श्रीमती भावना टोकेकर को सम्मानित किया।

Tags: champions of changeMadhya PradeshMadhya Pradesh Government
Previous Post

नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी को हटाया गया, एम लोकेश उनकी जगह लेंगे

Next Post

‘बेटियों पर अत्याचार नहीं सहेंगे:’ मणिपुर में महिलाओं के नग्न वीडियो परेड पर बोले पीएम मोदी

Panchayati Times Bureau

Panchayati Times Bureau

Related Posts

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार
खेल

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

28 August 2026
विवाद के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन - Panchayati Times
भारत

विवाद के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन

26 August 2026
राहुल गांधी के धरने के बाद पैलेट गन मामले में FIR दर्ज - Panchayati Times
भारत

राहुल गांधी के धरने के बाद पैलेट गन मामले में FIR दर्ज 

21 August 2026
पैलेट गन मामले में थाने पहुंचे राहुल गांधी, FIR की मांग को लेकर बैठे धरने पर - Panchayati Times
भारत

पैलेट गन मामले में थाने पहुंचे राहुल गांधी, FIR की मांग को लेकर बैठे धरने पर  

21 August 2026
Sugar Price Hike: चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जानें क्यों बढ़ रहे दाम - Panchayati Times
बिज़नेस

महंगी होती चीनी अब लोगों को लगने लगी कड़वी

20 August 2026
PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव, अब ये परिवार भी होंगे पात्र - Panchayati Times
पंचायत

PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव, अब ये परिवार भी होंगे पात्र 

18 August 2026
Next Post
‘बेटियों पर अत्याचार नहीं सहेंगे:’ मणिपुर में महिलाओं के नग्न वीडियो परेड पर बोले पीएम मोदी

'बेटियों पर अत्याचार नहीं सहेंगे:' मणिपुर में महिलाओं के नग्न वीडियो परेड पर बोले पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (581)
  • जुर्म (340)
  • दुनिया (351)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (310)
  • बिज़नेस (291)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,796)
  • मनोरंजन (313)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,130)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (198)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

28 August 2026
इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता - Panchayati Times

इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता

27 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved