भारत के मून मिशन यानी चंद्रयान-3 का लैंडर आज, 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर लैंड हो चुका है. ISRO का कहना है कि वो सभी सिस्टम को समय-समय पर चेक कर रहा है देश के लिए खुशखबरी ये है की चंद्रयान 3 के सभी सिस्टम अभी तक बहुत ही अच्छे तरीके से काम कर रहे है
चंद्रयान -3 शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर लैंड हो चुका है इसरो का अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक अंतिम प्रणाली तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं और विक्रम लैंडर 23 अगस्त की शाम 6 बज कर 4 मिंट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है। ISRO के वैज्ञानिकों का कहना है कि लैंडिंग मैं कोई परेशानी नहीं आयी बल्कि अच्छी तरह से चंद्रयान – 3 की लैंडिंग हुई। अब तक, जानकारी के हिसाब से सब अच्छा ही जा रहा है और चन्द्रयान 3 मिशन बहुत ही सफलता पूरवक चल रहा है। साथ ही इस सफलता को पूरा करने के बाद भारत ये कारनामा करने वाला चौथा देश हो गया है अब तक, अमेरिका, सोवियत संघ और रूस ने चाँद पर सफल और सेफ लैंडिंग की है परन्तु भारत अभी तक दुनिया का एकमात्र देश होगा जिसने दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का साहस कर उसे सफल किया

मिशन चंद्रयान 3 विज्ञान के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत का प्रदर्शन है और इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए देश के कोने कोने से देशवासियों ने मंदिर से लेकर दरगाहो में कामना की और वो रंग भी लायी। चंद्रयान ३ अंतरिक्ष में भारत के नए प्रक्षेपण की कहानी है, देश में चंद्रयान 3 की सफलता के बाद ISRO और भारत की जम कर प्रशंसा चल रही हैं.
चंद्रयान 3 की चर्चा देश ही नहीं विदेश में भी हो रही है. ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक चंद्रयान को लेकर भारत को शुभकामनाओ से सम्मानित किया जा रहा है और इसकी गूँज बढ़ती ही जा रही है लंदन में भारतीय छात्र उदय शक्ति माता मंदिर में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना कर के आये थे और उनकी की ही नहीं बाकियों की दुआ और ISRO की मेहनत आखिर कार रंग लायी। दूसरी ओर, ब्रिटेन में भारतीय छात्रों ने भी इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अमेरिका के वर्जीनिया में चंद्रयान 3 के लिए भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों के साथ मिलकर हवन कराया.. इस बीच भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका के प्रमुख ने भी चंद्रयान मिशन को गौरवपूर्ण क्षण बताया..साल 2019 में आखिरी 15 मिनट में ही भारत के चंद्रयान मिशन को झटका लगा था ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि लेकिन चंद्रयान 3 ने इस बार इतिहास रच दिया एवं आगे ऐसे ही और आगे जायग।
अगली खबर पढ़े – दिल्ली के सरकारी अफसर ने दोस्त की मौत के बाद उसकी ही बेटी के साथ किया रेप