• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 7, 2025
  • Login
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
  • शिक्षा / जॉब
  • English
Home भारत

जातिगत जनगणना के बाद आर्थिक सर्वेक्षण भी कराएंगे: राहुल गांधी

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में हुई। इस बैठक के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में जातिगत जनगणना करवाने का फैसला सर्वसम्मति से कांग्रेस कार्यसमिति ने किया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
10 October 2023
in भारत
0
जातिगत जनगणना के बाद आर्थिक सर्वेक्षण भी कराएंगे: राहुल गांधी

जातिगत जनगणना के बाद आर्थिक सर्वेक्षण भी कराएंगे: राहुल गांधी

Share on FacebookShare on Twitter
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में हुई। इस बैठक के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में जातिगत जनगणना करवाने का फैसला सर्वसम्मति से कांग्रेस कार्यसमिति ने किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह निर्णय लिया है कि हम जाती आधारित जनगणना को लागु करेंगे। हम बीजेपी पर दवाब बनाकर, उनसे ये काम करवाएंगे। अगर बीजेपी ये काम नहीं करती है, तो वो रास्ता छोड़ दें। इसके साथ ही राहुल ने कहा कि इंडिया गठबंधन कि बहुत सारी पार्टियां जातिगत जनगणना का समर्थन करेगी। एक-दो पार्टी कि रे अलग हो सकती है, लेकिन अधिकतर पार्टियां इसका समर्थन करेंगी।

जातिगत जनगणना राजनीतिक फैसला नहीं, न्याय और हिस्सेदारी का फैसला है - गरीबों को शक्ति देने वाला फैसला है। pic.twitter.com/qOVdKpTJVj

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 9, 2023

हिंदुस्तान के भविष्य के लिए जातिगत जनगणना जरुरी
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के भविष्य के लिए जातिगत जनगणना जरुरी है। जातिगत जनगणना के बाद विकास का एक नया रास्ता खुलेगा। कांग्रेस पार्टी इस काम को पूरा करके ही छोड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हम जब वादा करते हैं, तो उसे तोड़ते नहीं है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी का मामला उठाते हुए कहा कि आज दो हिंदुस्तान बन रहे हैं। एक अडानी वाला, दूसरा सबका। इसलिए हम जाती आधारित गणना के बाद आर्थिक सर्वेक्षण भी कराएंगे। उन्होंने कहा कि देश में जातिगत जनगणना होगी और हिंदुस्तान के गरीबों को उनकी हिस्सेदारी मिलेगी। ये काम कांग्रेस पार्टी करके दिखाएगी।
कांग्रेस के चार मुख्यमंत्रियों में से 3 मुख्यमंत्री ओबीसी
राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस के चार मुख्यमंत्रियों में से 3 मुख्यमंत्री ओबीसी है, लेकिन बीजेपी के 10 मुख्यमंत्रियों में से एक ओबीसी मुख्यमंत्री हैं और वो भी कुछ दिन बाद मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि पीएम मोदी ओबीसी के लिए काम नहीं करते हैं, वे बस ओबीसी वर्ग का ध्यान भटकाते हैं।

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने काटी वसुंधरा के करीबियों का टिकट, जारी की पहली सूची

कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना का मुद्दा उठा कर एक बड़े वर्ग को साधना चाहती है। कांग्रेस ओबीसी राजनीति में पीछे हो गई है। ओबीसी के वोटों पर क्षेत्रीय पार्टियों का कब्ज़ा रहा। फिर बीजेपी धीरे-धीरे ओबीसी में अपना पैठ बनती चली गई। पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में खुद को ओबीसी बताकर प्रचार किया था। जिसका उन्हें लाभ भी मिला। बिहार और उत्तर प्रदेश में गैर यादव ओबीसी वोटों का समीकरण बैठाकर बड़ी चुनावी सफलता पाई। कांग्रेस का वोट बैंक दलित, ब्राह्मण और मुस्लिम रहा जिसके दम पर कई सालों तक कांग्रेस ने राज किया। धीरे-धीरे मुस्लिम और दलित क्षेत्रीय पार्टी की ओर चला गया ओर ब्राह्मण बीजेपी की तरफ। इसी बीच 1990 के बाद ओबीसी का उदय हुआ राजनीति में। जिसे कांग्रेस पहचान नहीं पाई ओर ओबीसी राजनीति में पिछड़ गई। जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाकर कांग्रेस एक बड़े वर्ग के बीच में अपनी पैठ बनाने की प्रयास कर रही है।
author avatar
Gautam Rishi
See Full Bio
Tags: आर्थिक सर्वेक्षणकांग्रेस कार्यसमितिजातिगत जनगणनाराहुल गांधी
Previous Post

बीजेपी ने काटी वसुंधरा के करीबियों का टिकट, जारी की पहली सूची

Next Post

जाति जनगणना ओबीसी, दलित और आदिवासियों के बारे में सच्चाई जानने का एक्स-रे है: एमपी में राहुल गांधी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा ने जर्मनी में की शादी - Panchayati Times
भारत

महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा ने जर्मनी में की शादी 

5 June 2025
राम मंदिर: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, देखें तस्वीर - Panchayati Times
धर्म

राम मंदिर: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, देखें तस्वीर

5 June 2025
राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी केस
जुर्म

हाथ पर बने टैटू से हुई राजा की पहचान..पास में मिला हथियार और महिला की सफेद शर्ट क्या इशारा करती है?

4 June 2025
RCB victory parade stampede
खेल

RCB विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 3 की मौत और 50 घायल, सामने आई वजह

4 June 2025
IPL 2025 final
खेल

‘मैं मैदान पर बहुत बार नहीं रोया, लेकिन..’जीत के बाद विराट ने अनुष्का के लिए कहे ये शब्द; हो रहे वायरल

4 June 2025
Road Accident: Eco car crushed under truck in Jhabua, Madhya Pradesh, 9 people of the same family died tragically
ब्रेकिंग न्यूज़

Road Accident: ट्रक के नीचे दबी इको कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत

4 June 2025
Next Post
जाति जनगणना सच्चाई जानने का एक्स-रे है: एमपी में राहुल गांधी

जाति जनगणना ओबीसी, दलित और आदिवासियों के बारे में सच्चाई जानने का एक्स-रे है: एमपी में राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (251)
  • Uncategorized (31)
  • अजब-गजब (33)
  • ऑटोमोबाइल (16)
  • कृषि समाचार (154)
  • खेल (325)
  • जुर्म (183)
  • दुनिया (182)
  • धर्म (108)
  • नई तकनीकी (97)
  • पंचायत (149)
  • बिज़नेस (133)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (618)
  • भारत (1,867)
  • मनोरंजन (164)
  • राज्यों से (552)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (90)
  • स्वास्थ्य (69)

Recent News

धामपुर नगर पालिका का होने जा रहा सीमा विस्तार - Panchayati Times

UP: धामपुर नगर पालिका का होने जा रहा सीमा विस्तार

7 June 2025
आ रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 3, जानें स्टार्स की फीस - Panchayati Times

आ रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 3, जानें स्टार्स की फीस 

7 June 2025
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved