• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 25, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

पिछले 20 सालों का वोटिंग ट्रेंड के अनुसार राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही

राजस्थान विधानसभा चुनाव की 199 सीटों पर मतदान शनिवार यानि 25 ऑक्टूबर को समाप्त हो चुकी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर 75.45 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
27 November 2023
in भारत
0
पिछले 20 सालों का वोटिंग ट्रेंड के अनुसार राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही

पिछले 20 सालों का वोटिंग ट्रेंड के अनुसार राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही

Share on FacebookShare on Twitter
राजस्थान विधानसभा चुनाव की 199 सीटों पर मतदान शनिवार यानि 25 ऑक्टूबर को समाप्त हो चुकी है। राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें है लेकिन श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण चुनाव आयोग ने वहां मतदान स्थगित कर दिया था। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर 75.45 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 2018 के विधानसभा चुनाव से 0.74 प्रतिशत मतदान अधिक हुआ है। 2018 में 74.71 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार के चुनाव में कुल 5.25 करोड़ मतदाता और 1863 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव खत्म होने के बाद से ही राज्य में वोटिंग ट्रेंड और हार-जीत को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।

लोकतंत्र के रक्षक बने राजस्थान के मतदाता ! निभाया कर्तव्य ,बने राष्ट्र के भाग्य विधाता।
विधानसभा चुनाव 2023 में 75.45 % मतदान
[वर्ष 2018 में हुआ था 74.71 %]#Mission75 #RajasthanAssemblyElection2023#RajasthanElections2023 @ECISVEEP @SpokespersonECI @PIBJaipur @DIPRRajasthan

— CEO RAJASTHAN (@CeoRajasthan) November 26, 2023

राजस्थान में प्रत्येक पांच साल पर सरकार बदलने की रिवाज चली आ रही है। राजस्थान विधानसभा चुनाव का पिछले 20 साल का वोटिंग ट्रेंड यह बताता है कि जब भी मतदान प्रतिशत पिछले बार के मुकाबले घटा है तो सीधे-सीधे कांग्रेस को फायदा पहुंचा है और सरकार कांग्रेस की बनी है। जब भी मतदान प्रतिशत बढ़ा है तो भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंची है और सरकार बीजेपी की बनी है। चुनाव का नतीजा 3 दिसंबर को आएगा तब पता चल पाएगा कि राज बदलेगा या रिवाज।
इस बार राजस्थान विधानसभा का चुनाव भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ी है तो कांग्रेस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चेहरे पर। भाजपा ने चुनाव में भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मुद्दे पर चुनाव लड़ा तो कांग्रेस मुख्यमंत्री गहलोत के कल्याणकारी योजना पर। अभी तक जो सूचना मिल रही है उसमें बीजेपी बहुमत के करीब पहुंचती दिख रही है। हालांकि कुछ पत्रकारों का मानना है कि कांग्रेस अगर 80-90 सीट भी जीत जाती है और बीजेपी साधारण बहुमत आने पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री नहीं बनाती है तो अशोक गहलोत की किस्मत बदल सकती है, निर्दलीय और हनुमान बेनीवाल के विधायक के साथ ही कुछ वसुंधरा समर्थक भाजपा के विधायकों के बल पर। लेकिन ऐसा लगता है कि आगामी लोकसभा चुनाव और कर्नाटक चुनाव से सीख लेते हुए भाजपा वसुंधरा राजे को साधारण बहुमत आने पर मुख्यमंत्री बना दे और आगामी लोकसभा चुनाव के बाद सीएम बदल दे।
ख़बरों के मुताबिक अशोक गहलोत ने यह चुनाव पूरा दमखम के साथ लड़ा है। अशोक गहलोत के खिलाफ कोई विरोध जनता में नहीं देखने को मिली। उनके द्वारा चलाए जा रहे योजना का लाभ भी लोगों को मिला। गहलोत के खिलाफ जो दो चीजें गई है, जो उनके सरकार बनाने में बाधा बन सकती है, वह है उनके विधायक के खिलाफ नाराजगी और सचिन पायलट को साथ में लेकर चुनाव नहीं लड़ना। जमीन पर ऐसी स्थिति हो गई थी कि गहलोत के जाति के लोग सचिन पायलट समर्थक विधायक को वोट नहीं दे रहे थे तो सचिन पायलट के जाति के लोग अशोक गहलोत समर्थक विधायक को वोट नहीं कर रहे थे। विधायक के खिलाफ नाराजगी होने के बाद भी गहलोत ने हाईकमान से जिद कर के उन विधायक को टिकट दिलवा दिया जोकि अब उनको भारी पड़ने जा रहा है।
इस बार राजस्थान में सबसे ज्यादा जैसलमेर में 82.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। उसके बाद प्रतापगढ़ में 82.07%, बांसवाड़ा में 81.36% और हनुमानगढ़ में 81.30 प्रतिशत वोटिंग हुई। राज्य में सबसे कम मतदान पाली में 65.12 प्रतिशत हुआ है। उसके बाद सिरोही में 66.62%, करौली में 68.38%, जालोर में 69.56 % और सवाई माधोपुर में 69.91 % वोटिंग हुई है।
क्या कहता है वोटिंग ट्रेंड
राजस्थान विधानसभा चुनाव का वोटिंग ट्रेंड कहता है कि जब भी मतदान प्रतिशत कम होता है तो कांग्रेस की सरकार बनती है, वहीं जब मतदान प्रतिशत बढ़ा है तो बीजेपी की सरकार बनी है। अशोक गहलोत पहली बार 1998 में मुख्यमंत्री बने थें। उस चुनाव में 63.39 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2003 में 3.79 प्रतिशत मतदान बढ़ी और वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी। 2008 में 0.93 प्रतिशत मतदान घटी और कांग्रेस की सरकार बनी। 2003 में 67.18 प्रतिशत और 2008 में 66.25 प्रतिशत मतदान हुई थी। 2013 में फिर 8.79 प्रतिशत मतदान बढ़ी और सरकार बीजेपी की बनी। 2018 के चुनाव में 0.98 प्रतिशत मतदान कम हुई और फिर कांग्रेस की सरकार बनी। अगर हम इन 20 सालों का वोटिंग ट्रेंड देखते है तो पता चलता है कि मतदान प्रतिशत में एक प्रतिशत से कम का भी बदलाव सरकार बदल देती है।
यह भी पढें: राजस्थान विधानसभा चुनाव में सफल लैंडिंग के लिए बीजेपी-कांग्रेस दोनों को पायलट की जरुरत
1998 में कांग्रेस को 153, बीजेपी को 33 सीटें, 2003 में बीजेपी को 120, कांग्रेस को 56, 2008 में कांग्रेस को 96 , बीजेपी को 78 , 2013 में बीजेपी को 163 और कांग्रेस को 21, तथा 2018 में कांग्रेस को 99, बीजेपी को 73 सीटें प्राप्त हुई थी।
Tags: राजस्थान विधानसभा चुनाव
Previous Post

उत्तरकाशी: ऑगर मशीन के ब्लेड मलबे में फंसे, कल होगी मैन्युअल ड्रिलिंग

Next Post

तेलंगाना के गरीब और गरीब होते जा रहे: प्रियंका गांधी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times
भारत

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times
पंचायत

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? - Panchayati Times
भारत

SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

22 September 2026
LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम - Panchayati Times
भारत

LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम

21 September 2026
DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times
भारत

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
Next Post
प्रियंका गांधी: 70 साल में जो भी बना, नरेंद्र मोदी ने सारा अपने दोस्तों को सौंप दिया

तेलंगाना के गरीब और गरीब होते जा रहे: प्रियंका गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (585)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (320)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,818)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,144)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (201)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved