• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 29, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

पीएम मोदी: 3 दिसंबर को कांग्रेस छू मंतर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के भरतपुर में विजय संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं। अब उन्हें राजस्थान की जनता कह रही है - 3 दिसंबर कांग्रेस छू मंतर।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
18 November 2023
in भारत
0
पीएम मोदी: 3 दिसंबर को कांग्रेस छू मंतर

पीएम मोदी: 3 दिसंबर को कांग्रेस छू मंतर

Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के भरतपुर में विजय संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं। अब उन्हें राजस्थान की जनता कह रही है – 3 दिसंबर कांग्रेस छू मंतर। अबसे ठीक एक हफ्ते बाद राजस्थान में मतदान होने वाला है। हर तरफ एक ही गूंज है, जन-जन की यही पुकार आ रही है भाजपा सरकार।

भाजपा ने राजस्थान में एक शानदार संकल्प पत्र जारी किया

राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे।
राजस्थान में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करेंगे।
बहनों-बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाएंगे।
राजस्थान भाजपा ने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करने के लिए हम जी-जान लगा देंगे। आपसे किए गए ये वादे जरूर पूरे होंगे ये मोदी की भी गारंटी है।

पीएम ने कहा कि एक तरफ भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है। दूसरी तरफ राजस्थान में बीते 5 वर्ष में क्या हुआ वो आप सब जानते हैं। कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है। इसलिए राजस्थान कह रहा है – जादूगर जी कोनी मिले वोट जी।

ब्रज क्षेत्र में बड़ी मशहूर कहावत है – जा पत्तल में खानों, वा में छेद करनो। कांग्रेस ने यहां आपके साथ ऐसा ही किया है। यहां कांग्रेस सरकार की जिम्मेदारी थी कि वो हर नागरिक के जानमाल की सुरक्षा करे। लेकिन बीते 5 वर्षों में यहां बहनों-बेटियों, दलितों और वंचितों के साथ सबसे ज्यादा अपराध और जुल्म हुआ। होली, रामनवमी या हनुमान जयंती हो, कोई भी त्योहार आप लोग शांति से नहीं मना पाए। दंगे, पत्थरबाजी, कर्फ्यू राजस्थान में यही सब चलता रहा।

कांग्रेस जहां जहां आती है, वहां वहां आतंकवादी, अपराधी और दंगाई बेलगाम हो जाते हैं। कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण ही सबकुछ है। कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, चाहे इसके लिए आपका जीवन तक दांव पर क्यों न लगाना पड़े।

कांग्रेस ने राजस्थान की महिलाओं के विश्वास को भी चकनाचूर कर दिया है। जो मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि महिलाएं रेप के फर्जी मामले दर्ज करवाती हैं। क्या वो महिलाओं की सुरक्षा कर सकता है? क्या ऐसे मुख्यमंत्री को एक मिनट भी कुर्सी पर रहने का हक है?

कांग्रेस के शासन में दलितों के खिलाफ भी अत्याचार के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं।

कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विरोधी है।

अभी हाल ही में देश को पहला दलित मुख्य सूचना आयुक्त मिला, उनका नाम है हीरालाल सामरिया।

ये आपके इसी डीग गांव के रहने वाले हैं।

लेकिन कांग्रेस को एक प्रतिभाशाली दलित… pic.twitter.com/KW0WDpfLTh

— BJP (@BJP4India) November 18, 2023

भाजपा सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

जहां-जहां भाजपा सरकार है वहां के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के 12 हजार रुपये मिल रहे हैं, 6 हजार केंद्र के और 6 हजार राज्य के। राजस्थान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में आपसे ये भी वादा किया है कि जैसे ही यहां भाजपा सरकार बनेगी, राजस्थान के किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि के 12 हजार रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी का सिंधिया के ऊपर दिए गए बयान पर CM शिवराज सिंह ने दिया जवाब

कांग्रेस के काले कारनामों की लाल डायरी के पन्ने खुलने लगे हैं। लाल डायरी के 4 पन्ने, 40 पन्नों से कम नहीं है। कुछ लोग कहते हैं, लाल डायरी में एक बेटे का भी कबूलनामा भी है। बेटा खुद कह रहा है कि पापा की सरकार रिपीट नहीं होगी। इस लाल डायरी के जो पन्ने बाहर आए हैं, उनमें लिखा है कि जादूगर सरकार ने कैसे राजस्थान को खनन माफिया के हवाले कर दिया।

Tags: पीएम मोदीराजस्थान
Previous Post

प्रियंका गांधी: बीजेपी बिखरी हुई है, पीएम मोदी सीएम का चेहरा ढूंढने के लिए घूम रहे हैं

Next Post

विश्वकप का महामुकाबला कल, 20 साल बाद भारत लेगा ऑस्ट्रेलिया से बदला, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार
खेल

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

28 August 2026
विवाद के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन - Panchayati Times
भारत

विवाद के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन

26 August 2026
राहुल गांधी के धरने के बाद पैलेट गन मामले में FIR दर्ज - Panchayati Times
भारत

राहुल गांधी के धरने के बाद पैलेट गन मामले में FIR दर्ज 

21 August 2026
पैलेट गन मामले में थाने पहुंचे राहुल गांधी, FIR की मांग को लेकर बैठे धरने पर - Panchayati Times
भारत

पैलेट गन मामले में थाने पहुंचे राहुल गांधी, FIR की मांग को लेकर बैठे धरने पर  

21 August 2026
Sugar Price Hike: चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जानें क्यों बढ़ रहे दाम - Panchayati Times
बिज़नेस

महंगी होती चीनी अब लोगों को लगने लगी कड़वी

20 August 2026
PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव, अब ये परिवार भी होंगे पात्र - Panchayati Times
पंचायत

PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव, अब ये परिवार भी होंगे पात्र 

18 August 2026
Next Post
विश्वकप का महामुकाबला कल, 20 साल बाद भारत लेगा ऑस्ट्रेलिया से बदला, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

विश्वकप का महामुकाबला कल, 20 साल बाद भारत लेगा ऑस्ट्रेलिया से बदला, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (581)
  • जुर्म (340)
  • दुनिया (351)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (310)
  • बिज़नेस (291)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,796)
  • मनोरंजन (313)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,130)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (198)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

28 August 2026
इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता - Panchayati Times

इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता

27 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved