• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, March 14, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए उन्हें सुरक्षित वातावरण देना जरूरी: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आधी आबादी के साथ न्याय के बिना न देश आगे बढ़ सकता है न समाज। बहन बेटियों की झिझक टूटे, उनका आत्मविश्वास और सम्मान बड़े इसी उद्देश्य से पुलिस बल में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण के साथ-साथ लाड़ली लक्ष्मी, कन्या विवाह जैसी योजनाएं और कार्यक्रम आरंभ किए गए।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
28 July 2023
in Uncategorized
0
CM Shivraj Singh Chouhan
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आधी आबादी के साथ न्याय के बिना न देश आगे बढ़ सकता है न समाज। बहन बेटियों की झिझक टूटे, उनका आत्मविश्वास और सम्मान बड़े इसी उद्देश्य से पुलिस बल में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण के साथ-साथ लाड़ली लक्ष्मी, कन्या विवाह जैसी योजनाएं और कार्यक्रम आरंभ किए गए। जब तक हम बहन-बेटी को समाज में बराबरी पर लाकर नहीं खड़ा कर देते, तब तक हम चैन की सांस नहीं लेंगे। इसमें महिला सुरक्षा सबसे अहम है। अपराधियों में भय पैदा करने महिला हेल्प डेस्क को वाहन उपलब्ध कराकर गतिशील बनाने और महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करने के लिए आरंभ किया गया “अभिमन्यु अभियान”, महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री प्रदेश के थानों में काम कर रही उर्जा महिला हेल्प डेस्क की महिला पुलिस कर्मियों को दोपहिया वाहन प्रदान करने के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 250 महिला पुलिस कर्मियों की स्कूटर रैली को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के प्रति पुरुषों को जागरूक करने तथा महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से संचालित अभिमन्यु अभियान की पुस्तिका “अभिमन्यु” का विमोचन भी किया।

पुलिस फोर्स में 30% भर्ती अनिवार्य रूप से बेटियों की होगी।

मैं अच्‍छी तरह जानता हूं कि आज पुलिस में जो बेटियां काम कर रही हैं, वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने उत्तरदायित्व को निभाकर अपने आप को सिद्ध करने का काम कर रही हैं। pic.twitter.com/s6HnLPpvvr

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 28, 2023

बहन-बेटियों का आत्मविश्वास और सम्मान बढ़ेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटा-बेटी में भेद और घरेलू हिंसा की विकृत सोच को बदलने की जरूरत है। पुलिस में 30% महिलाओं की भर्ती से पीड़ित महिलाओं को थानों में अपनी व्यथा बयान करने और उस पर कार्रवाई कराने में मदद मिली है। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम क्रूर नहीं हैं, किंतु प्राय: यह देखा गया है कि बुरी प्रवृत्ति के लोग कड़ी कार्यवाही के बिना मानते नहीं है, अपराधियों में भय पैदा करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने महिला पुलिस कर्मियों का आव्हान किया कि वे आंतरिक देवत्व को जागृत कर दुर्जनों पर कार्यवाही करें और बहन बेटियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोगी बने। इससे बहन-बेटियों का आत्मविश्वास और सम्मान बढ़ेगा और पुलिसकर्मियों की यश और कीर्ति का विस्तार होगा।

महिला सुरक्षा के लिए संचालित अभियानों को निरंतर चलाना जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान जैसे महिला सुरक्षा के लिए संचालित किए जाने वाले अभियानों को निरंतर चलाने की आवश्यकता है। अभिमन्यु अभियान महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने और बच्चों व युवाओं में संस्कार विकसित करने में सहायक होगा।

पुलिस बैंड की धुनों पर किया 250 दोपहिया वाहनों को फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री ने पुलिस बैंड पर बज रही “मध्यप्रदेश पुलिस हैं हम”, “यह भारत देश है मेरा” और “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा” गानों की धुन पर 250 दोपहिया वाहनों की रैली को फ्लैग ऑफ किया। कार्यक्रम के आरंभ में पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने निर्भया फंड के माध्यम से महिला थानों में स्थापित हेल्प डेस्क की गतिविधियों की जानकारी दी।

Tags: CMShivrajSinghChauhanMadhyaPradeshNews
Previous Post

भारत ने लगाया गैर बासमती चावल के निर्यात पर रोक, दुनिया भर में मचा हाहाकार

Next Post

तीन बच्चों के कारण मां की चली गई मेयर की कुर्सी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

America bans student visas, Trump gives shock to students after universities
Uncategorized

अमेरिका में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों को झटका! स्टूडेंट वीजा पर लगाई रोक

28 May 2025
EMI : यदि अपनी किश्त नहीं भर पा रहे हैं तो इसका समाधान है – यहां जानिए क्या कर सकते हैं आप
Uncategorized

EMI : यदि अपनी किश्त नहीं भर पा रहे हैं तो इसका समाधान है – यहां जानिए क्या कर सकते हैं आप

15 January 2025
Great Scheme For Ladies: धमाकेदार सरकारी स्कीम महिलाओं के लिए – 2 साल का निवेश और शानदार रिटर्न -जानिये डिटेल
Uncategorized

Great Scheme For Ladies: धमाकेदार सरकारी स्कीम महिलाओं के लिए – 2 साल का निवेश और शानदार रिटर्न -जानिये डिटेल

15 January 2025
कानून अंधा भी और बेईमान भी
Uncategorized

Nimisha Priya Death Sentence: क्या निमिषा को बचा पाना मुमकिन है? कितने रास्ते हैं उसकी जान बचाने के?

2 January 2025
उर्वरा भूमि और उज्जवल खेती
Uncategorized

Farming Special: बनिये किसानी के कलाकार और कमाइए दो गुनी पैदावार !

19 November 2024
अरविंदर सिंह लवली हुए बीजेपी में शामिल
लोकसभा चुनाव 2024

अरविंदर सिंह लवली हुए बीजेपी में शामिल, कुछ दिनों पहले ही दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ा था

4 May 2024
Next Post
Rakhi Gupta

तीन बच्चों के कारण मां की चली गई मेयर की कुर्सी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (204)
  • खेल (502)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (316)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (269)
  • बिज़नेस (225)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,064)
  • भारत (2,566)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (987)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (149)
  • स्वास्थ्य (96)

Recent News

Bihar Board Inter Result 2026: जल्द जारी होंगे नतीजे - Panchayati Times

Bihar Board Inter Result 2026: जल्द जारी होंगे 12वीं के नतीजे, ऐसे चेक कर सकेंगे छात्र अपना रिजल्ट

14 March 2026
पेट्रोल पंप पर ऐसे हो रहा फ्रॉड, रखें ध्यान - Panchayati Times

पेट्रोल पंप पर ऐसे हो रहा फ्रॉड, रखें ध्यान

14 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved