• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

राजस्थान विधानसभा चुनाव में सफल लैंडिंग के लिए बीजेपी-कांग्रेस दोनों को पायलट की जरुरत

पिछले दो दिनों में राजस्थान विधानसभा चुनाव सचिन पायलट के इर्द-गिर्द आ गई है। कांग्रेस हो या भारतीय जनता पार्टी, दोनों को चुनावी उड़ान की सफल लैंडिंग के लिए पायलट की सहारे की जरूरत पड़ रही है। 

Gautam Rishi by Gautam Rishi
24 November 2023
in भारत
0
राजस्थान विधानसभा चुनाव में सफल लैंडिंग के लिए बीजेपी-कांग्रेस दोनों को पायलट की जरुरत

राजस्थान विधानसभा चुनाव में सफल लैंडिंग के लिए बीजेपी-कांग्रेस दोनों को पायलट की जरुरत

Share on FacebookShare on Twitter
पिछले दो दिनों में राजस्थान विधानसभा चुनाव सचिन पायलट के इर्द-गिर्द आ गई है। कांग्रेस हो या भारतीय जनता पार्टी, दोनों को चुनावी उड़ान की सफल लैंडिंग के लिए पायलट की सहारे की जरूरत पड़ रही है।
शुरुआत हुई थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान से जो उन्होंने बुधवार को राजस्थान के भीलवाड़ा में दिया था। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास है अगर कोई भी सच बोले और सच बोलने के कारण इस परिवार को थोड़ी सी भी असुविधा हो जाए और थोड़ा भी कुछ चुभ जाए तो मान लेना उसकी राजनीति गड्ढे में गई।
इसके साथ ही पीएम ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए कहा कि कांग्रेस में जिस किसी ने भी इस परिवार के खिलाफ कुछ भी कहा वो मरा। राजेश पायलट जी ने एक बार कांग्रेस के इस परिवार को भलाई के लिए चुनौती दी थी। फिर वो चूक गए थे। लेकिन ये परिवार ऐसा है कि राजेश जी को तो सजा दी, उनके बेटे (सचिन पायलट) को भी सजा देने में लगे हैं। राजेश जी तो नहीं रहे, लेकिन उनकी खुन्नस बेटे पर भी निकाल रहे हैं।
सचिन पायलट ने दिया पीएम को जवाब
पीएम मोदी के इस बयान पर राजेश पायलट के बेटे सचिन पायलट ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बयान सुना, जो तथ्यों से बहुत दूर है। हकीकत ये है कि स्वर्गीय पायलट साहब इंदिरा गांधी जी से प्रेरित होकर जन सेवा के लिए कांग्रेस में आए थे।उन्होंने लंबे समय तक जनता की सेवा की और आजीवन सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
जहां तक मेरी बात है, तो मुझे लगता है PM मोदी को मेरे वर्तमान और भविष्य की चिंता नहीं करनी चाहिए। इसकी चिंता मेरी पार्टी और जनता करेगी।  सोनिया गांधी जी, राहुल जी और प्रियंका जी के साथ हमारा बहुत पुराना रिश्ता है। यह रिश्ता दिल का है। इसमें किसी और को बयान देने की कोई जरूरत नहीं है। हम सभी साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।
सच्चाई ये है कि BJP के पास देश के लिए कोई रोडमैप नहीं है, कोई योजनाएं नहीं हैं। इसलिए PM मोदी जरूरी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे तथ्यहीन बयान दे रहे हैं।
दोनों पार्टियों की निगाहें 5% गुर्जर जिसका प्रभाव 30 विधानसभा सीटों पर है
पिछली बार के विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए सचिन पायलट ने मेहनत करके पार्टी को सत्ता में लाया था लेकिन उनको कांग्रेस ने सीएम न बनाकर गहलोत को बना दिया। पायलट के प्रभावित क्षेत्र पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस ने स्वीप किया था जिसके बल पर सरकार बनी थी।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी गुर्जर समुदाय को भड़काने का प्रयास कर रहे: सीएम अशोक गहलोत
सचिन पायलट के सीएम न बनने से उनके प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की नाराजगी की सूचना है। जिसे बीजेपी भुनाना चाहती है और कांग्रेस उस नाराजगी को कम करना चाहती है।
सीएम गहलोत जो पायलट को रत्ती भर भाव न देने के मूड में थे, पूरे चुनाव में पोस्टर तक पर जगह नहीं दी और जिनको सीएम न बनने देने के लिए गांधी परिवार की अवहेलना करते हुए कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ठुकड़ा दिया था उस सचिन पायलट का वोट देने के अपील का वीडीओ पहले राजस्थान कांग्रेस के ट्विटर पर आया फिर सीएम गहलोत ने अपने ट्विटर से पायलट को युवा नेता बताते हुए पोस्ट किया।

कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट जी की राजस्थान के लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील।@SachinPilot#कांग्रेस_की7गारंटी#कांग्रेस_फिर_से pic.twitter.com/3bS1PaOhbg

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 24, 2023

राजस्थान विधानसभा का चुनाव प्रचार 23 नवम्बर की शाम को समाप्त हो गया। कल 25 नवम्वर को 200 विधासभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
Tags: राजस्थान विधानसभा चुनावसचिन पायलट
Previous Post

100 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले में प्रकाश राज को ईडी का समन

Next Post

यूपी सरकार के मंत्री ने शहीद कैप्टन के परिवार को सौंपा 50 लाख का चेक

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी - Panchayati Times
पंचायत

पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी

4 July 2026
भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 को घोषित किया आतंकवादी - Panchayati Times
जुर्म

भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 को घोषित किया आतंकवादी

4 July 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरएसएस का बड़ा बयान, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरएसएस का बड़ा बयान, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

3 July 2026
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान, चंपत राय जा सकते जेल - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान, चंपत राय जा सकते जेल

3 July 2026
सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ वाहन हादसे का शिकार, छह जवान घायल; बल ने बनाया बड़ा सुरक्षा रिकॉर्ड - Panchayati Times
भारत

सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ वाहन हादसे का शिकार, छह जवान घायल; बल ने बनाया बड़ा सुरक्षा रिकॉर्ड

3 July 2026
अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई, समुद्री लुटेरों को खदेड़कर बचाया जहाज - Panchayati Times
भारत

अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई, समुद्री लुटेरों को खदेड़कर बचाया जहाज

2 July 2026
Next Post
यूपी सरकार ने शहीद कैप्टन के परिवार को सौंपा 50 लाख का चेक

यूपी सरकार के मंत्री ने शहीद कैप्टन के परिवार को सौंपा 50 लाख का चेक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (225)
  • खेल (553)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (344)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (297)
  • बिज़नेस (277)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,728)
  • मनोरंजन (302)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,092)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (175)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट - Panchayati Times

पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

4 July 2026
यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी - Panchayati Times

यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी

4 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved