• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 27, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

लोगों की संपत्ति केंद्र की BJP सरकार और नरेंद्र मोदी छीन रहे : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को राजस्थान के अजमेर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले पांच सालों में किया गए कार्यों का उल्लेख किया.

Gautam Rishi by Gautam Rishi
20 November 2023
in भारत
0
लोगों की संपत्ति केंद्र की BJP सरकार और नरेंद्र मोदी छीन रहे : प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi

Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को राजस्थान के अजमेर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले पांच सालों में किया गए कार्यों का उल्लेख किया. इसके साथ ही मोदी सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।

प्रियंका गांधी ने किसानों के कर्ज माफ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किसानों का 15 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है। कांग्रेस कहती है कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे, लेकिन BJP कहती है किसानों का कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं हैं। अगर पैसे नहीं हैं तो नई संसद भवन बनाने के लिए मोदी सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपए कहां से खर्च कर दिए?

पुरानी पेंशन स्कीम का भी मुद्दा उठाया

आज देश के सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। 20 साल तक सरकारी कर्मचारी मेहनत करते हैं, सरकार हर महीने उनकी मेहनत की कमाई काटती है, ताकि बाद में उन्हें सुरक्षा मिल सके लेकिन BJP सरकार इस पेंशन के पैसे को इकट्ठा कर, इसका निवेश कर देती है। BJP के हर राज्य में ‘नई पेंशन स्कीम’ चल रही है, वहीं कांग्रेस के हर राज्य में ‘पुरानी पेंशन स्कीम’ चल रही है।

आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गोबर खरीदना शुरू किया। इसके पीछे की सोच थी- जब गोबर खरीदी होगी तो लोग इन जानवरों को पालने लगेंगे। उस गोबर का इस्तेमाल गोबर गैस के साथ ही अन्य उपयोगी चीजों को बनाने में किया जाने लगा। इससे सभी का फायदा हुआ। अब यही योजना राजस्थान में भी लागू होने वाली है, ताकि यहां भी आवारा पशुओं से जुड़ी समस्या खत्म हो जाए।

राजस्थान के लिए कांग्रेस की 7 गारंटी-

🔹पुरानी पेंशन स्कीम की कानूनी गारंटी
🔹1 करोड़ परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर
🔹महिला मुखिया को सालाना ₹10,000
🔹2 रुपये प्रति किलो गोबर खरीद
🔹सरकारी कॉलेज के पहले साल छात्रों को लैपटॉप/टैबलेट
🔹₹15 लाख तक का आपदा राहत फ्री बीमा
🔹सभी… pic.twitter.com/MUxujMRD89

— Congress (@INCIndia) November 20, 2023

प्रियंका गांधी ने अग्निवीर योजना पर मोदी सरकार को घेरा

मोदी सरकार ‘अग्निवीर’ लेकर आई। इसमें युवा 4 साल के लिए सेना में जाएंगे और फिर बेरोजगार होकर घर वापस आ जाएंगे। एक युवा जो देश सेवा के लिए जान न्योछावर करने को भी तैयार है, मोदी सरकार उसे ढंग की नौकरी तक नहीं दे पाई।

यह भी पढ़ें: दलितों पर अत्याचार करने वालों को पीएम टिकट देते हैं: मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बात का ध्यान रखिए कि BJP के नेताओं ने कितनी घोषणाएं की और उनमें से कितनी पूरी हुई। मोदी जी ने ही कहा था- 2 करोड़ नौकरियां देंगे, किसानों की आय दोगुनी होगी, देश आगे बढ़ेगा, अगर ऐसा है तो BJP की सरकारों में किसान, गरीब, मजदूर, कर्मचारी क्यों परेशान हैं?

प्रियंका गांधी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे भाइयों-बहनों, सोच लीजिए यह फैसला आपको लेना है कि जितनी राहत मिल रही है, उसे बंद करना है या चलने देना है। आज समय आ गया है कि आप अपने अधिकारों की बात करें। क्योंकि आपकी संपत्ति केंद्र की BJP सरकार और नरेंद्र मोदी छीन रहे हैं।

Tags: कांग्रेसप्रियंका गांधीराजस्थान विधानसभा चुनाव
Previous Post

कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर 1 बना दिया: पीएम मोदी

Next Post

सर और किरदार हमेशा ऊंचा रखा है आपने टीम इंडिया, अच्छे-बुरे दिन तो आते-जाते रहेंगे

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत
भारत

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत

25 July 2026
सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय - Panchayati Times
भारत

सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय

24 July 2026
NEET Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा विस्तृत जवाब - Panchayati Times
भारत

NEET Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा विस्तृत जवाब

24 July 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू की छात्रों को सलाह, जंतर-मंतर से रहें दूर; राहुल गांधी ने जताया विरोध - Panchayati Times
भारत

दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू की छात्रों को सलाह, जंतर-मंतर से रहें दूर; राहुल गांधी ने जताया विरोध

24 July 2026
Karmajeevi Awaas Yojana: DDA दे रही 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट - Panchayati Times
बिज़नेस

Karmajeevi Awaas Yojana: DDA दे रही 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट

23 July 2026
महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने वाले DCP संदीप लांबा पर हुई कारवाई - Panchayati Times
भारत

महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने वाले DCP संदीप लांबा पर हुई कारवाई

23 July 2026
Next Post
सर और किरदार हमेशा ऊंचा रखा है आपने टीम इंडिया,अच्छे बुरे दिन तो आते जाते रहेंगे

सर और किरदार हमेशा ऊंचा रखा है आपने टीम इंडिया, अच्छे-बुरे दिन तो आते-जाते रहेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (562)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (283)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,759)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (181)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत

25 July 2026
सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय - Panchayati Times

सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय

24 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved