• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, March 13, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

विकसित भारत संकल्प यात्रा 203 ग्राम पंचायतों तक पहुंचा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया था।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
22 November 2023
in पंचायत, स्वास्थ्य
0
विकसित भारत संकल्प यात्रा, 203 ग्राम पंचायतों तक पहुंचा

विकसित भारत संकल्प यात्रा, 203 ग्राम पंचायतों तक पहुंचा

Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया था। डाक विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों द्वारा विभिन्न शिविर तात्कालिक सेवा-सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में लोगों को सूचित, जागरूक करना एवं कल्याणकारी योजनाओं लाभ लोगों तक पहुँचाना है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ऑन-स्पॉट सेवाओं के तहत ग्राम पंचायतों में आईईसी वैन के रुकने वाले स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

पहले सप्ताह में, 21 नवंबर 2023 तक, 203 ग्राम पंचायतों में 1232 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए हैं, जिसमें कुल 1,66,000 से अधिक लोग उपस्थित हुए।

स्वास्थ्य शिविरों में निम्नलिखित सेवाएं दी जा रही:

आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई): विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की प्रमुख योजना के तहत, आयुष्मान ऐप का उपयोग करके आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं और लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। पहले सप्ताह के अंत तक शिविरों में 33,000 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए और 21,000 से अधिक कार्ड वितरित किए गए।

तपेदिक (टीबी): उपलब्धता के आधार पर लक्षणों, बलगम परीक्षण और एनएएटी मशीनों का उपयोग करके टीबी के रोगियों की जांच की जा रही है। जिन मामलों में टीबी होने का अंदेशा होता है, तो मरीजों को उच्च सुविधाओं के लिए रेफर किया जाता है। पहले सप्ताह के अंत तक, 41,000 से अधिक लोगों की जांच की गई, जिनमें से 4,000 से अधिक को उच्च सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए रेफर किया गया।

Viksit Bharat Sankalp Yatra begins!

The government aims to reach every village, ensuring that every individual benefits from schemes. A journey towards comprehensive development goals. #JanjatiyaGauravDiwas #ViksitBharatSankalpYatra#HamaraSankalpViksitBharat pic.twitter.com/lufoEqDDnr

— MyGovIndia (@mygovindia) November 15, 2023

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (पीएमटीबीएमए) के तहत टीबी से पीड़ित मरीजों को निक्षय मित्रों से सहायता प्राप्त करने के लिए सहमति ली जा रही है। निक्षय मित्र बनने के इच्छुक प्रतिभागियों का ऑन-स्पॉट पंजीकरण भी किया जा रहा है। पहले सप्ताह के अंत तक, 2,500 से अधिक रोगियों ने पीएमटीबीएमबीए के तहत सहमति दी और 1400 से अधिक नए निक्षय मित्र पंजीकृत किए गए।

निक्षय पोषण योजना (एनपीवाई) के तहत टीबी रोगियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस उद्देश्य से लंबित लाभार्थियों के बैंक खाते का विवरण एकत्र किया जा रहा है और खातों को आधार से जोड़ा जा रहा है। पहले सप्ताह के अंत तक ऐसे 966 लाभार्थियों का विवरण एकत्र किया गया।

यह भी पढ़ें: मोदी की गारंटी कांग्रेस के हर झूठे वादों पर भारी: पीएम मोदी

सिकल सेल रोग: प्रमुख जनजातीय आबादी वाले क्षेत्रों में, सिकल सेल रोग (एससीडी) का पता लगाने के लिए एससीडी के लिए प्वाइंट ऑफ केयर (पीओसी) परीक्षणों के माध्यम से या घुलनशीलता परीक्षण के माध्यम से पात्र आबादी (40 वर्ष तक की आयु) की स्क्रीनिंग की जा रही है। जिन मामलों में परीक्षण से रोग का पता लगा है, ऐसे मामलों को प्रबंधन के लिए उच्च केंद्रों पर भेजा जा रहा है। पहले सप्ताह के अंत तक, 24,000 से अधिक लोगों की जांच की गई, जिनमें से 1100 लोगों में टीबी के लक्षण पाये गये। उन लोगों को उच्च सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में भेजा गया।

गैर संचारी रोग (एनसीडी): उच्च रक्तचाप और मधुमेह के लिए पात्र आबादी (30 वर्ष और उससे अधिक) की स्क्रीनिंग की जा रही है और रोग का संदेह होने वाले मामलों को उच्च केंद्रों पर भेजा जा रहा है। पहले सप्ताह के अंत तक, लगभग 1,35,000 लोगों की उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। 7000 से अधिक लोगों को उच्च रक्तचाप और 7,000 से अधिक लोगों को मधुमेह के लिए सकारात्मक होने का संदेह था। 10,000 से अधिक लोगों को उच्च सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में भेजा गया।

श्रोत: पीआईबी

Tags: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीविकसित भारत संकल्प यात्रा
Previous Post

भारत माता देश की जनता है: राहुल गांधी

Next Post

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में मुठभेड़ में चार जवान शहीद, एक आतंकवादी ढेर

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

जानें राष्‍ट्रीय ग्राम स्‍वराज अभियान के उद्देश्‍य और प्रमुख विशेषताएं - Panchayati Times
पंचायत

जानें राष्‍ट्रीय ग्राम स्‍वराज अभियान के उद्देश्‍य और प्रमुख विशेषताएं

11 March 2026
असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान  - Panchayati Times
पंचायत

असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान

9 March 2026
असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान  - Panchayati Times
पंचायत

झारखंड को 15वें वित्त आयोग के तहत 275 करोड़ की राशि जारी, पंचायतों को मिलेगा सीधा लाभ

27 February 2026
AI टूल्‍स बदल रहा ग्राम पंचायत और स्थानीय शासन का चेहरा - Panchayati Times
नई तकनीकी

AI बदल रहा ग्राम पंचायत और स्थानीय शासन का चेहरा

25 February 2026
राजस्थान: दो से ज्यादा बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे नगर निकाय और पंचायत चुनाव - Panchayati Times
पंचायत

राजस्थान: दो से ज्यादा बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे नगर निकाय और पंचायत चुनाव

25 February 2026
BMC बजट 2026-27: शिक्षा क्षेत्र के लिए 4,248 करोड़ रुपये की मंजूरी - Panchayati Times
पंचायत

BMC बजट 2026-27: शिक्षा क्षेत्र के लिए 4,248 करोड़ रुपये की मंजूरी

25 February 2026
Next Post
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में मुठभेड़ में चार जवान शहीद, एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में मुठभेड़ में चार जवान शहीद, एक आतंकवादी ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (202)
  • खेल (502)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (314)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (269)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,563)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (986)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप - Panchayati Times

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप

12 March 2026
देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा? - Panchayati Times

देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा?

12 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved