• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने की मांग फिर से की

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एकबार फिर से की है। उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा है कि देश में पहली बार बिहार में जाति आधारित गणना का काम कराया गया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
22 November 2023
in भारत
0
Nitish Kumar

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने की मांग फिर की

Share on FacebookShare on Twitter
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एकबार फिर से की है। उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा है कि देश में पहली बार बिहार में जाति आधारित गणना का काम कराया गया है। जाति आधारित गणना के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति के आंकड़ों के आधार पर अनुसूचित जाति के लिये आरक्षण सीमा को 16 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षण की सीमा को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 2 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षण की सीमा को 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत तथा पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षण की सीमा को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है अर्थात सामाजिक रूप से कमजोर तबकों के लिये आरक्षण सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दिया गया है। सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिये 10 प्रतिशत आरक्षण पूर्ववत लागू रहेगा। अर्थात इन सभी वर्गो के लिए कुल आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है।
जाति आधारित गणना में सभी वर्गों को मिलाकर बिहार में लगभग 94 लाख गरीब परिवार पाये गये हैं, उन सभी परिवार के एक सदस्य को रोजगार हेतु 2 लाख रूपये तक की राशि किश्तों में उपलब्ध करायी जायेगी।
63,850 आवासहीन एवं भूमिहीन परिवारों को जमीन क्रय के लिए दी जा रही 60 हजार रूपये की राशि की सीमा को बढ़ाकर 1 लाख रूपये कर दिया गया है। साथ ही इन परिवारों को मकान बनाने के लिए 1 लाख 20 हजार रूपये दिये जायेंगे।
जो 39 लाख परिवार झोपड़ियों में रह रहे हैं उन्हें भी पक्का मकान मुहैया कराया जायेगा जिसके लिए प्रति परिवार 1 लाख 20 हजार रूपये की दर से राशि उपलब्ध करायी जायेगी।
सतत् जीविकोपार्जन योजना के अन्तर्गत अत्यंत निर्धन परिवारों की सहायता के लिए अब 01 लाख रूपये के बदले 02 लाख रूपये दिये जायेंगे।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन में लगभग 2 लाख 50 हजार करोड़ रूपये की राशि व्यय होगी।
विशेष राज्य का दर्जा देने की माँग वर्ष 2010 से ही कर रहे
सीएम नीतीश कुमार ने लिखा है कि इन कामों के लिये काफी बड़ी राशि की आवश्यकता होने के कारण इन्हें 5 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यदि केन्द्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाय तो हम इस काम को बहुत कम समय में ही पूरा कर लेंगे। हमलोग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की माँग वर्ष 2010 से ही कर रहे हैं। इसके लिए 24 नवम्बर, 2012 को पटना के गाँधी मैदान में तथा 17 मार्च, 2013 को दिल्ली के रामलीला मैदान में बिहार को विशेष राज्य के दर्जे के लिए अधिकार रैली भी की थी।
यह भी पढ़ें: मूर्खों का सरदार बनाम पनौती, एकबार फिर टूटी भाषाई मर्यादा
हमारी माँग पर तत्कालीन केन्द्र सरकार ने इसके लिए रघुराम राजन कमेटी भी बनाई थी जिसकी रिपोर्ट सितम्बर, 2013 में प्रकाशित हुई थी परन्तु उस समय भी तत्कालीन केन्द्र सरकार ने इसके बारे में कुछ नहीं किया। मई, 2017 में भी हमलोगों ने विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखा था। आज कैबिनेट की बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने हेतु केन्द्र सरकार से अनुरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने केन्द्र सरकार से अनुरोध किया है कि बिहार के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुये बिहार को शीघ्र विशेष राज्य का दर्जा मिले।
नीतीश बाबू आपको विशेष आराम की जरुरत: बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी

नीतीश बाबू बिहार के 2,61,000 हजार करोड़ के बजट में आपकी हिस्सेदारी केवल 32,000 करोड़ की है बाकि 2,29,000 हजार करोड़ नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देती है। नीतीश बाबू आपके गद्दी पर रहते हुए तो बिहार का विकास संभव नहीं है।

नीतीश जी बिहार की भलाई के लिए आपको विशेष… pic.twitter.com/0VGxFfFKHh

— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) November 22, 2023

Tags: बिहारविशेष राज्य का दर्जासीएम नीतीश कुमार
Previous Post

मोदी की गारंटी कांग्रेस के हर झूठे वादों पर भारी: पीएम मोदी

Next Post

भारत माता देश की जनता है: राहुल गांधी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love को मिला नया पब्लिशर - Panchayati Times
भारत

सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love को मिला नया पब्लिशर

4 September 2026
पंचायती राज मंत्रालय की राज्यों के साथ RGSA और GPDP की प्रगति पर हुआ समीक्षा बैठक - Panchayati Times
पंचायत

पंचायती राज मंत्रालय की राज्यों के साथ RGSA और GPDP की प्रगति पर हुआ समीक्षा बैठक

3 September 2026
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे कमान - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे कमान

2 September 2026
एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा एयर वाइस मार्शल बनने वाली पहली महिला (गैर-चिकित्सा) अधिकारी बनी - Panchayati Times
भारत

एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा एयर वाइस मार्शल बनने वाली पहली महिला (गैर-चिकित्सा) अधिकारी बनी

2 September 2026
ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार
खेल

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

28 August 2026
विवाद के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन - Panchayati Times
भारत

विवाद के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन

26 August 2026
Next Post
ऑपरेशन सिंदूर: सर्वदलीय बैठक के बाद नेताओं ने क्या कहा? - Panchayati Times

भारत माता देश की जनता है: राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (341)
  • दुनिया (352)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (313)
  • बिज़नेस (291)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,800)
  • मनोरंजन (315)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,134)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (198)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

हिमाचल के 1,023 ग्राम रोजगार सेवकों को लगा बड़ा झटका - Panchayati Times

हिमाचल के 1,023 ग्राम रोजगार सेवकों को लगा बड़ा झटका 

5 September 2026
Global Chess League Season 4: बेंगलुरु में शतरंज का महासंग्राम - Panchayati Times

Global Chess League Season 4: बेंगलुरु में शतरंज का महासंग्राम 

5 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved