• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, August 31, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home स्वास्थ्य

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने निःशुल्क चिकित्सा वाहन का शुभारंभ मिर्ज़ापुर में किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री, एवं सांसद (मिर्ज़ापुर), अनुप्रिया पटेल ने रविवार को दो निःशुल्क चिकित्सा वाहन का शुभारंभ मिर्जापुर में किया। इस चिकित्सा वाहन के माध्यम से आम जनता को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
30 October 2023
in भारत
0
IFIE Mobile Medical Van Launch by Union Minister Anupriya Patel

निःशुल्क चिकित्सा वाहन का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्ज़ापुर में किया

Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री, एवं सांसद (मिर्ज़ापुर), अनुप्रिया पटेल ने रविवार को दो निःशुल्क चिकित्सा वाहन का शुभारंभ मिर्जापुर में किया। इस चिकित्सा वाहन के माध्यम से आम जनता को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रॉजेक्ट आरोग्य निःशुल्क चिकित्सा वाहन ‘गेल इंडिया लिमिटेड’ के निगमित सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत प्रदान किया गया है जिसका क्रियान्वयन इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकॉनमी (IFIE) के द्वारा किया जायेगा। इस मौके पर इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकॉनमी (IFIE) के अध्यक्ष अधिवक्ता नंदन झा, गेल के कार्यकारी निदेशक अनूप गुप्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें।

आज मिर्ज़ापुर में “सांसद स्वास्थ्य सेवा” का शुभारंभ… pic.twitter.com/ljgG3EG9mw

— Anupriya Patel (@AnupriyaSPatel) October 29, 2023

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गांव-गांव में जाकर इस निःशुल्क चिकित्सा वाहन के माध्यम से लोगों को फ्री में चिकित्सा सुविधा दिया जायेगा। अब लोगों को बी.पी., शुगर, मलेरिया, टाइफाइड जैसे बिमारियों के लिए शहर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब लोगों के इन बिमारियों की जाँच उनके अपने गांव में फ्री में ही हो जाएगी और साथ में फ्री में दवा भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मिर्ज़ापुर के सुदूर ग्रामीण इलाके में भी आपका इलाज एमबीबीएस डिग्री प्राप्त किये हुए डॉक्टर करेंगे।

“काल करे सो आज कर,आज करे सो अब पल में परलय होएगी, बहुरि करेगा कब”…
सांसद स्वास्थ्य सेवा का काम शुरू..🌺@MoHFW_INDIA @PMOIndia @narendramodi @myogiadityanath pic.twitter.com/WKGcw1umaK

— Anupriya Patel (@AnupriyaSPatel) October 29, 2023

अनुप्रिया पटेल, मोदी सरकार की सबसे युवा मंत्री

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री, अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार की सबसे युवा मंत्री है। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल “अपना दल एस” की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह लोकसभा में दूसरी बार मिर्ज़ापुर की प्रतिनिधित्व कर रही है। वह 2014 में सर्वप्रथम मिर्ज़ापुर से सांसद चुनी गई थी और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 2016 से 2019 तक भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री थीं।

मिर्ज़ापुर का शाब्दिक अर्थ राजा का स्थान है

मिर्ज़ापुर प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। यह विंध्याचल, अष्टभुजा और काली खोह के पवित्र मंदिर के साथ ही देवरहवा बाबा का आश्रम के लिए प्रसिद्ध है। यह कालीनों और ब्रासवेयर उद्योगों के लिए भी जाना जाता है। मिर्ज़ापुर का शाब्दिक अर्थ राजा का स्थान है।

यह भी पढ़ें: अशोक गहलोत सरकार को अपनी कुर्सी खिसकती हुई दिखाई दे रही: केंद्रीय मंत्री शेखावत

इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी (IFIE) भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (80G, 12A, 8A पंजीकृत), गैर-लाभकारी संस्था है जो भारत के माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे में सुधार करते हुए समाज के वंचित वर्ग के विकास और कल्याण के लिए समर्पित है।

इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी (IFIE) भारत सरकार, पीएसयू और अन्य कॉरपोरेट्स के सहयोग से मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है। दिल्ली/एनसीआर, लुधियाना सहित पूरे उत्तर भारत में 65,000 से अधिक रोगियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

निःशुल्क चिकित्सा वाहन के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सुविधाएं

1 डॉक्टर (एमबीबीएस) से परामर्श सुविधा और निर्धारित दवाएं, बुनियादी निदान, परीक्षण आदि प्रदान करना।

2. गैर-मेड स्टाफ में एक नर्स (एएनएम), फार्मासिस्ट (बी.फार्मा/डी.फार्मा), ड्राइवर, लैब-तकनीशियन (डीएमएलटी) आदि और आवश्यक उपकरण शामिल होंगे।

3. सामान्य बीमारियों जैसे बी.पी., शुगर, मलेरिया, टाइफाइड आदि का निदान एवं निःशुल्क दवा वितरण।

4. जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और अन्य डिजिटल सुरक्षा प्रणालियाँ।

इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी (IFIE) के द्वारा किये जा रहे कार्यों को श्री राम नाथ कोविन्द (भारत के माननीय 14वें राष्ट्रपति), भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी (भारत के माननीय 13वें राष्ट्रपति), श्री एम वेंकैया नायडू (माननीय 13वें उपराष्ट्रपति) द्वारा सराहा गया है।

Tags: अनुप्रिया पटेलइंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमीगेल इंडिया लिमिटेडमिर्ज़ापुर
Previous Post

दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में 70 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम

Next Post

आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार
खेल

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

28 August 2026
विवाद के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन - Panchayati Times
भारत

विवाद के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन

26 August 2026
राहुल गांधी के धरने के बाद पैलेट गन मामले में FIR दर्ज - Panchayati Times
भारत

राहुल गांधी के धरने के बाद पैलेट गन मामले में FIR दर्ज 

21 August 2026
पैलेट गन मामले में थाने पहुंचे राहुल गांधी, FIR की मांग को लेकर बैठे धरने पर - Panchayati Times
भारत

पैलेट गन मामले में थाने पहुंचे राहुल गांधी, FIR की मांग को लेकर बैठे धरने पर  

21 August 2026
Sugar Price Hike: चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जानें क्यों बढ़ रहे दाम - Panchayati Times
बिज़नेस

महंगी होती चीनी अब लोगों को लगने लगी कड़वी

20 August 2026
PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव, अब ये परिवार भी होंगे पात्र - Panchayati Times
पंचायत

PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव, अब ये परिवार भी होंगे पात्र 

18 August 2026
Next Post
राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत - Panchayati Times

आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (581)
  • जुर्म (340)
  • दुनिया (351)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (310)
  • बिज़नेस (291)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,796)
  • मनोरंजन (313)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,130)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (198)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

28 August 2026
इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता - Panchayati Times

इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता

27 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved