Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और जाने माने कारोबारी संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि, पोलो खेलते समय संजय कपूर के मुंह में एक मधुमक्खी चली गई थी। जिसके बाद दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे।
इस घटना ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है कि, क्या एक मधुमक्खी से दिल का दौरा पड़ सकता है..अगर हां तो कैसे? मतलब कि अगर खुले मैदान में खेलते हुए अचानक हमारे मुंह के अंदर कीड़ा, जैसे मक्खी, मच्छर या मधुमक्खी चली जाए तो क्या करना चाहिए..
यह भी पढ़ें- संजय कपूर की मौत के पीछे क्या है वजह? जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया
इसी पर बात करते हुए, एक्सपर्ट ने बताया कि, अगर मुंह में अचानक कोई कीड़ा जैसे मक्खी, मच्छर या मधुमक्खी चली जाए, तो घबराने के बजाय ये सावधानियां बरतें..
तुरंत क्या करें
- शांत रहें और घबराएं नहीं
- घबराने से सांस रुक सकती है या कीड़ा गले में जा सकता है, जिससे स्थिति बिगड़ सकती है।
- मुंह खोलकर थूकें या कुल्ला करें
- कोशिश करें कि कीड़ा थूककर बाहर निकल जाए। साफ पानी या नमक मिले पानी से गरारा करें।
- गर्म चाय या पानी धीरे-धीरे पीएं
- अगर कीड़ा निगल लिया है और वह जहरीला नहीं है (जैसे मच्छर या मक्खी), तो गर्म पानी या चाय निगलने में मदद कर सकती है।
अगर मधुमक्खी या ततैया का डंक लगे
- जीभ, होंठ या गले में सूजन हो रही हो।
- सांस लेने में तकलीफ हो रही हो।
- चक्कर, घबराहट या उल्टी जैसा लगे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं या आपातकालीन सेवा को बुलाएं।
एलर्जी वाले व्यक्ति खास सतर्क रहें
जिन लोगों को कीड़ों के काटने से एलर्जी होती है, उन्हें एपिपेन (EpiPen) जैसी दवा साथ रखनी चाहिए और तुरंत इस्तेमाल करनी चाहिए।
कब डॉक्टर को दिखाएं
- कीड़ा सांस की नली में चला गया हो
- गले में सूजन, जलन या सांस लेने में तकलीफ हो
- एलर्जिक रिएक्शन जैसे चकत्ते, उल्टी, चक्कर
- निगलने में तकलीफ हो रही हो।