• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, March 13, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल लाए सरकार : कांग्रेस

कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र में दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल लाए जाने की मांग की है। राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तो लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ये मांग की है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
18 September 2023
in भारत
0
मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM से मैनिफेस्टो पर चर्चा करने के लिए मांगा समय

मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM से मैनिफेस्टो पर चर्चा करने के लिए मांगा समय

Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र में दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल लाए जाने की मांग की है। राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तो लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ये मांग की है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी की सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक के लिए सदन में कई बार सवाल किए हैं। लेकिन राज्यसभा में ये पारित होने के बावजूद भी ये विधेयक आज तक पारित नहीं हो पाया। हम सभी देशवासियों की तरफ से फिर से मांग करते हैं कि ‘महिला आरक्षण विधेयक’ पारित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जवाहर लाल नेहरू जी के साथ ही संविधान सभा के हर सदस्य ने यह शपथ ली थी कि हम देश को आगे बढ़ाएंगे। नेहरू जी की दूरदर्शिता और विक्रम साराभाई की अगुवाई में ISRO बना। 1975 में देश ने आर्यभट्ट सैटलाइट लॉन्च किया। लेकिन आज ‘भारत’ और ‘INDIA’ जैसी तरह-तरह की बातें लाई जा रहीं हैं।

हमारी पार्टी की CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी ने 'महिला आरक्षण विधेयक' के लिए सदन में कई बार सवाल किए हैं।

लेकिन राज्यसभा में पारित होने के बावजूद भी ये विधेयक आज तक पारित नहीं हो पाया।

हम सभी देशवासियों की तरफ से फिर से मांग करते हैं कि 'महिला आरक्षण विधेयक' पारित… pic.twitter.com/FkNaLqBYq8

— Congress (@INCIndia) September 18, 2023

यह भी पढ़ें: नेहरू जी का गुणगान अगर इस सदन में होगा, तो कौन सदस्य होगा जो उस पर ताली नहीं बजाएगा- पीएम मोदी

वहीं राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान दिया है, उसने हमें आज भी एकजुट कर रखा है। इसी संविधान ने राष्ट्र के लिए एक सशक्त ढांचा तैयार किया है। भारतीय संविधान हमारा सबसे बड़ा मार्गदर्शक है। इसी के आधार पर हमारे महान नेताओं ने हमें Adult Franchise दिया। इसका मतलब था कि अमीर हो या गरीब, देश के हर नागरिक के पास एक वोट का अधिकार होगा और हर वोट का महत्व बराबर होगा।

खरगे ने बताई बाबासाहेब ने कांग्रेस के लिए क्या कही थी

बाबा साहेब ने संविधान सभा के अपने अंतिम भाषण में कहा था-‘मसौदा समिति का कार्य काफी कठिन हो जाता, यदि यह संविधान सभा विभिन्न विचार वाले व्यक्तियों का एक समुदाय मात्र होती। यह एक उखड़े हुए फर्श के समान होता, जिसमें कहीं काला तो कहीं सफेद पत्थर होता। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति व समुदाय अपने को विभिन्न समझता। सभा में कांग्रेस पक्ष की उपस्थिति ने इस उपद्रव की संभावना को मिटा दिया, इसी कारण कार्यवाही में व्यवस्था और अनुशासन दोनों बने।’ ये बातें कांग्रेस के लिए बाबा साहेब ने कही थी। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के काम पर लगातार सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन संविधान सभा और ड्राफ्टिंग कमेटी के अहम सदस्य टीटी कृष्णमाचारी जी ने कहा था- “संविधान का निर्माण करने वाली चुनिंदा सात सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमेटी में सबसे बड़ी भूमिका बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की थी।”1950 में जब भारत ने लोकतंत्र अपनाया तो बहुत से विदेशी विद्वानों को लगता था कि भारत में लोकतंत्र विफल हो जाएगा। लेकिन कांग्रेस ने लोकतंत्र का संरक्षण कर, उसे मजबूत किया। फिर भी हमसे पूछा जाता है कि 70 साल में हमने क्या किया? ये इतिहास है और ये सब कांग्रेस के समय में हुआ।

1950 में जब भारत ने लोकतंत्र अपनाया तो बहुत से विदेशी विद्वानों को लगता था कि भारत में लोकतंत्र विफल हो जाएगा।

लेकिन कांग्रेस ने लोकतंत्र का संरक्षण कर, उसे मजबूत किया। फिर भी हमसे पूछा जाता है कि 70 साल में हमने क्या किया?

: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष… pic.twitter.com/0bhy4P48lC

— Congress (@INCIndia) September 18, 2023

Tags: Adhir Ranjan ChowdhuryCongressMallikarjun Kharge
Previous Post

नेहरू जी का गुणगान अगर इस सदन में होगा, तो कौन सदस्य होगा जो उस पर ताली नहीं बजाएगा- पीएम मोदी

Next Post

पुरानी संसद भवन को संविधान सदन के तौर पर जाना जाय: पीएम मोदी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा? - Panchayati Times
भारत

देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा?

12 March 2026
आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट का OBC क्रीमी लेयर पर बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट का OBC क्रीमी लेयर पर बड़ा फैसला 

12 March 2026
पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए ‘निर्भय रहो’ पहल शुरू - Panchayati Times
भारत

पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए ‘निर्भय रहो’ पहल शुरू

12 March 2026
लोकसभा की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी: ओम बिरला : Panchayati Times
भारत

लोकसभा की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी: ओम बिरला

12 March 2026
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज - Panchayati Times
भारत

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी बहस

11 March 2026
आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट का OBC क्रीमी लेयर पर बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति

11 March 2026
Next Post
पुरानी संसद भवन को संविधान सदन के तौर पर जाना जाय: पीएम मोदी

पुरानी संसद भवन को संविधान सदन के तौर पर जाना जाय: पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (202)
  • खेल (502)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (314)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (269)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,563)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (986)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप - Panchayati Times

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप

12 March 2026
देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा? - Panchayati Times

देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा?

12 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved