• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 9, 2025
  • Login
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
    • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
    • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
  • शिक्षा / जॉब
  • English
Home भारत

सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कारों की एक श्रेणी “राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार” की स्थापना की

भारत सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कारों की एक श्रेणी "राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार" की स्थापना विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में की है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
21 September 2023
in भारत
0
सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कारों की एक श्रेणी "राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार" की स्थापना की

सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कारों की एक श्रेणी "राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार" की स्थापना की

Share on FacebookShare on Twitter

भारत सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कारों की एक श्रेणी “राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार” की स्थापना विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में की है।

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (RVP) का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और अन्वेषकों द्वारा व्यक्तिगत रूप से या टीमों में किए गए उल्लेखनीय और प्ररेणादायी योगदान को मान्यता देना है।

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार भारत में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक होगा। सरकारी, निजी क्षेत्र के संगठनों में काम करने वाले वैज्ञानिक/प्रौद्योगिकीविद्/अन्वेषकों या किसी भी संगठन से इतर काम करने वाला कोई भी व्यक्ति, जिसने विज्ञान, प्रौद्योगिकी या प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार के किसी भी क्षेत्र में अग्रणी अनुसंधान या नवाचार या अविष्कार के संदर्भ में विशिष्ट योगदान दिया हो, वे पुरस्कार प्राप्त करने के पात्र होंगे। विदेश में रहकर भारतीय समुदायों या समाज को लाभ पहुंचाने में असाधारण योगदान देने वाले भारतीय मूल के लोग भी पुरस्कार के पात्र होंगे।

यह पुरस्कार निम्नलिखित चार श्रेणियों में दिए जाएंगे:-

1. विज्ञान रत्न (VR) पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में की गई जीवन भर की उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देगा।

2. विज्ञान श्री (VS) पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को मान्यता देगा।

3. विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर (VY-SSB) पुरस्कार 45 वर्ष की आयु तक के युवा वैज्ञानिकों को मान्यता देगा और प्रोत्साहित करेगा जिन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है।

4. विज्ञान टीम (VT) पुरस्कार तीन या अधिक वैज्ञानिकों/शोधकर्ताओं/अन्वेषकों की एक टीम को दिया जाएगा, जिन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में एक टीम के रूप में काम करके असाधारण योगदान दिया हो।

सरकारी या निजी संगठनों में विज्ञान के किसी भी क्षेत्र में काम करने वाले वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकीविद् और अन्वेषक जिन्होंने विज्ञान के किसी भी क्षेत्र में अग्रणी अनुसंधान, प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार या खोज में योगदान दिया हो या महत्वपूर्ण सामाजिक प्रभाव वाले नवीन प्रौद्योगिकियों/उत्पादों का विकास किया हो, वे पुरस्कार प्राप्त करने के पात्र होंगे।

बड़े स्तर पर भारतीय समुदायों या समाज को लाभ पहुंचाने के लिए असाधारण योगदान देने वाले भारतीय मूल के वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकीविद् और अन्वेषक भी पात्र होंगे।

यह भी पढ़ें : चीन पर सीना चौड़ा करके चर्चा करने को तैयार हूं – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 13 क्षेत्रों अर्थात् भौतिकी, रसायन विज्ञान, जैविक विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, चिकित्सा, इंजीनियरिंग साइंस, कृषि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी और अन्य में प्रदान किया जाएगा। लैंगिक समानता सहित प्रत्येक कार्य-क्षेत्र से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों के लिए प्राप्त सभी नामांकन राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार समिति (आरवीपीसी) के समक्ष रखे जाएंगे, जिसकी अध्यक्षता भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) करेंगे और इसमें विज्ञान विभागों के सचिव, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अकादमियों के सदस्य और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों के कुछ प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकीविद् शामिल होंगे।

पुरस्कारों की इस श्रेणी के लिए नामांकन हर साल 14 जनवरी को आमंत्रित किए जाएंगे। 28 फरवरी (राष्ट्रीय विज्ञान दिवस) तक नामांकन खुले रहेंगे। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल 11 मई (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस) को की जाएगी। सभी श्रेणियों के पुरस्कारों के लिए पुरस्कार समारोह 23 अगस्त (राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस) को आयोजित किया जाएगा। सभी पुरस्कारों में एक सनद और एक पदक होगा।

ये नए राष्ट्रीय पुरस्कार भारत सरकार द्वारा शीर्ष स्तर पर वैज्ञानिक समुदाय की उपलब्धियों को मान्यता देने में एक परिवर्तनकारी कदम हैं। चयन की पूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ, वैज्ञानिक अन्वेषकों और प्रौद्योगिकीविदों के सभी वर्गों द्वारा किए गए कार्यों को अन्य राष्ट्रीय पुरस्कारों के बराबर दर्जा प्रदान करते हुए सम्मानित किया जाएगा।

author avatar
Gautam Rishi
See Full Bio
Tags: Rashtriya Vigyan Puraskarराष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारविज्ञान रत्नविज्ञान श्री
Previous Post

चीन पर सीना चौड़ा करके चर्चा करने को तैयार हूं – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Next Post

पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार है तो ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ एक सच्चाई बन गया : पीएम मोदी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

आतंक की बची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया: पीएम मोदी - Panchayati Times
भारत

भारत ने IMF बैठक में पाकिस्तान को लेकर उठाए गंभीर सवाल

9 May 2025
MEA Press Conference: 300-400 drones were fired by PAK- Colonel Sofia
दुनिया

कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाक की एक-एक ‘नापाक’ हरकतें बताई, MEA की प्रेस ब्रीफिंग में कई खुलासे

9 May 2025
भारत-पाक तनाव: वरुण गांधी ने PM मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान - Panchayati Times
भारत

भारत-पाक तनाव: वरुण गांधी ने PM मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

9 May 2025
IPL postponed amid India-Pakistan tension
खेल

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच IPL स्थगित, सुरक्षा के मद्देनजर BCCI का फैसला

9 May 2025
Indo-Pak War Update
दुनिया

सांबा में 7 आतंकवादियों को BSF ने किया ढेर, पाक के ओकारा आर्मी कैंट पर भारत का ड्रोन अटैक

9 May 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव: दिल्ली के ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा चाक-चौबंद - Panchayati Times
भारत

भारत-पाकिस्तान तनाव: दिल्ली के ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा चाक-चौबंद

9 May 2025
Next Post
पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार है तो 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' एक सच्चाई बन गया : पीएम मोदी

पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार है तो 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' एक सच्चाई बन गया : पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (251)
  • Uncategorized (30)
  • अजब-गजब (32)
  • ऑटोमोबाइल (13)
  • कृषि समाचार (149)
  • खेल (289)
  • जुर्म (175)
  • दुनिया (166)
  • धर्म (106)
  • नई तकनीकी (92)
  • पंचायत (116)
  • बिज़नेस (125)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (558)
  • भारत (1,765)
  • मनोरंजन (150)
  • राज्यों से (515)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (83)
  • स्वास्थ्य (61)

Recent News

आतंक की बची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया: पीएम मोदी - Panchayati Times

भारत ने IMF बैठक में पाकिस्तान को लेकर उठाए गंभीर सवाल

9 May 2025
MEA Press Conference: 300-400 drones were fired by PAK- Colonel Sofia

कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाक की एक-एक ‘नापाक’ हरकतें बताई, MEA की प्रेस ब्रीफिंग में कई खुलासे

9 May 2025
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
    • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved