• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

अलीगढ़ जनपद की 10 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त

टीबी (क्षय रोग) से लड़ने के प्रति लोगों को ग्राम पंचायतें जागरूक कर रहा है। अलीगढ़ जनपद की 10 पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं जिसे सम्मानित भी किया जा चुका है। इस मुहिम से प्रत्येक ग्राम पंचायत को जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की गई है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
11 November 2024
in पंचायत, राज्यों से, स्वास्थ्य
0
अलीगढ़ जनपद की 10 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त - Panchayati Times

अलीगढ़ जनपद की 10 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

टीबी (क्षय रोग) से लड़ने के प्रति लोगों को ग्राम पंचायतें जागरूक कर रहा है। अलीगढ़ जनपद की 10 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं जिसे सम्मानित भी किया जा चुका है। इस मुहिम से प्रत्येक ग्राम पंचायत को जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए शुक्रवार से मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। ये मास्टर ट्रेनर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिवों को प्रशिक्षित करेंगे। अलीगढ़ जनपद टीबी उन्मूलन के मानकों पर भी खरा उतर रहा है।

स्वास्थ्य विभाग 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। विभागीय टीमें जनपद की आबादी के सापेक्ष 20 प्रतिशत यानी 8.40 लाख लोगों को अभियान के तहत कवर कर चुकी हैं। वर्तमान में 7780 मरीज टीबी का उपचार करा रहे हैं। जन जागरूकता के लिए ऐसे लोगों को टीबी चैंपियन के रूप में सामने लाकर सहयोग लिया जा रहा है, जो नियमित उपचार से स्वस्थ हुए हैं। ये लोग टीबी रोगियों के साथ अपने अनुभव साक्षा करते हैं।

विभागीय प्रयासों का ही परिणाम है कि अलीगढ़ जनपद में जवां ब्लाक में लौहरा, गौंडा ब्लाक में कुआं गांव, इगलास ब्लाक में बरौठा, ब्योहरा, नगला अहिवासी, नौगांव व पिसावा, खैर ब्लाक में इस्माइलपुर, लोधा ब्लाक में अमरपुर नेहरा व चिकोरा (रुस्तमपुर ढोला) ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। गांधी जयंती पर इन पंचायतों के प्रधान सम्मानित किए गए थे। अब प्रत्येक ग्राम प्रधान व पंचायतों सचिवों को प्रशिक्षित कर टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का विस्तार किया जा रहा है। मलखान सिंह जिला अस्पताल में शुक्रवार को 33 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित किए गए। शनिवार को भी प्रशिक्षण दिया गया। ये मास्टर ट्रेनर प्रधान व सचिवों को प्रशिक्षित करेंगे।

टीबी के लक्षण

जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार ने बताया कि दो सप्ताह या इससे अधिक समय तक खांसी, खांसी के साथ बलगम या खून आना, वजन तेजी से कम होना, भूख न लगना, संक्रमित रोगी के संपर्क में अधिक समय तक रहने वाले व्यक्तियों को भी चिह्नित कर जांच कराई जाती है। सरकारी व निजी क्षेत्र से टीबी रोगी चिह्नित किए जाते हैं। इस वर्ष अक्टूबर तक 14980 नए रोगी चिह्नित किए गए हैं। दो हजार मरीज अन्य जिलों के थे।

मानकों पर शत प्रतिशत अंक

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में जिलावार रैंकिंग जारी होती है। जनवरी से अक्टूबर तक जनपद का अंक प्रतिशत बढ़ा है। टीबी उन्मूलन के लिए सरकार ने 100 अंक के नौ मानक इंडीकेटर तय किए हैं। इन्हीं में प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाते हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. राहुल शर्मा ने बताया कि 20 अंक के पहले इंडीकेटर टीबी नोटिफिकेशन में मरीजों को चिह्नित किया जाता है। इसमें पूरे अंक मिले हैं।

यह भी पढ़ें: पूर्वोत्तर राज्यों के 1633 ग्राम पंचायत भवन और 514 सीएससी को मिली मंजूरी

10 अंक का यूनिवर्सल ड्रग सुस्केप्टिबिलिटी टेस्ट (यूडीएसटी) है, इसमें संदिग्ध मरीजों की सीबी नाट मशीन से जांच की जाती है। इसमें 9.5 अंक मिले। 15 अंक के ट्रीटमेंट सक्सेस रेट व 10 अंक की एचआइवी जांच में भी पूरे नंबर मिले। 10 अंक के डीबीटी में 8.1 अंक प्राप्त किए। एमडीआर में 15 में से 14.2, टीपीटी में पांच में से पांच व पांच साल से छोटे बच्चों के लिए टीपीटी में पांच में से 4.9 अंक मिले हैं।

Tags: अलीगढ़अलीगढ़ जनपदग्राम पंचायतेंटीबीटीबी मुक्त
Previous Post

CJI Sanjiv Khanna: भारत को मिले 51वें मुख्य न्यायाधीश, जानिए कौन हैं जस्टिस संजीव खन्ना?

Next Post

Sanjiv Khanna: अनुच्छेद 370 और तलाक केस के अलावा इन फैसलों के लिए जाने जाते हैं देश के नए चीफ जस्टिस

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Gujarat Ayurveda University Paper Leak: गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की सर्जरी परीक्षा का पेपर लीक - Panchayati Times
राज्यों से

Gujarat Ayurveda University Paper Leak: गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की सर्जरी परीक्षा का पेपर लीक

27 July 2026
यूनिवर्सिटी को गिराया जाना मतलब शिक्षा को कुचलना: CJP - Panchayati Times
राज्यों से

यूनिवर्सिटी को गिराया जाना मतलब शिक्षा को कुचलना: CJP

27 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग - Panchayati Times
राज्यों से

नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग, पंचायती टाइम्स के ट्वीट के जवाब में नोएडा पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

15 July 2026
Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी - Panchayati Times
भारत

Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी

14 July 2026
NEET Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा विस्तृत जवाब - Panchayati Times
भारत

तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

13 July 2026
Next Post
Who is 51st CJI Sanjiv Khanna? Historic decision was given on EVM and ballot paper

Sanjiv Khanna: अनुच्छेद 370 और तलाक केस के अलावा इन फैसलों के लिए जाने जाते हैं देश के नए चीफ जस्टिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (564)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (284)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,762)
  • मनोरंजन (309)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,105)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (185)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

पेपर लीक विधेयक पर लोकसभा में प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, पुलिस कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल - Panchayati Times

पेपर लीक विधेयक पर लोकसभा में प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, पुलिस कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

28 July 2026
पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, गौरव गोगोई ने सरकार पर साधा निशाना, बांसुरी स्वराज ने किया बचाव, अखिलेश यादव ने युवाओं को दी बधाई - Panchayati Times

पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, गौरव गोगोई ने सरकार पर साधा निशाना, बांसुरी स्वराज ने किया बचाव, अखिलेश यादव ने युवाओं को दी बधाई

28 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved