• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home धर्म

Mahakumbh 2025: महाकुंभ क्षेत्र में वैदिक संस्कृति के रक्षक श्री शंभू पंचअग्नि अखाड़े का शाही प्रवेश

Mahakumbh 2025: सनातन धर्म के सभी तेरह अखाड़ों का महाकुंभ क्षेत्र में एक के बाद एक प्रवेश हो प्राम्भ हो गया है. तीसरा संन्यासियों का अखाड़ा श्री शंभू पंच दशनाम अग्नि अखाड़े का भव्य आगमन हुआ छावनी क्षेत्र में..

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
27 December 2024
in धर्म
0
Mahakumbh 2025: महाकुंभ क्षेत्र में वैदिक संस्कृति के रक्षक श्री शंभू पंचअग्नि अखाड़े का शाही प्रवेश
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh 2025: प्रयागराज के वायुमंडल में जहां अध्यात्म की सुगन्धि अनुभव की जा रही है वहीं यहां महाकुंभनगर में भक्ति का सौंदर्य दृश्यमान हो रहा है. एक के उपरान्त एक महाकुंभ क्षेत्र में सनातन धर्म के ध्वज वाहक सभी तेरह अखाड़ों का प्रवेश हो रहा है.

तीसरे संन्यासी अखाड़े का प्रवेश

सन्यासियों का तृतीय अखाड़ा श्री शंभू पंच दशनाम अग्नि अखाड़ा – इस अग्नि अखाड़े ने जब छावनी क्षेत्र में अपना शाही प्रवेश किया तो स्थानीय लोगों ने इनके लिए पुष्प वर्षा कर सम्मान और स्वागत का दृश्य प्रस्तुत किया. शहर के बीचों-बीच से निकली इस भव्य छावनी प्रवेश यात्रा ने धर्म का एक रोमांचक दृश्य निर्मित किया.

वैदिक संस्कृति दर्शित हुई प्रवेश यात्रा में

प्रयागराज के महाकुंभनगर में स्थित है अखाड़ा सेक्टर जहां से गुरुवार को तीसरे संन्यासी अखाड़े ने भी प्रवेश किया. छावनी क्षेत्र में प्रवेश के दौरान श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़े की भव्यता देखते ही बनती थी. यात्रा का श्रीगणेश हुआ अनंत माधव स्थित अग्नि अखाड़े के स्थानीय मुख्यालय से.

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शंख ध्वनि & डमरू की थाप

भव्य छावनी प्रवेश यात्रा के समय इसमें वैदिक संस्कृति और प्रतीकों की झलक दर्शित हो रही थी. गुंजायमान हो रहे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शंख ध्वनि और डमरू की थाप ने देखने सुनने वालों के लिए वैदिक युग की अनुभूति को सजीव कर दिया था.

हाथी, घोड़े और ऊंट का काफिला

श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़े की इस भव्य प्रवेश यात्रा में हाथी, घोड़े और ऊंट का काफिला दिखाई दिया जिन पर सवार संतों के दर्शन के लिए सम्पूर्ण नगरवासी उमड़ पड़े. सोमेश्वरानंद ब्रह्मचारी अग्नि अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री हैं. ब्रम्हचारी जी ने बताया कि पांच महामंडलेश्वर और आचार्य महामंडलेश्वर के अतिरिक्त प्रवेश यात्रा में अखाड़े के हजारों संत और उनके साथ वेदों का अध्ययन कर रहे विद्यार्थी भी सम्मिलित हुए.

ये थी सबसे लंबी प्रवेश यात्रा

इस सबसे लंबी प्रवेश यात्रा में संतों के दर्शन के लिए सारा प्रयागराज मानो उमड़ पड़ा था. अब तक सम्पन्न हुई सभी अखाड़ों की छावनी प्रवेश यात्राओं में अग्नि अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा सर्वाधिक लम्बी थी.

भव्य पुष्प-सिंहासन पर सवार संत

प्रयागराज के चौफटका स्थित अनंत माधव मंदिर से प्रारम्भ हो कर छावनी क्षेत्र पहुंची संतों की इस यात्रा ने लगभग 13 किलोमीटर की दूरी तय की. समस्त नगरवासी महा-मंडलेश्वरों के रथों की सवारियों के दर्शन के लिए इतने लालायित थे कि शहर की सड़कें जनभराव से अटीपटी थीं. आधा दर्जन ऊंट, 15 घोड़े, 60 रथों से शोभायमान हो रही ये यात्रा अविस्मरणीय रही. भव्य पुष्प-सिंहासन पर सवार संतों की सवारियों ने सारे क्षेत्र को महका दिया.

अतीक अहमद के आतंक क्षेत्र से गुजरी यात्रा

एक तिहाई मार्ग इस अग्नि अखाड़े की प्रवेश यात्रा का ऐसा था जो प्रयागराज के पश्चिमी क्षेत्र से हो कर गुजरता था. एक समय ऐसा था जब माफिया अतीक अहमद का आतंक तारी था. उस दौरान यहां से हिन्दू शोभा यात्राओं का आयोजन असम्भव था. किन्तु जब कल गुरूवार को यहां से अखाड़े की प्रवेश यात्रा गुजरी तो स्थानीय लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पूरे सड़क मार्ग को पाट दिया था.

स्थानीय लोगों ने बताया कि पूज्य संतो की इस भव्य यात्रा के दर्शन का अवसर उनको दशकों बाद हुआ है. यदि योगी का प्रदेश में शासन न होता तो यह पुण्य अवसर इस बार भी इस क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध न होता.

Previous Post

AUS v IND: कोहली पर निशाना साध रहे ऑस्ट्रेलियन मीडिया को गावस्कर और पठान ने धो डाला !

Next Post

एक युग का अंत: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह, बेटी ने दी मुखाग्नि

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

चारधाम यात्रा: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह - Panchayati Times
धर्म

चारधाम यात्रा 2026: इस दिन से शुरू होगी पवित्र यात्रा 

6 March 2026
अयोध्या राम मंदिर के बाहर नमाज पढ़ रहा युवक हिरासत में - Panchayati Times
जुर्म

अयोध्या राम मंदिर के बाहर नमाज पढ़ रहा युवक हिरासत में

10 January 2026
यूनेस्को (UNESCO) की सूची में शामिल हुई दीपावली - Panchayati Times
दुनिया

यूनेस्को (UNESCO) की सूची में शामिल हुई दीपावली

10 December 2025
अयोध्या: राम मंदिर में 25 नवंबर को होगा भव्य ध्वजारोहण - Panchayati Times
धर्म

अयोध्या: राम मंदिर में 25 नवंबर को होगा भव्य ध्वजारोहण 

18 November 2025
Who is Chhathi Maiya,
धर्म

कौन हैं छठी मैया, क्या है धार्मिक मान्यता और पूजा का विधान?

27 October 2025
The Mata Annapurna Devi Temple in Varanasi, open only four days a year, offers a 'treasure coin' as prasad.
धर्म

देश का एकमात्र मंदिर जो साल में खुलता है सिर्फ 4 दिन, प्रसाद में मिलता है ‘खजाने का सिक्का’

16 October 2025
Next Post
manmohan singh funeral update last-ritesh-in-delhi-nigambodh-ghat

एक युग का अंत: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह, बेटी ने दी मुखाग्नि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (545)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (334)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (290)
  • बिज़नेस (263)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,686)
  • मनोरंजन (292)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,073)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (162)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में - Panchayati Times

UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में

7 June 2026
LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव - Panchayati Times

LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव

7 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved