• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, November 10, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

AUS v IND: कोहली पर निशाना साध रहे ऑस्ट्रेलियन मीडिया को गावस्कर और पठान ने धो डाला !

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मैच के दौरान कोहली के पीछे पड़ी ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने अपनी सारी हदें की पार तो गावस्कर-पठान हुए लाल पीले

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
27 December 2024
in खेल
0
AUS v IND: कोहली पर निशाना साध रहे ऑस्ट्रेलियन मीडिया को गावस्कर और पठान ने धो डाला !
Share on FacebookShare on Twitter

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मैच के दौरान कोहली के पीछे पड़ी ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने अपनी सारी हदें की पार कर दीं तो गावस्कर-पठान हुए लाल पीले..

टीम इण्डिया से टक्कर लेते जैसा अजीबोगरीब हाल क्रिकेट का दिख रहा है ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वैसा ही अभद्र व्यवहार भी दिखाई दे रहा है ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का. लेकिन हर बुराई को अच्छाई सबको जरूर सिखाती है. उसी तरह जवाब दिया इस दुर्व्यवहार का भारत की तरफ से गावस्कर और पठान ने.

आया गुस्सा तो कलाई खोल दी ऑस्ट्रेलिया की

दुनिया देख रही है जो हरकतें ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी और वहां का मीडिया कर रहा है. स्लेजिंग के लिए बदनाम ऑस्ट्रेलिया को भारत हमेशा नज़रअंदाज़ करता आया है किन्तु अब ज़माना बदल गया है. भारतीय खिलाड़ी जवाब देना सीख गए हैं.

सज्जन लोगों का खेल कहा जाता है क्रिकेट किन्तु ऑस्ट्रेलिया में खेलते समय ऑस्ट्रेलिया कभी सज्जनता नहीं दिखाता – न ही उनके खिलाडी न ही दर्शक और न ही वहां का मीडिया. हाल ही में कोस्तास और कोहली के बीच मैदान में हुए विवाद में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने दुर्जनता का परिचय देते हुए कोहली को जोकर तक कह डाला.

पठान गावस्कर ने लगाईं क्लास

बात यहां समाप्त नहीं हुई. कोहली के पीछे पड़ी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को भारत के दो विश्वविख्यात भारतीय खिलाडियों ने नहीं बख्शा और दुनिया के सामने उनके दोगले चरित्र के धागे खोल दिए. क्रिकेट लीजेंड सुनील गावस्कर और पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अभद्रता का ऐतिहासिक परिचय दे रही ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की जमकर क्लास लगा दी.

मीडिया की ओछी हरकतें जारी हैं

AUS v IND: ऑस्ट्रेलिया (Australia) और भारत (India) के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) का चौथा क्रिकेट टेस्ट मैच जारी है. बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) मैच का मेलबर्न (Melbourne) के मैदान में आज दूसरा दिन है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया (Australian Media) अपनी ओछी हरकतों से अपने राष्ट्रीय चरित्र का परिचय देने से बाज नहीं आ रहा है.

टीम इण्डिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी किया था विवाद

इसके पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया (Australian Media) ने टीम इण्डिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवाद पैदा किया था. अब भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) को ऑस्ट्रेलिया का मीडिया लगातार निशाने पर ले रहा है. सैम कोंस्टास के साथ हुए कोहली के विवाद के बाद तो ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने अपनी सभी सीमाएं पार कर दी हैं.

बोल कर नहीं बल्कि दिखा कर किया अपमान

BGT की शुरुआत के पहले जिस ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विराट कोहली शुरूआती दो मैचों के दौरान किंग कोहली कहा था अब उसी कोहली के लिए जोकर का टैग दिया जा रहा है. ये टैग बोल कर नहीं बल्कि दिखा कर दिया जा रहा है याने ऑस्ट्रेलियाई न्यूज़ पेपर्स में कोहली की जोकर वाली फोटो छापी गई है जिस पर लिखा है – क्लाउन कोहली!

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: कोहली को गुस्सा क्यों आता है? -क्यों 19 साल के खिलाड़ी ने विराट को मारा कंधा, जानिए यहां

गुस्से में पठान ने लगा डाली डाट

स्टार स्पोर्ट्स के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने साफ़ कहा-

इस देश के जो न्यूजपेपर हैं और जो मीडिया है और साथ ही यहां के जो पूर्व क्रिकेटर हैं, उन्होंने दोगलेपन की सीमाएं पार कर दी हैं. आप एक बार किसी को राजा बनाते हो और उसके बाद उसकी आक्रामकता पर आप बदल जाते हो. और आप उसे जोकर बुला रहे हो. राजा के बाद जोकर कहने का मतलब है कि आप उसे बेचना चाहते हो, आप अपनी कमाई के लिए विराट कोहली का इस्तेमाल कर रहे और उनके ऊपर चढ़ने की कोशिश रहे हो!

आगे कहा पठान ने

आप कोहली की मार्केट वेल्यू जानते हैं और उसका फायदा उठाकर आप चित भी मेरी पट मेरी कर रहे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर के रूप में हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. ऐसा बहुत सालों से हो रहा है, आगे भी होगा, अगर हमने इस बात का यहां ही विरोध नहीं किया तो ये चलता रहेगा.

सुनील गावस्कर ने भी सुनाई खरी-खरी

पठान की भाँति सुनील गावस्कर ने कहा कि इन पर तो वही बात लागू होती है कि हम करेंगे तो ठीक है, लेकिन आप करेंगे तो वो ठीक नहीं है. गावस्कर ने कहा कि साल 1977 से ये लोग ऐसा ही करते आ रहे हैं और इनके लिए तभी से ऐसा कहा जा रहा है कि ये ऑस्ट्रेलियाई मीडिया है जो 12वें खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए काम करता है!

Tags: Aus Vs IndiaCricketKohliVirat Kohli
Previous Post

Best Places To Celebrate New Year: भारत के टॉप 10 बेस्ट डेस्टिनेशन्स, जहां नया साल कर सकते हैं सेलिब्रेट

Next Post

Mahakumbh 2025: महाकुंभ क्षेत्र में वैदिक संस्कृति के रक्षक श्री शंभू पंचअग्नि अखाड़े का शाही प्रवेश

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी - Panchayati Times
खेल

अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी

4 November 2026
Chessveda Launch: भारतीय ऑनलाइन चेस प्लेटफॉर्म चेसवेदा लॉन्च, जानें इसके फीचर्स - Panchayati Times
खेल

Chessveda की बड़ी उपलब्धि: कुछ ही दिनों में 25 हजार से अधिक यूजर जुड़े, तीन लाख से ज्यादा गेम खेले गए

29 October 2026
कजाकिस्तान में होगा 'शिक्षा में चेस' पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन - Panchayati Times
खेल

कजाकिस्तान में होगा ‘शिक्षा में चेस’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

27 October 2026
European Chess Club Cup 2026: निहाल सरीन और कोनेरू हम्पी ने जीता गोल्ड - Panchayati Times
खेल

European Chess Club Cup 2026: निहाल सरीन और कोनेरू हम्पी ने जीता गोल्ड

24 October 2026
IND vs NZ T20: तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने भारत को 4 विकेट से जिताया मैच - Panchayati Times
खेल

IND vs NZ T20: तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने भारत को 4 विकेट से जिताया मैच

24 October 2026
Asian Para Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, 114 पदकों के साथ अभियान समाप्त; 30 गोल्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड - Panchayati Times
खेल

Asian Para Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, 114 पदकों के साथ अभियान समाप्त; 30 गोल्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड

24 October 2026
Next Post
Mahakumbh 2025: महाकुंभ क्षेत्र में वैदिक संस्कृति के रक्षक श्री शंभू पंचअग्नि अखाड़े का शाही प्रवेश

Mahakumbh 2025: महाकुंभ क्षेत्र में वैदिक संस्कृति के रक्षक श्री शंभू पंचअग्नि अखाड़े का शाही प्रवेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (246)
  • खेल (607)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (335)
  • बिज़नेस (312)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,857)
  • मनोरंजन (326)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,172)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (208)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले - Panchayati Times

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले

4 November 2026
अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी - Panchayati Times

अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी

4 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved