• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 26, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे देश के 272 दिग्गज, राहुल गांधी पर संस्थाओं की साख गिराने के आरोप

देश की संवैधानिक संस्थाओं पर उठ रहे सवालों के बीच अलग-अलग क्षेत्रों की 272 नामचीन हस्तियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी किया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
19 November 2025
in भारत
0
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द - Panchayati Times

चुनाव आयोग

Share on FacebookShare on Twitter

देश की संवैधानिक संस्थाओं पर उठ रहे सवालों और हालिया राजनीतिक बयानबाजी के बीच अलग-अलग क्षेत्रों की 272 नामचीन हस्तियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में एक खुला पत्र जारी किया है। इस समूह में 16 पूर्व न्यायाधीश, 123 सेवानिवृत्त नौकरशाह, 14 पूर्व राजनयिक और 133 पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल हैं। इन वरिष्ठ हस्तियों ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दल जानबूझकर चुनाव आयोग की साख कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उनके पास अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं है।

“लोकतंत्र को बाहरी नहीं, भीतर की जहरीली बयानबाजी से खतरा”

खुले पत्र में कहा गया कि भारत का लोकतंत्र बाहरी चुनौतियों से नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ के लिए फैलाई जा रही “जहरीली बयानबाजी” से ज्यादा प्रभावित हो रहा है। हस्ताक्षरकर्ताओं ने लिखा कि विपक्ष द्वारा EC पर गंभीर आरोप लगाने के बावजूद न तो कोई विधिवत शिकायत दर्ज की गई है और न ही कोई शपथपत्र सौंपा गया है, जिससे यह साफ होता है कि ये आरोप वास्तविक प्रमाणों पर नहीं, बल्कि राजनीतिक गणित पर आधारित हैं।

राहुल गांधी के बयानों पर आपत्ति

पत्र में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उस टिप्पणी का भी जिक्र किया गया, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग पर “वोट चोरी” कराने का आरोप लगाया था और अपनी “खोज” को एटम बम जैसा बताया था। दिग्गजों ने कहा कि इस तरह के बयान न सिर्फ चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को ठेस पहुंचाते हैं बल्कि उसके अधिकारियों को डराने-धमकाने का प्रयास भी प्रतीत होते हैं।

EC को ‘BJP की बी-टीम’ बताना निराधार: दिग्गज

खुले पत्र में लिखा गया कि आयोग ने SIR प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ जनता के सामने रखा है, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सत्यापन कराया है, फर्जी मतदाताओं को हटाया है और योग्य वोटरों को सूची में जोड़ा है। ऐसे में चुनाव आयोग को किसी दल की “बी-टीम” बताना तथ्यों पर आधारित आरोप नहीं, बल्कि राजनीतिक हताशा है।

वरिष्ठ हस्तियों ने यह भी कहा कि जब विपक्षी दलों को किसी राज्य में अनुकूल परिणाम मिलते हैं, तब EC पर सवाल नहीं उठते, लेकिन विपरीत परिणाम आने पर वही आयोग अचानक निशाने पर आ जाता है। यह रवैया राजनीतिक अवसरवाद को दर्शाता है।

मतदाता सूची की शुचिता अनिवार्य: दिग्गज

पत्र में यह भी कहा गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण जरूरी है। दुनिया के कई बड़े लोकतंत्र जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान और ऑस्ट्रेलिया में भी नागरिकता आधारित मतदान प्रणाली लागू है। भारत में भी गैर-नागरिकों और फर्जी वोटरों को सूची से हटाना लोकतांत्रिक ढांचे को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है।

यह भी पढ़ें: IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में बुमराह बना सकते ये रिकॉर्ड

चुनाव आयोग से पारदर्शिता जारी रखने की अपील

हस्ताक्षरकर्ताओं ने चुनाव आयोग से कहा कि वह अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखे और जरूरत पड़ने पर कानूनी रास्ता अपनाकर अपनी साख की रक्षा करे। साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों को सलाह दी कि वे बिना सबूत आरोप लगाने के बजाय रचनात्मक नीतियों पर ध्यान दें और लोकतांत्रिक निर्णयों का सम्मान करें।

Tags: चुनाव आयोगराहुल गांधी
Previous Post

IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में बुमराह बना सकते ये रिकॉर्ड

Next Post

नीतीश कुमार JDU विधानमंडल दल और सम्राट चौधरी BJP विधायक दल के नेता बनें 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में युवाओं पर खास फोकस, 5 हजार रुपये मासिक भत्ता और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा - Panchayati Times
भारत

UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में युवाओं पर खास फोकस, 5 हजार रुपये मासिक भत्ता और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

26 November 2026
26/11 की बरसी पर मुंबई को फिर बम धमकी, मेयर के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की चेतावनी - Panchayati Times
जुर्म

26/11 की बरसी पर मुंबई को फिर बम धमकी, मेयर के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की चेतावनी

26 November 2026
जी. कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, करना होगा सरेंडर - Panchayati Times
भारत

जी. कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, करना होगा सरेंडर

26 November 2026
पंजाब चुनाव 2027: बीजेपी-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, सीएम इस दल से होगा - Panchayati Times
खेल

पंजाब चुनाव 2027: बीजेपी-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, सीएम इस दल से होगा

24 November 2026
भारत-जापान रचनात्मक साझेदारी को मिलेगा बढ़ावा, IICT और वाकॉम इंडिया ने IFFI 2026 में किया समझौता - Panchayati Times
नई तकनीकी

भारत-जापान रचनात्मक साझेदारी को मिलेगा बढ़ावा, IICT और वाकॉम इंडिया ने IFFI 2026 में किया समझौता

23 November 2026
भारत-नेपाल के बीच 8 अहम समझौते, पीएम मोदी ने नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये की सहायता देने का किया ऐलान - Panchayati Times
दुनिया

भारत-नेपाल के बीच 8 अहम समझौते, पीएम मोदी ने नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये की सहायता देने का किया ऐलान

23 November 2026
Next Post
बिहार में हुआ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, गृह इनके पास - Panchayati Times

नीतीश कुमार JDU विधानमंडल दल और सम्राट चौधरी BJP विधायक दल के नेता बनें 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (248)
  • खेल (610)
  • जुर्म (351)
  • दुनिया (363)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (143)
  • पंचायत (337)
  • बिज़नेस (313)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,868)
  • मनोरंजन (328)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,173)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (209)
  • स्वास्थ्य (102)

Recent News

UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में युवाओं पर खास फोकस, 5 हजार रुपये मासिक भत्ता और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा - Panchayati Times

UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में युवाओं पर खास फोकस, 5 हजार रुपये मासिक भत्ता और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

26 November 2026
16वें वित्त आयोग के पंचायत अनुदान पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला गोवा में, 5 राज्यों के अधिकारी होंगे शामिल - Panchayati Times

16वें वित्त आयोग के पंचायत अनुदान पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला गोवा में, 5 राज्यों के अधिकारी होंगे शामिल

26 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved