• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

राज्य दर राज्य पड़ रही इंडिया गठबंधन में गांठ

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव का एलान करने के साथ ही यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों के उप चुनाव का भी एलान कर दिया है। इसी बीच झारखंड हो या यूपी हर जगह इंडिया गठबंधन में गांठ पड़ता जा रहा है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
21 October 2024
in भारत, राज्यों से
0
राज्य दर राज्य पड़ रही इंडिया गठबंधन में गांठ - Panchayati Times

राज्य दर राज्य पड़ रही इंडिया गठबंधन में गांठ

Share on FacebookShare on Twitter

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव का एलान करने के साथ ही यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों के उप चुनाव का भी एलान कर दिया है। इसी बीच झारखंड हो या यूपी हर जगह इंडिया गठबंधन में गांठ पड़ता जा रहा है। प्रत्येक राज्य में इंडिया गठंधन के बड़े दल उस राज्य के छोटे दलों को समायोजित नहीं कर पा रहे हैं।

झारखंड में राजद के साथ नहीं बन पा रही बात

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद में बात नहीं बन पा रही है। सीएम हेमंत सोरेन ने शनिवार को इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता में एलान किया कि राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से 70 सीटों पर जेएमएम और कांग्रेस लड़ेगी और बचे 11 सीटों पर राजद और वाम दल लड़ेंगे।

हेमंत सोरेन के एलान के बाद राजद ने आपत्ति जताए हुए कहा कि हम से बिना बात किये ही सीटों का एलान कर दिया गया है। हमें तीन या चार सीट मंजूर नहीं है। राजद ने कहा कि 12 सीटें मिलेंगी तभी हम साथ में लड़ेंगे, नहीं तो 18-19 सीटों पर हम अकेले लड़ेंगे और बांकी बचे सीटों पर हम कांग्रेस और जेएमएम को समर्थन देंगे।

झारखंड विधानसभा का चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर और मतगणना 23 नवंबर को होगी। बीजेपी ने 66 सीटों के उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।

महाराष्ट्र में भी इंडिया गठबंधन में अबतक नहीं बन पाई है बात

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का भी एलान हो चुका है। 20 नवंबर को मतदान होना है। एक तरफ बीजेपी ने 99 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हो पा रहा है। सूत्रों के अनुसार 288 में से 258 सीटों पर सहमति बन गई है लेकिन 30 सीटों पर मामला फंसा हुआ है। इसके लिए तीनों दलों के शीर्ष नेता आपस में बैठकर फैसला करेंगे। आज शाम तक फैसला हो जाने की उम्मीद है।

सपा ने 12 सीटों पर महाराष्ट्र में ठोका दावा

सपा ने महाराष्ट्र में 12 सीटों पर दावा ठोका है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चार सीटों पर उम्मीदवारों का एलान भी कर दिया। 1) मानखुर्द शिवाजी नगर से अबू आसिम आज़मी, 2) भिवंडी पूर्व से रईस शेख, 3) भिवंडी पश्चिम से रियाज आज़मी और 4) मालेगांव से शाने हिंद। महारष्ट्र सपा से प्रमुख ओर विधायक अबू आसिम आज़मी ने पिछले दिनों शरद पवार से मुलाकात कर कहा कि अभी वक्त की ज़रूरत है की महाविकास अघाड़ी मज़बूत हो, हरियाणा चुनाव के परिणाम महाराष्ट्र में दोहराए ना जाए इसका खास ध्यान रखने की जरूरत है। जिन सीटों की घोषणा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी द्वारा की गई उन सीटों को उन्होंने स्वयं जांचा है, इन सीटों पर सपा के लड़ने की वजह और उनके जीतने का समीकरण विस्तार में शरद पवार को बताया गया। शरद पवार ने महाविकास अघाड़ी की बैठक में अबू आसिम आज़मी को बुलाकर इन मुद्दों पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

सपा महाराष्ट्र में जिन सीटों पर दावा ठोक रही है उसमें से दो सीट ऐसी है जहाँ से अभी कांग्रेस के विधायक है। आज की बैठक के बाद ही पता चल पाएगा कि सपा को कितनी सीटें मिल पाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि सपा ओर कांग्रेस दोनों को मुस्लिम वोट बैंक पर नजर है। इन सीटों पर कांग्रेस ओर एनसीपी किसी को भी टिकट दे देगी तो उसकी जीत तय है।

यूपी उपचुनाव में सपा, कांग्रेस को नहीं दे रही तरजीह

यूपी के 09 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। जिसमें से 07 सीटों पर सपा ने कांग्रेस को बिना बताए उम्मीदवारों का एलान कर दिया। कांग्रेस के लिए जिन दो सीटों को छोड़ी है सपा ने, उस पर न तो समाजवादी पार्टी ओर न ही कांग्रेस जीत सकती बीजेपी से। सपा ने कांग्रेस के लिए अलीगढ़ की खैर और गाजियाबाद सीट छोड़ी है। कांग्रेस सपा से पांच सीटों की मांग कर रही थी, जिसमें से उसे आशा थी कि तीन सीटों पर बात बन जाएगी।

कांग्रेस की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि वह उपचुनाव से हट सकती है और सभी जगह सपा को समर्थन दे दें। हालांकि कांग्रेस की यह बात दवाब बनाने की रणनीति के तौर पर देखी जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि अभी जो सीटें उसे मिल रही है, उसमें से एक भी सीट जीतने लायक नहीं है। कांग्रेस फूलपुर की सीट मांग रही है। इस सीट पर सपा पहले ही उम्मीदवार उतार चुकी है। अगर यह सीट कांग्रेस को मिल जाती है तो बात बन सकती है। फूलपुर की सीट कांग्रेस के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सीट का प्रतिनिधित्व जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: इजरायल के पीएम नेतन्याहू के घर के पास हिज्बुल्ला का ड्रोन अटैक

हरियाणा में भी नहीं बनी थी बात

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी इंडिया गठबंधन के दलों में बात नहीं बनी थी। जिसका खामियाज़ा कांग्रेस को चुनाव हारकर भुगतना पड़ा। आम आदमी पार्टी और सपा हरियाणा में कांग्रेस से सीट मांग रही थी लेकिन कांग्रेस ने नहीं दी। आप ने 3-4 सीटों पर कांग्रेस को हानि पहुंचाया।

Tags: इंडिया गठबंधनझारखंडमहाराष्ट्रयूपीहरियाणा
Previous Post

क्या अब Iran की तबाही है Netanyahu का लक्ष्य?

Next Post

हफ्ते का Horoscope (October 21 to 27): करवा चौथ के बाद शुरू होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज - Panchayati Times
जुर्म

फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज

5 June 2026
RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव - Panchayati Times
बिज़नेस

RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

5 June 2026
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकारा - Panchayati Times
भारत

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकारा

5 June 2026
मालवीय नगर में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत - Panchayati Times
भारत

मालवीय नगर में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत

3 June 2026
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी की पार्टी TMC में होने जा रही बड़ी टूट - Panchayati Times
राज्यों से

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी की पार्टी TMC में होने जा रही बड़ी टूट

3 June 2026
आपके घरों एवं मंदिरों में रखे सोने पर सरकार की नजर - Panchayati Times
बिज़नेस

आपके घरों एवं मंदिरों में रखे सोने पर है सरकार की नजर

2 June 2026
Next Post
Hafte ka Horoscope

हफ्ते का Horoscope (October 21 to 27): करवा चौथ के बाद शुरू होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (545)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (334)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (290)
  • बिज़नेस (262)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,686)
  • मनोरंजन (292)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,072)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (161)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब - Panchayati Times

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब

6 June 2026
फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज - Panchayati Times

फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज

5 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved