Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह शाम हल्की ठंड के साथ सिहरन महसूस हो रही है। आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम ठंडक भरा है। इस बीच मौसम विभाग ने अहम जानकारी दी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि दिल्ली में आज सुबह का न्यूनतम तापमान लगभग 18°C दर्ज किया गया है और दिन का अधिकतम तापमान 30°C तक रहने की संभावना है। पूरे दिन आसमान साफ रहेगा, और हवाओं में थोड़ी ठंडक महसूस की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Breaking on Indian Economy: 7 साल में बनेगा 7 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था भारत ! – क्रिसिल रिपोर्ट
वहीं, IMD ने ये भी जानकारी दी है कि 18 नवंबर के बाद से मौसम में बदलाव आ सकता है। जिससे दिल्ली वालों को असली ठंड का एहसास होगा। यानी कि 18 नवंबर के बाद से दिल्ली में ठंड की दस्तक हो सकती है। 20 नवंबर के बाद दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है जिससे ठंडक और बढ़ेगी।
वायु गुणवत्ता (AQI) खराब श्रेणी में बनी हुई है, खासकर दिल्ली और गुरुग्राम जैसे इलाकों में, जहां PM 2.5 का स्तर बढ़ा हुआ है। लोगों को सुबह और देर रात प्रदूषण से बचने की सलाह दी गई है
अगर आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो प्रदूषण मास्क पहनना और घर के अंदर अधिक समय बिताना बेहतर होगा।