• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home अजब-गजब

Delhi NCR AQI: इंडिया गेट गायब कर दिया? क्या अब राष्ट्रपति भवन भी गायब करेगा?: बड़ा जादूगर दिल्ली में

लगता है आगे दिल्ली वाले भी गायब हो जायेंगे..कोई बताये कि इसको दिल्ली किसने बुलाया? किसने रुकने दिया?

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
19 November 2024
in अजब-गजब, भारत, राज्यों से, स्वास्थ्य
0
दिल्ली में हम महादेव हैं !

दिल्ली में हम महादेव हैं !

Share on FacebookShare on Twitter
उन्नीसवीं सदी का महान जादूगर हुडिनी हवा में रस्सी खड़ी कर देता था और उस रस्सी पर चढ़ कर हवा में गायब हो जाता था. यहां तो दिल्ली वालों के पास कोई रस्सी भी नहीं है..वो कहाँ जा कर गायब हों..क्योंकि रस्सी तो उनके गले में पड़ी है और उनका दम घुट रहा है..
ये रस्सी डेढ़ करोड़ दिल्ली वालों के गले में उसी घातक जादूगर ने डाली है जो हर साल नवम्बर दिसम्बर में दिल्ली चला आता है.. और इस बार तो उसने हद ही कर दी.. इण्डिया गेट गायब कर दिया ? अब राष्ट्रपति भवन का नंबर है.. उसके बाद हमारा पार्लियामेंट..ये तो हद है! प्रदूषण की इस रस्सी का साइज़ छोटा है इसमें छोटा गला ही फिट होता है. सरकार का गला मोटा होता है. इसलिए उसको प्रदूषण के फंदे से कुछ नहीं होता है. अंधेर नगरी चौपट राजा की कहानी में भी ऐसा ही तो होता है. जिसका गला फंदे में फिट होता है फांसी फांसी के लिए फिट वही होता है. जय हो !

‘सब मिले हुए हैं जी’

एक बात समझ नहीं आती. ये घातक जादूगर जो बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें गायब कर देता है, इसको दिल्ली कौन बुलाता है? इसे दिल्ली में कौन ठहराता है ? इसको दिल्ली में रहने मदद कौन करता है ? कौन है जो दिल्ली वालों की जान का दुश्मन बना बैठा है?

किससे करे कोई शिकायत

ये सारे सवाल जनता पूछना चाहती है पर डरती है. जनता डरती क्योंकि ये कल्चर डर्टी है दिल्ली में. दिल्ली का पोलिटिकल कल्चर ऐसा है कि दिल्ली की जनता को कोई लतियाये, जुतियाये या जान लेले या उसका कोई नरसंहार करे तो भी जनता उसकी शिकायत नहीं कर सकती.. क्योंकि उसे पता ही नहीं कि जनसंहार हो या नरसंहार हो – शिकायत करनी चाहिए.

डरपोक और नादान जनता

दिल्ली की जनता डरपोक भी है और नादान भी. उसे ये पता ही नहीं कि अपनी जान बचाने का अधिकार उसके पास है. अपनी जान बचाने का ये अधिकार उसे संविधान ने दिया है. ये नरसंहार है दिल्ली के डेढ़ करोड़ लोगों का जो हर साल होता है. लेकिन जनता को अब आदत हो गई है. जनता को मर मर कर जीना आ गया है. इसलिए आपको कोई फर्क पड़े तो पड़े, यहां जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता. ये अज्ञानता है या भीरुता ? ये लापरवाही है या मजबूरी ?

क्या है छह सौ पार का AQI ?

सौ से नीचे AQI अच्छा होता है. सौ के ऊपर चिंता की बात होती है. तीन सौ पर AQI ख़राब माना जाता है. चार सौ पर बहुत खराब की श्रेणी में आता है. पांच सौ पर अति-गंभीर की श्रेणी शुरू हो जाती है और छह सौ पर क्या होगा AQI? ये मशान घाट की श्रेणी है. इसमें सीधे सीधे काण्ड हो जाता है पर काण्ड आदमी का होता है सरकार का नहीं. ऐसा क्यों? मरे तो आदमी क्यों मरे सरकार क्यों नहीं ?

काम सरकार का थोड़ी है!

सब ‘अपना काम’ कर रहे हैं पर काम नहीं हो रहा है. काम आम आदमी का है, हो चाहे न हो -चूल्हे में जाए. किसी को इससे क्या? सुप्रीम कोर्ट सरकार को डाट रहा है. सरकार अधिकारियों को डाटती है. अधिकारी अपनी बीबियों को डाटते हैं. बीबियाँ चपरासियों को डाटती हैं. पर काम नहीं होता. क्योंकि काम का कोई हिसाब नहीं होता है..न कोई हिसाब लेता है न देता है. क्योंकि काम आदमी का होता है. और जो काम आदमी का होता है वो काम कहाँ होता है. मरने जीने का काम तो आदमी का है, सरकार का थोड़ी है.

हर साल यही होता है

हर साल यही होता है. हर साल आम आदमी रोता है पर उसके रोने की आवाज़ किसी को सुनाई नहीं देती. अब प्रदूषण बढ़े और आम आदमी मरे तो सरकार इसमें क्या करे? अब एक ही काम हो सकता है. आम आदमी सांस लेना बंद कर दे तो प्रदूषण कुछ बिगाड़ नहीं पायेगा उसका. इतनी आसान सी बात है. इस पर इतनी हाय-तौबा क्यों मची है ?
Previous Post

प्रदूषण की मार: दिल्ली-एनसीआर के सभी स्कूल बंद, SC ने सुनाया ये ‘सुप्रीम फैसला’

Next Post

नंदन झा बने इंटरनेशनल माइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन (IMSA) के पहले भारतीय अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times
भारत

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया - Panchayati Times
राज्यों से

भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

16 June 2026
अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर - Panchayati Times
राज्यों से

दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, DERC की मंजूरी के बाद गैर-सब्सिडी उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर

13 June 2026
Next Post
नंदन झा बने IMSA के पहले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष - Panchayati Times

नंदन झा बने इंटरनेशनल माइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन (IMSA) के पहले भारतीय अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved