• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की दिशा में हुआ बड़ा फैसला!

सांसद संजय झा ने बताया कि CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया.

Gautam Rishi by Gautam Rishi
10 January 2025
in भारत, राज्यों से
0
दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की दिशा में हुआ बड़ा फैसला! - Panchayati Times

दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की दिशा में हुआ बड़ा फैसला!

Share on FacebookShare on Twitter

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के उद्देश्य से 89.75 एकड़ भूमि के अधिग्रहण हेतु 244 करोड़ 60 लाख 79 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही पूर्वी चंपारण जिले में स्थित रक्सौल हवाई अड्डा के विकास के लिए अतिरिक्त 139 एकड़ भूमि अधिग्रहण हेतु 207 करोड़ 70 लाख 46 हजार रुपये खर्च करने को भी मंजूरी दे दी गई है।

संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शुरू से इच्छा रही है कि दरभंगा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बने। यहां से उड़ान सेवा की शुरुआत 08 नवंबर, 2020 को हुई थी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री जी ने 22 दिसंबर 2020 को तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिख कर दरभंगा एयरपोर्ट पर सुविधाओं के विकास तथा इसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (कार्गो सहित) के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया था। मुख्यमंत्री कई बार कह चुके हैं कि दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने के लिए राज्य सरकार हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार है।

दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की दिशा में हुआ बड़ा फैसला! - Panchayati Times

उन्होंने 21 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को ज्ञापन सौंपा था और विस्तार से बताया था कि दरभंगा एयरपोर्ट नेपाल सीमा से बहुत दूर नहीं है। वहां रनवे का विस्तार करते हुए उसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाना रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। इससे उत्तर बिहार के लोगों के लिए नेपाल और एशिया के कई देशों के साथ-साथ खाड़ी देशों में जाने-आने के लिए सीधी उड़ान मिल जाएगी।

इसके बाद अक्तूबर 2024 में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने तथा इसके रनवे की लंबाई 12 हजार फीट तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और इसके लिए राज्य सरकार से करीब 90 एकड़ अतिरिक्त भूमि की मांग की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू दूरगामी ‘उड़ान योजना’ के तहत शुरू हुआ दरभंगा एयरपोर्ट देश का सबसे सफल एयरपोर्ट है। यह उत्तर बिहार की करीब 6 करोड़ आबादी को हवाई संपर्कता प्रदान करता है। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यहां 52.65 एकड़ भूमि पर नये सिविल एन्क्लेव के निर्माण का शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा 20 अक्टूबर 2024 को किया जा चुका है। राज्य सरकार ने नये सिविल एन्क्लेव के लिए करीब 54 एकड़ और रनवे का विस्तार कर नाइट लैंडिंग फेसिलिटी स्थापित करने के लिए 24 एकड़ भूमि अधिग्रहीत कर पहले ही दे दी है।

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि दरभंगा के अंतरराष्ट्रीय विमानन मानचित्र (International Aviation Map) पर आ जाने से मिथिला में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों तथा बिजनेस ट्रेवलर्स की संख्या बढ़ेगी। साथ ही, संपूर्ण उत्तर बिहार में व्यापार और निवेश बढ़ाने के NDA सरकार के प्रयासों को बल मिलेगा।

Tags: अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्टदरभंगा एयरपोर्टनीतीश कुमारराज्यसभा सांसद संजय झासंजय झा
Previous Post

Doctor Pankaj Garg: कौन है ये डॉक्टर जो राम रहीम के निर्देश पर लोगों को बनाता था नपुंसक

Next Post

‘नपुंसक बनोगे तो ईश्वर से मिलोगे’ –डेरा अनुयायियों को नपुंसक बनाने वाले केस में गुरमीत राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times
भारत

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया - Panchayati Times
राज्यों से

भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

16 June 2026
अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर - Panchayati Times
राज्यों से

दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, DERC की मंजूरी के बाद गैर-सब्सिडी उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर

13 June 2026
Next Post
‘नपुंसक बनोगे तो ईश्वर से मिलोगे’ –डेरा अनुयायियों को नपुंसक बनाने वाले केस में गुरमीत राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें

‘नपुंसक बनोगे तो ईश्वर से मिलोगे’ –डेरा अनुयायियों को नपुंसक बनाने वाले केस में गुरमीत राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved