• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

मणिपुर में एक बार फिर भड़की हिंसा, इंटरनेट सेवाएं बंद

एक बार फिर मणिपुर से आई तस्वीर पुरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिआ पर वायरल पहली तस्वीर में एक लड़का और एक लड़की बैठी हुई है जिसकी आखें बयां कर रही है कि वो किस मंजर से गुजर रही है और आगे उसके साथ क्या होने वाला है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
27 September 2023
in भारत
0
मणिपुर में एक बार फिर भड़की हिंसा, इंटरनेट सेवाएं बंद

Manipur Violence

Share on FacebookShare on Twitter

एक बार फिर मणिपुर से आई तस्वीर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिआ पर वायरल पहली तस्वीर में एक लड़का और एक लड़की बैठी हुई है जिसकी आखें बयां कर रही है कि वो किस मंजर से गुजर रही है और आगे उसके साथ क्या होने वाला है। वहीं दूसरी तस्वीर उसके आखों में दिखी उस मंजर की गवाही दे रही है जो उन दोनों की हत्या के बाद ली गई है। ये दोनों तस्वीर हत्यारों के द्वारा ली गई थी। इन दोनों की पहचान 17 साल की लड़की हिजाम लिनथोइनगांबी और 20 साल के लड़के फिजाम हेमजीत के रूप में हुई है । ये दोनों 6 जुलाई से ही लापता थे। ये दोनों साथ में बाइक से घूमने के लिए निकले थें जहाँ उन दोनों को कुकी समुदाय के लोगों के द्वारा अपहरण कर हत्या कर दी गई।

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद थी। जैसे ही इंटरनेट सेवाएं शुरू की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। दोनों छात्रों के हत्या के विरोध में जगह जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए छोड़े गए आंसू गैस एवं लाठीचार्ज से 45 से अधिक छात्रों के जख्मी होने की सूचना है जिसमे अधिक छात्राएं शामिल है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मणिपुर सरकार ने 5 दिनों के लिए फिर से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है और शुक्रवार तक के लिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह ने बताया है कि इस हत्याकांड की जांच की सिफारिश CBI को कर दी गई है और जाँच शुरू भी ही चुकी है।

लोगों का कहना है की इस तरह की कई घटनाएं हुई है जिसका अभी पता नहीं लग पाया है धीरे -धीरे ऐसी और भी घटना सामना आ सकती है। वहां सुरक्षा बलों पर अविश्वाश का ये आलम है की कुकी समुदाय के लोगों का मणिपुर पुलिस पर भरोसा नहीं है तो वहीं मैतई समुदाय के लोगों का केंद्रीय सुरक्षा बलों एवं अर्ध सैनिक बलों पर भरोसा नहीं है।

यह भी पढ़ें: कनाडा ने भारत के साथ विश्वसनीय आरोप साझा किए हैं : जस्टिन ट्रूडो

ये पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान नही,
भारत का एक राज्य मणिपुर है।

प्रधानमंत्री जी, 2 मासूमों को बेरहमी से मार दिया गया, महीनों से मणिपुर नफरत की आग में जल रहा है, सैकड़ों मारे जा चुके है, हजारों बेघर है।

क्या चुनाव प्रचार ही प्रधानमंत्री का 'राजधर्म' है? pic.twitter.com/9ocSRVt8rq

— Srinivas BV (@srinivasiyc) September 27, 2023

मणिपुर में क्यों भड़की हिंसा

मणिपुर में गैर-जनजाति समुदाय मैतेई की आबादी 53 फीसदी से ज्यादा है वहीं, जनजाति समुदाय से आने वाले कुकी और नागा की आबादी 40 फीसदी है। मणिपुर हाईकोर्ट ने मैतेई समुदाय को जनजाति का दर्जा दिए जाने के मांग पर मणिपुर सरकार को विचार करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया था। हाईकोर्ट के इसी आदेश के बाद नगा और कुकी जनजाति समुदाय भड़क गए। राज्य में इतनी बड़ी आबादी मैतेई समुदाय के होने के बाद भी इस समुदाय के लोग केवल मणिपुर के 10 फीसदी घाटी के ही क्षेत्र में रह सकते हैं। मणिपुर में एक कानून है जिसके अंतर्गत मैतेई समुदाय के लोग मणिपुर के 90 फीसदी क्षेत्र जोकि पहाड़ी क्षेत्र है वहां वे न बस सकते हैं और न ही जमीन खरीद सकते हैं।

दूसरी तरफ कुकी और नगा समुदाय के लोग जो कि 40 फीसदी है वो मणिपुर के 90 फीसदी इलाकों पर अपना दबदबा रखते हैं जो कि पहाड़ी क्षेत्र है। साथ ही इस समुदाय के लोग शेष बचे 10 फीसदी इलाका जो घाटी का क्षेत्र है और जहां मैतेई समुदाय का दबदबा है वहां भी जमीन खरीद सकते हैं और बस सकते हैं।

सारा मसला इसी बात का है कि 53 फीसदी से ज्यादा आबादी सिर्फ 10 फीसदी इलाके में ही रह सकती है, लेकिन 40 फीसदी आबादी 90 फीसदी से अधिक इलाके में रह सकती है।

Tags: ManipurManipurViolence
Previous Post

उज्जैन में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी, ढाई घंटे भटकती रही मासूम, नहीं मिली मदद

Next Post

कोटा में फिर एक छात्र ने की खुदकुशी, यूपी के महराजगंज का रहने वाला था छात्र

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव - Panchayati Times
बिज़नेस

RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

5 June 2026
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकारा - Panchayati Times
भारत

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकारा

5 June 2026
मालवीय नगर में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत - Panchayati Times
भारत

मालवीय नगर में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत

3 June 2026
आपके घरों एवं मंदिरों में रखे सोने पर सरकार की नजर - Panchayati Times
बिज़नेस

आपके घरों एवं मंदिरों में रखे सोने पर है सरकार की नजर

2 June 2026
‘खेत बचाओ अभियान’ का कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ - Panchayati Times
कृषि समाचार

‘खेत बचाओ अभियान’ का कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

1 June 2026
Confirm Ticket के बावजूद नहीं मिली सीट? जानिए रेलवे यात्रियों के अधिकार और मुआवजे का नियम - Panchayati Times
भारत

Confirm Ticket के बावजूद नहीं मिली सीट? जानिए रेलवे यात्रियों के अधिकार और मुआवजे का नियम

1 June 2026
Next Post
कोटा में फिर एक छात्र ने की खुदकुशी, यूपी के महराजगंज का रहने वाला था छात्र

कोटा में फिर एक छात्र ने की खुदकुशी, यूपी के महराजगंज का रहने वाला था छात्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (545)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (334)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (290)
  • बिज़नेस (263)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,686)
  • मनोरंजन (292)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,073)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (162)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में - Panchayati Times

UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में

7 June 2026
LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव - Panchayati Times

LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव

7 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved