• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 14, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

सिद्धू से विवाद के बाद रायडू ने धोनी को लेकर किया ट्विट

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व स्टार बल्लेबाज अंबति रायडू इस बार मैदान से बाहर अपनी कमेंट्री को लेकर चर्चा में हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
10 April 2025
in खेल
0
सिद्धू से विवाद के बाद रायडू ने धोनी को लेकर किया ट्विट - Panchayati Times

अंबति रायडू

Share on FacebookShare on Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के रोमांचक सीज़न के बीच कमेंट्री बॉक्स से भी सुर्खियां सामने आ रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व स्टार बल्लेबाज अंबति रायडू इस बार मैदान से बाहर अपनी कमेंट्री को लेकर चर्चा में हैं। ताज़ा विवाद तब हुआ जब रायडू की नवजोत सिंह सिद्धू से लाइव कमेंट्री के दौरान बहस हो गई।

यह घटना मंगलवार को पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुए मैच के दौरान सामने आई। रायडू ने सिद्धू पर तंज कसते हुए कहा, “आप बार-बार टीम बदल रहे हैं,” जिस पर सिद्धू ने चुटीले अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “गिरगिट अगर किसी का आराध्यदेव है तो वह तुम हो।” इस नोकझोंक के बाद दोनों की बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने अपनी-अपनी राय जाहिर की।

रायडू ने दी आलोचकों को करारा जवाब

इस बहस के बाद अंबति रायडू ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए आलोचकों को जवाब दिया। रायडू ने लिखा,
“मैं थाला (महेंद्र सिंह धोनी) का प्रशंसक था, हूं और हमेशा रहूंगा। कोई कुछ भी कहे, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। इसलिए पेड पीआर पर पैसा खर्च करना बंद करें और उसे ज़रूरतमंदों को दान दें।”

सिद्धू से विवाद के बाद रायडू ने धोनी को लेकर किया ट्विट - Panchayati Times

रायडू के इस पोस्ट को उनके समर्थकों ने काफी सराहा और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

रायडू का क्रिकेट करियर एक नज़र में

अंबति रायडू ने भारत के लिए 55 वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 47.05 की औसत से कुल 1,694 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 124 रन रहा। हालांकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और 6 मैचों में उन्होंने केवल 42 रन बनाए।

आईपीएल में रायडू का रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है। उन्होंने अब तक खेले गए 204 मैचों में 28.23 की औसत से 4,348 रन बनाए हैं। वह मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों के लिए खेले हैं और कई यादगार पारियां खेली हैं।

इससे पहले भी कर चुके हैं विवाद

यह पहली बार नहीं है जब रायडू की कमेंट्री के दौरान किसी पूर्व क्रिकेटर से बहस हुई हो। इससे पहले वह संजय बांगड़ के साथ भी भिड़ चुके हैं। वह बहस मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा की भूमिका को लेकर हुई थी, जब रायडू ने रोहित के लिए अपनी राय रखी थी।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: रियान पराग आउट दिए जाने पर अंपायर से भिड़े

आईपीएल 2025 जहां एक ओर दर्शकों को रोमांचक मुकाबले दे रहा है, वहीं कमेंट्री बॉक्स से उठती आवाजें भी दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। अंबति रायडू और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच की यह बहस बताती है कि क्रिकेट केवल मैदान तक सीमित नहीं, बल्कि शब्दों के खेल में भी उसका रोमांच बरकरार है।

Tags: अंबति रायडूनवजोत सिंह सिद्धू
Previous Post

Tahawwur Rana Delhi Live: दिल्ली पहुंचा मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, NIA ने किया गिरफ्तार

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विएना में कैरी किया था ये खास शॉल, Kuki-Zo विरासत से क्या है संबंध?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

FIDE का बड़ा फैसला: क्लासिकल शतरंज में कम समय के मुकाबलों को मंजूरी - Panchayati Times
खेल

FIDE का बड़ा फैसला: क्लासिकल शतरंज में कम समय के मुकाबलों को मंजूरी 

13 October 2026
Asian Games में खराब प्रदर्शन पर 9 खेल महासंघों से जवाब-तलब की तैयारी - Panchayati Times
खेल

Asian Games में खराब प्रदर्शन पर 9 खेल महासंघों से जवाब-तलब की तैयारी 

13 October 2026
Asian Games 2026: ईस्पोर्ट्स में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन, एक भी पदक नहीं; चयन और तैयारी पर उठे सवाल - Panchayati Times
खेल

Asian Games 2026: ईस्पोर्ट्स में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन, एक भी पदक नहीं; चयन और तैयारी पर उठे सवाल

12 October 2026
चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट - Panchayati Times
खेल

चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट 

3 October 2026
सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बोधना सिवानंदन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता - Panchayati Times
खेल

Bodhana Sivanandan: सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बोधना सिवानंदन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता

3 October 2026
Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता स्वर्ण पदक - Panchayati Times
खेल

Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता स्वर्ण पदक

3 October 2026
Next Post
President Droupadi Murmu’s wearing of a Saipikhup shawl during her Vienna visit

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विएना में कैरी किया था ये खास शॉल, Kuki-Zo विरासत से क्या है संबंध?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (235)
  • खेल (593)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (326)
  • बिज़नेस (299)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,836)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,153)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश - Panchayati Times

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश 

14 October 2026
नीला ड्रम हत्याकांड: सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, जानें कब क्या हुआ - Panchayati Times

नीला ड्रम हत्याकांड: सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, जानें कब क्या हुआ

14 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved