• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, March 11, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

जन सुराज पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उदय सिंह

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के नाम की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में की है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
19 May 2025
in राज्यों से
0
जन सुराज पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उदय सिंह - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही जन सुराज पार्टी को उसका पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। प्रसिद्ध चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के नाम की घोषणा करते हुए बताया कि उन्हें कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

उदय सिंह की नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है। इस मौके पर प्रशांत किशोर ने उदय सिंह को जन सुराज परिवार की ओर से शुभकामनाएं दीं और कहा कि “बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, अब समय है कि राज्य से एक मजबूत नेतृत्व राष्ट्रीय मंच पर उभरे।”

प्रशांत किशोर ने साधा बिहार के बदलाव पर जोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि एक वैकल्पिक और प्रभावी राजनीतिक संस्कृति को जन्म देना है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है, और जन सुराज उसी भरोसे के साथ आगे बढ़ेगा।

उदय सिंह ने जताया आभार, कहा – बदलाव की शुरुआत हो चुकी है

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उदय सिंह ने प्रशांत किशोर और पार्टी के सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि “प्रशांत किशोर एक विजनरी लीडर हैं, जिनकी राजनीतिक समझ और प्रतिबद्धता ने जन सुराज को एक जनांदोलन का रूप दिया है। उनके नेतृत्व में ही यह विचार जन्मा और अब यह पार्टी के रूप में बिहार की जनता की आवाज बन रही है।”

उदय सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी की नींव जनता की मांग पर रखी गई है और इसका मूल मकसद साफ, पारदर्शी और जनहितकारी राजनीति को बढ़ावा देना है।

जन सुराज पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उदय सिंह - Panchayati Times

बिहार की राजनीति में नया मोड़: आरसीपी सिंह भी हुए शामिल

राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा से पहले ही जन सुराज ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी थी। बीते रविवार (18 मई, 2025) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जन सुराज का दामन थाम लिया। उनके शामिल होने से राज्य की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

उदय सिंह के सामने बड़ी चुनौती

पूर्व सांसद उदय सिंह अब जन सुराज को बिहार की राजनीति में एक मजबूत तीसरा विकल्प बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे समय में अध्यक्ष पद की कमान संभालना उनके लिए एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण कार्य होगा।

जन सुराज की कोशिश है कि वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पारंपरिक राजनीतिक दलों का विकल्प बने और बिहार को विकास, शिक्षा, रोजगार और पारदर्शिता की नई राह पर ले जाए।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर क्यों लगाया मुखबिरी का आरोप?

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उदय सिंह की ताजपोशी प्रशांत किशोर की राजनीतिक योजना का एक अहम हिस्सा है। पार्टी अब पूरी तैयारी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने जा रही है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या जन सुराज बिहार की राजनीति में वाकई एक निर्णायक भूमिका निभा पाएगी।

Tags: उदय सिंहजन सुराजजन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षराष्ट्रीय अध्यक्ष
Previous Post

फिर बढ़ने लगे कोविड-19 के मामले एशियाई देशों में

Next Post

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने रिमांड के दौरान खोले कई राज, बोली- ‘घटना के लिए पर्यटक जिम्मेदार’

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान  - Panchayati Times
पंचायत

असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान

9 March 2026
इन परिवारों को सरकार दे रही है फ्री सोलर पैनल - Panchayati Times
राज्यों से

इन परिवारों को सरकार दे रही है फ्री सोलर पैनल

7 March 2026
महाराष्ट्र बजट 2026: कृषि क्षेत्र में कई योजनाओं का हुआ ऐलान - Panchayati Times
कृषि समाचार

महाराष्ट्र बजट 2026: कृषि क्षेत्र में कई योजनाओं का हुआ ऐलान

6 March 2026
एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम में सरकार ने किया बड़ा बदलाव - Panchayati Times
राज्यों से

यह राज्य सरकार होली पर देने जा रही फ्री सिलेंडर

2 March 2026
गृह आधार योजना: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, जानें पात्रता - Panchayati Times
राज्यों से

गृह आधार योजना: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, जानें पात्रता

26 February 2026
राजस्थान: दो से ज्यादा बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे नगर निकाय और पंचायत चुनाव - Panchayati Times
पंचायत

राजस्थान: दो से ज्यादा बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे नगर निकाय और पंचायत चुनाव

25 February 2026
Next Post
YouTuber Jyoti Malhotra revealed many secrets during remand, said- 'Tourists are responsible for the incident'

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने रिमांड के दौरान खोले कई राज, बोली- 'घटना के लिए पर्यटक जिम्मेदार'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (202)
  • खेल (500)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (313)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (268)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,558)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (986)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त इस दिन होगी जारी - Panchayati Times

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त इस दिन होगी जारी 

11 March 2026
सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति - Panchayati Times

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति

11 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved