• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, November 20, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

उत्तराखंड: 10,760 पंचायतें मुखिया विहीन, संवैधानिक संकट गहराया

उत्तराखंड की त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था इन दिनों गहरे असमंजस और संवैधानिक संकट के दौर से गुजर रही है। राज्यभर की 10,760 पंचायतें इस समय खाली पड़ी हैं.

Gautam Rishi by Gautam Rishi
3 June 2025
in पंचायत, राज्यों से
0
उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, गन्ना के नए दाम तय  - Panchayati Times

सीएम धामी

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड की त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था इन दिनों गहरे असमंजस और संवैधानिक संकट के दौर से गुजर रही है। राज्यभर की 10,760 पंचायतें इस समय खाली पड़ी हैं, यानी इनमें न तो कोई ग्राम प्रधान है, न क्षेत्र पंचायत प्रमुख और न ही जिला पंचायत अध्यक्ष। इससे प्रदेश की सबसे निचली लोकतांत्रिक इकाई “गांव की सरकार” पूरी तरह मुखिया विहीन हो गई है।

अध्यादेश को नहीं मिली मंजूरी, राजभवन ने लौटाया प्रस्ताव

त्रिस्तरीय पंचायतों में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पंचायती राज विभाग ने दोबारा प्रशासकों की तैनाती के लिए अध्यादेश तैयार किया था। हालांकि विधायी विभाग पहले ही यह कह चुका था कि एक बार खारिज हो चुका अध्यादेश दोबारा उसी रूप में नहीं लाया जा सकता। इसके बावजूद प्रस्ताव को राजभवन भेजा गया, जिसे राज्यपाल ने मंजूरी देने के बजाय वापस लौटा दिया।

उत्तराखंड: 10,760 पंचायतें मुखिया विहीन, संवैधानिक संकट गहराया - Panchayati Times

राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन के अनुसार, विधायी विभाग की आपत्तियों का समाधान किए बिना अध्यादेश राजभवन भेजा गया था। दस्तावेजों में कई बिंदु स्पष्ट नहीं थे और विधिक परीक्षण के बाद इसे लौटाया गया है।

पंचायतें पूरी तरह खाली, प्रशासनिक ठहराव

हरिद्वार जिले की 318 ग्राम पंचायतों को छोड़ दें, तो बाकी सभी पंचायतें — जिनमें 7478 ग्राम पंचायतें, 2941 क्षेत्र पंचायतें और 341 जिला पंचायतें शामिल हैं — बिना निर्वाचित प्रतिनिधियों के हैं। यह राज्य में अब तक की सबसे गंभीर स्थिति है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की शासन व्यवस्था ठप हो गई है।

अधिनियम में संशोधन अधूरा, पिछली कोशिशें भी रहीं नाकाम

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम, 2016 में संशोधन के लिए 2021 में अध्यादेश लाया गया था। यह अध्यादेश राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा में पास होना था, लेकिन विधानसभा ने इस पर मुहर नहीं लगाई। वजह यह थी कि तब हरिद्वार जिले में पहले ही पंचायत चुनाव हो चुके थे, जिससे संशोधित कानून पूरे राज्य में एकसमान लागू नहीं हो सकता था।

अब आगे क्या?

प्रदेश सरकार के सामने दो ही विकल्प हैं — या तो शीघ्र पंचायत चुनाव कराए जाएं या फिर प्रशासकों की तैनाती के लिए कानूनी रूप से नया रास्ता तलाशा जाए। फिलहाल सरकार किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंची है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य और स्थानीय शासन की प्रक्रिया ठप पड़ी है।

यह भी पढ़ें: राकेश कुमार ने SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज में IRG खिताब जीत रचा कीर्तिमान

उत्तराखंड में पहली बार ऐसा हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में पंचायतें एक साथ खाली हैं। न तो जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और न ही प्रशासकीय व्यवस्थाएं पूरी तरह स्पष्ट हैं। राज्य सरकार के लिए यह एक गंभीर चुनौती है कि वह इस संवैधानिक संकट का समाधान कितनी शीघ्रता से और किस दिशा में करती है। ग्रामीण जनता अब सरकार की अगली रणनीति की प्रतीक्षा में है।

Tags: उत्तराखंडउत्तराखंड पंचायत चुनाव
Previous Post

राकेश कुमार ने SOG ग्रैंडमास्टर्स सीरीज में IRG खिताब जीत रचा कीर्तिमान

Next Post

IPL क्लोज़िंग सेरेमनी में ऑपरेशन सिंदूर की थीम, ये फेमस सिंगर करेंगे परफॉर्म; जानें हर डिटेल्स

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Anant Singh: बेटी की शादी में अनंत सिंह कराएंगे प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार - Panchayati Times
राज्यों से

Anant Singh: बेटी की शादी में अनंत सिंह कराएंगे प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार

4 November 2026
दिल्ली पुलिस के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित - Panchayati Times
राज्यों से

दिल्ली पुलिस के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित 

3 November 2026
बिहार में किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली - Panchayati Times
राज्यों से

बिहार में किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली 

2 November 2026
VB-G RAM G: शिकायतों का 15 दिनों में करना होगा निपटारा, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अधिसूचित किए नए नियम - Panchayati Times
पंचायत

VB-G RAM G: शिकायतों का 15 दिनों में करना होगा निपटारा, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अधिसूचित किए नए नियम

2 November 2026
UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान, अखिलेश यादव ने कसा तंज - Panchayati Times
राज्यों से

UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान

30 October 2026
PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी - Panchayati Times
पंचायत

PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी

28 October 2026
Next Post
IPL Final, RCB vs PBKS Shankar Mahadevan to pay tribute to Indian armed forces with sons at closing ceremony

IPL क्लोज़िंग सेरेमनी में ऑपरेशन सिंदूर की थीम, ये फेमस सिंगर करेंगे परफॉर्म; जानें हर डिटेल्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (246)
  • खेल (607)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (335)
  • बिज़नेस (312)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,857)
  • मनोरंजन (326)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,172)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (208)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले - Panchayati Times

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले

4 November 2026
अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी - Panchayati Times

अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी

4 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved