• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

ग्रेटर नोएडा: दादरी के 20 गांवों में पंचायत व्यवस्था खत्म

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी ब्लॉक में स्थित 20 गांवों में जल्द ही पंचायत व्यवस्था का अंत होने जा रहा है। प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
4 June 2025
in पंचायत
0
ग्रेटर नोएडा: दादरी के 20 गांवों में पंचायत व्यवस्था खत्म - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी ब्लॉक में स्थित 20 गांवों में जल्द ही पारंपरिक पंचायत व्यवस्था का अंत होने जा रहा है। प्रशासन की ओर से इस दिशा में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और आगामी पंचायत चुनाव में इन गांवों को परिसीमन की प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा।

न्यू नोएडा में शामिल हुए गांव

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, ये गांव अब ‘न्यू नोएडा’ के अधिसूचित क्षेत्र में शामिल कर लिए गए हैं, जहां ग्राम पंचायतों की जगह अब विकास कार्यों की ज़िम्मेदारी सीधे प्राधिकरणों द्वारा निभाई जाएगी। जिन गांवों में पंचायत व्यवस्था समाप्त हो रही है, उनमें आनंदपुर, राजपुर कलां, रधुनाथपुर पार्ट, फूलपुर, नंगला नैनसुख, मिलक खंदेडा, कोट, फजलपुर, देवटा, दयानगर, छांयसा, चीती, चीरसी, चंद्रावल, नई बस्ती, बील अकबुरपुर जैसे नाम शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा: दादरी के 20 गांवों में पंचायत व्यवस्था खत्म - Panchayati Times

अब सिर्फ 62 ग्राम पंचायतें बचेंगी

वर्तमान में जिले में कुल 82 ग्राम पंचायतें हैं। लेकिन इन 20 गांवों के हटने के बाद केवल 62 गांवों में ही ग्राम पंचायत चुनाव होंगे और वहीं पर विकास योजनाएं जिला पंचायत राज विभाग (DPRO) द्वारा संचालित की जाएंगी। बाकी गांवों में विकास का जिम्मा ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी या संबंधित विकास प्राधिकरणों के अधीन आ जाएगा।

संपर्क मार्गों का होगा विकास

दूसरी ओर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने क्षेत्र के गांवों में संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ा दिए हैं। पहले चरण में कुलीपुरा से पंचायतन, सिकंद्राबाद-दनकौर मार्ग से जुनैदपुर की मढैया, मंडी श्यामनगर से अस्तौली फाटक वाया देवटा और नॉलेज पार्क-5 में 45 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण शामिल है।

जल निकासी के लिए भी होगी व्यवस्था

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह के मुताबिक, जिन सड़कों का चयन किया गया है, उनकी हालत काफी समय से खराब थी। अब इन सड़कों को न केवल दुरुस्त किया जाएगा, बल्कि दोनों ओर आरसीसी नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा ताकि जलभराव की समस्या ना हो। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दो माह में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: 10,760 पंचायतें मुखिया विहीन, संवैधानिक संकट गहराया

दादरी क्षेत्र के ये 20 गांव अब शहरी विकास की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा चुके हैं। हालांकि, इसके साथ ही इन गांवों की पारंपरिक ग्राम पंचायत व्यवस्था समाप्त हो जाएगी, जिससे स्थानीय नेतृत्व की भूमिका बदल जाएगी। लेकिन प्रशासन का दावा है कि इससे विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता दोनों बेहतर होंगी।

Tags: ग्रेटर नोएडादादरीन्यू नोएडा
Previous Post

पंजाब किंग्स के हारते ही प्रीति जिंटा को हुआ करोड़ों का घाटा

Next Post

रैपिडो का नया ट्रैफिक चार्ज सिस्टम बना विवाद का कारण

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’ - Panchayati Times
पंचायत

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’

17 June 2026
जिला परिषद CEO के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू, पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर - Panchayati Times
पंचायत

जिला परिषद CEO के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू, पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर

16 June 2026
इंदौर नगर निगम: बेकाबू पानी टैंकर ने मचाई तबाही - Panchayati Times
पंचायत

इंदौर नगर निगम: बेकाबू पानी टैंकर ने मचाई तबाही

12 June 2026
यूपी पंचायत चुनाव 2026: अंतिम मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे - Panchayati Times
पंचायत

यूपी पंचायत चुनाव 2026: अंतिम मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे 

10 June 2026
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर ओपी राजभर का आया बड़ा बयान - Panchayati Times
पंचायत

यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर ओपी राजभर का आया बड़ा बयान

1 June 2026
दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी - Panchayati Times
पंचायत

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बड़ी जीत, कांग्रेस-बीजेपी को…

29 May 2026
Next Post
रैपिडो का नया ट्रैफिक चार्ज सिस्टम बना विवाद का कारण - Panchayati Times

रैपिडो का नया ट्रैफिक चार्ज सिस्टम बना विवाद का कारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (268)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,702)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (168)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सीएम योगी का बड़ा बयान - Panchayati Times

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सीएम योगी का बड़ा बयान 

19 June 2026
NEET UG री-एग्जाम: टेलीग्राम पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times

NEET UG री-एग्जाम: टेलीग्राम पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

19 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved