• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home शिक्षा / जॉब

UPSC Pratibha Setu: अब UPSC इंटरव्यू पास नहीं करने वालो को भी नौकरी मिलेगी

UPSC Pratibha Setu: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उन हजारों प्रतिभाशाली उम्मीदवारों के लिए प्रतिभा सेतु योजना की शुरुआत की है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
20 June 2025
in शिक्षा / जॉब
0
UPSC Result 2025 जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर - Panchayati Times

UPSC

Share on FacebookShare on Twitter

UPSC Pratibha Setu: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उन हजारों प्रतिभाशाली उम्मीदवारों के लिए प्रतिभा सेतु योजना की शुरुआत की है, जो सिविल सेवा सहित अन्य प्रतिष्ठित परीक्षाओं के इंटरव्यू राउंड तक पहुंचने के बावजूद अंतिम चयन सूची में स्थान नहीं बना पाते। यह पहल उन कैंडिडेट्स को अब नौकरी के नए अवसर प्रदान करने का माध्यम बनेगी, जिन्हें पहले केवल परीक्षा में सफलता ना मिलने के कारण पीछे हटना पड़ता था।

क्या है UPSC प्रतिभा सेतु योजना?

प्रतिभा सेतु एक डिजिटल पोर्टल है जिसके जरिए सरकारी, स्वायत्त संस्थान, सार्वजनिक उपक्रम और निजी कंपनियां यूपीएससी द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए कुशल उम्मीदवारों से सीधे संपर्क कर सकती हैं। यह पहल उन उम्मीदवारों के लिए है जो फाइनल इंटरव्यू तक पहुंचे लेकिन चयनित नहीं हो सके।

यह स्कीम पहले ‘पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम’ के नाम से थी, जिसे अब बेहतर रूप और तकनीकी सुविधा के साथ प्रतिभा सेतु के रूप में दोबारा पेश किया गया है।

किन परीक्षाओं के कैंडिडेट्स को मिलेगा लाभ?

इस योजना के अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षा, भारतीय वन सेवा, इंजीनियरिंग सेवा, संयुक्त रक्षा सेवा, CAPF, संयुक्त भू-वैज्ञानिक, आईईएस/आईएसएस, और कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज जैसी परीक्षाओं के गैर-अनुशंसित उम्मीदवारों का डेटा पोर्टल पर मौजूद रहेगा।

10,000+ से अधिक उम्मीदवारों का डाटा उपलब्ध

UPSC ने बताया कि प्रतिभा सेतु पोर्टल पर अब तक 10,000 से अधिक योग्य लेकिन चयन से वंचित कैंडिडेट्स का बायोडेटा अपलोड किया जा चुका है। इसमें उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, प्रोफेशनल स्किल्स, और संपर्क जानकारी शामिल है, जिससे कंपनियां सीधे इनसे संवाद स्थापित कर सकती हैं।

कंपनियों को कैसे मिलेगा एक्सेस?

निजी और सरकारी संस्थानों को इस पोर्टल से जुड़ने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए उन्हें कॉर्पोरेट आइडेंटिफिकेशन नंबर (CIN) की आवश्यकता होगी, जो MCA पोर्टल के जरिए प्राप्त किया जा सकता है।

UPSC Pratibha Setu: अब UPSC इंटरव्यू पास नहीं करने वालो को भी नौकरी मिलेगी - Panchayati Times
UPSC

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया:

  1. Google पर जाएं और सर्च करें: upsconline.gov.in Pratibha Setu
  2. प्रतिभा सेतु पोर्टल खोलें और लॉग-इन पर क्लिक करें।
  3. प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन का चयन करें।
  4. MCA पोर्टल से CIN नंबर जनरेट करें (MCA पर रजिस्ट्रेशन आवश्यक)।
  5. CIN दर्ज करें, कैप्चा भरें और सबमिट करें।
  6. पोर्टल पर लॉगिन कर योग्य उम्मीदवारों की डिटेल्स देखें।

योजना का उद्देश्य और महत्व

UPSC प्रतिभा सेतु का उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों के टैलेंट को व्यर्थ न जाने देना है। यह उन युवाओं के लिए एक सेकंड करियर चांस बनकर सामने आ रहा है जो अपने प्रयासों से इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे लेकिन अंतिम चयन सूची में नहीं आ सके।

इस पहल से न सिर्फ इन युवाओं को नौकरी के बेहतर अवसर मिलेंगे बल्कि देश को प्रशिक्षित और समझदार कार्यबल भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: दिल्ली मेट्रो की विशेष पहल, इतने बजे से चलेंगी

प्रतिभा सेतु योजना UPSC की एक प्रगतिशील सोच का हिस्सा है, जो भारत के टैलेंट पूल को बेहतर दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगा। सरकारी और निजी संस्थाएं इस पोर्टल के माध्यम से उन प्रतिभाशाली युवाओं को अपने संगठनों से जोड़ सकती हैं, जो केवल एक अंक या एक रैंक से सरकारी नौकरी पाने से चूक गए।

Tags: GovernmentJobsIASInterviewPratibhaSetuPrivateSectorOpportunitiesUPSCUPSC Pratibha SetuUPSC प्रतिभा सेतु योजनाYouthEmpowermentप्रतिभा सेतु योजना
Previous Post

दिल्ली-बिहार,उत्तराखंड और UP के इन इलाकों में अगले 3 दिनों में मॉनसूनी बारिश, जानें अपडेट

Next Post

President Birthday Special: जन्म का नाम नहीं था ‘द्रौपदी’, गांव से लेकर देश की राष्ट्रपति तक का सफर

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

NEET UG 2026 Re-Exam: परीक्षा सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाया बैन - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

NEET UG 2026 Re-Exam: परीक्षा सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाया बैन

16 June 2026
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times
भारत

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

13 June 2026
IGNOU ने जुलाई 2026 पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

IGNOU ने जुलाई 2026 पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की

11 June 2026
NEET Paper Leak: अदालत ने जमानत देने से किया इनकार - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

NEET Paper Leak: अदालत ने जमानत देने से किया इनकार

9 June 2026
बिहार: फायरिंग मामले में खान सर को मिली अंतरिम राहत - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

बिहार: फायरिंग मामले में खान सर को मिली अंतरिम राहत

9 June 2026
UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में

7 June 2026
Next Post
President Droupadi Murmu

President Birthday Special: जन्म का नाम नहीं था 'द्रौपदी', गांव से लेकर देश की राष्ट्रपति तक का सफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (549)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (266)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,698)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’ - Panchayati Times

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’

17 June 2026
टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’ - Panchayati Times

टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved