Siddhnath apartment Fire: बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार की राजधानी पटना के पॉश इलाके के सोमवार को अपार्टमेंट में अचानक आग लग गई। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के फेमस Siddhnath apartment में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने बताया कि, पहले आग एक फ्लैट में लगी फिर देखते ही देखते आग पांच और फ्लैट्स में फैल गई।
यह भी पढ़ें- Delhi-NCR में अगले 4 दिनों तक खूब बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट!
आग की खबर मिलते ही अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने अग्निशमन और स्थानीय थाना को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस और अग्निशमन की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई। गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।









