• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

हापुड़ में सड़क हादसे में घायल हुईं शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, AIIMS किया गया रेफर

उत्तर प्रदेश की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब उनका काफिला दिल्ली से बिजनौर की ओर जा रहा था।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
8 July 2025
in राज्यों से
0
हापुड़ में सड़क हादसे में घायल हुईं शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, AIIMS किया गया रेफर - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब उनका काफिला दिल्ली से बिजनौर की ओर जा रहा था। जानकारी के अनुसार, मंत्री की गाड़ी हापुड़ जिले के पिलखुवा क्षेत्र में स्थित छिजारसी टोल प्लाजा के पास उनके काफिले में चल रही एस्कॉर्ट वाहन से टकरा गई।

गंभीर चोट नहीं, हालत स्थिर

हादसे के तुरंत बाद गुलाब देवी को रामा अस्पताल, हापुड़ में भर्ती कराया गया, जहां सीटी स्कैन और एक्सरे सहित जरूरी मेडिकल जांच की गई। हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि मंत्री को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन एहतियातन उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में बेहतर चिकित्सकीय देखरेख के लिए भेजा गया है।

टोल पर अचानक ब्रेक बना हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोल पार करने के तुरंत बाद एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे चल रही गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। इस टक्कर में मंत्री की गाड़ी को भी झटका लगा, जिससे वे चोटिल हो गईं। मौके पर मौजूद भाजपा नेता नरेश तोमर ने बताया कि मंत्री गुलाब देवी अब बिल्कुल सुरक्षित हैं और चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

हापुड़ में सड़क हादसे में घायल हुईं शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, AIIMS किया गया रेफर - Panchayati Times

राजनीतिक नेताओं ने जताई चिंता 

राज्य में मंत्री के घायल होने की खबर के बाद राजनीतिक गलियारों से चिंता और शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा,“उत्तर प्रदेश सरकार की मा. राज्य मंत्री श्रीमती गुलाब देवी के हापुड़ में सड़क दुर्घटना में घायल होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”

यह भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट ने नौकरी में आरक्षण को लेकर किया बड़ा फैसला

वहीं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भी ट्वीट कर चिंता व्यक्त की और गुलाब देवी के दीर्घायु और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Tags: उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश की शिक्षा मंत्री गुलाब देवीगुलाब देवीशिक्षा मंत्रीशिक्षा मंत्री गुलाब देवीहापुड़
Previous Post

Ahmedabad plane crash: संसदीय समिति की बैठक में तीखी बहस, Black Box पर उठे ये सवाल

Next Post

Breaking: गुजरात के वडोदरा में 43 साल पुराना पुल टूटा, पांच वाहन नदी में गिरे, रेस्क्यू जारी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया - Panchayati Times
राज्यों से

भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

16 June 2026
दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर - Panchayati Times
राज्यों से

दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, DERC की मंजूरी के बाद गैर-सब्सिडी उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर

13 June 2026
इंदौर नगर निगम: बेकाबू पानी टैंकर ने मचाई तबाही - Panchayati Times
पंचायत

इंदौर नगर निगम: बेकाबू पानी टैंकर ने मचाई तबाही

12 June 2026
फर्जी दस्तखत मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, अभिषेक बनर्जी... - Panchayati Times
राज्यों से

फर्जी दस्तखत मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, अभिषेक बनर्जी…

11 June 2026
TMC की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी - Panchayati Times
राज्यों से

TMC की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी

10 June 2026
राम मंदिर चढ़ावा मामले में सीएम योगी का बड़ा बयान - Panchayati Times
राज्यों से

उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री करवाना होगा आसान, सीएम योगी का बड़ा आदेश

9 June 2026
Next Post
43-year-old bridge collapsed in Vadodara, Gujarat, five vehicles fell into the river, rescue operation underway

Breaking: गुजरात के वडोदरा में 43 साल पुराना पुल टूटा, पांच वाहन नदी में गिरे, रेस्क्यू जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (341)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (269)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,704)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (170)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गांधी मंडेला फाउंडेशन ने लगाया भव्य योग शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा - Panchayati Times

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गांधी मंडेला फाउंडेशन ने लगाया भव्य योग शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

21 June 2026
NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी परीक्षा केंद्र - Panchayati Times

NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी परीक्षा केंद्र 

20 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved