• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, March 13, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

राजस्थान: इतिहास की किताब में अकबर ‘महान’ नहीं पढ़ाया जाएगा

राजस्थान में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के लिए प्रकाशित इतिहास की किताब 'आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत' को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
10 July 2025
in राज्यों से, शिक्षा / जॉब
0
राजस्थान: इतिहास की किताब में अकबर 'महान' नहीं पढ़ाया जाएगा - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के लिए प्रकाशित इतिहास की किताब ‘आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राज्य सरकार ने इस किताब पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि इस किताब में गांधी परिवार का महिमामंडन किया गया है और ऐसे ‘जहरीले’ कंटेंट को राज्य में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

“करोड़ों रुपये बर्बाद हो जाएं, फिर भी चलेगा”

मदन दिलावर ने स्पष्ट किया कि इस किताब की चार लाख से अधिक प्रतियां पहले ही छप चुकी हैं और कुछ स्कूलों में इसे पढ़ाया भी जाने लगा था। लेकिन उन्होंने दो टूक कहा, “अगर करोड़ों रुपये खर्च करके जहर खरीद लिया गया है, तो उसे पिया नहीं जा सकता। किताब में इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, इसलिए इसे तुरंत प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है।”

“अब अकबर को ‘महान’ नहीं पढ़ाया जाएगा”

शिक्षा मंत्री ने यह भी ऐलान किया कि राज्य के स्कूलों में अब अकबर को ‘अकबर महान’ के तौर पर नहीं पढ़ाया जाएगा। उन्होंने अकबर को “बलात्कारी” बताते हुए कहा कि ऐसा इतिहास युवाओं को गुमराह करता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को सच्चा और प्रेरणादायक इतिहास पढ़ाया जाएगा, न कि पक्षपातपूर्ण व्याख्यान।

राजस्थान: इतिहास की किताब में अकबर 'महान' नहीं पढ़ाया जाएगा - Panchayati Times

कांग्रेस का पलटवार

राज्य सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, “मदन दिलावर की अपने ही विभाग में नहीं चलती। यह फैसला शिक्षा को राजनीतिक रंग देने की कोशिश है।” कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इतिहास को अपने हिसाब से गढ़ने की कोशिश कर रही है और यह कदम भाजपा की विचारधारा को थोपने का प्रयास है।

किताब के कंटेंट पर विवाद

बताया जा रहा है कि किताब में आजादी के बाद भारत के इतिहास के संदर्भ में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के योगदान को प्रमुखता से दिखाया गया था, जिसे लेकर भाजपा सरकार ने आपत्ति जताई है। सरकार का दावा है कि इतिहास को राजनीतिक एजेंडे के तहत लिखा गया है, जिसे छात्रों पर थोपना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस का शव लेने से पिता ने किया इनकार

राजस्थान में स्कूल स्तर पर इतिहास की पढ़ाई को लेकर खड़ा हुआ यह विवाद राजनीतिक और वैचारिक टकराव का प्रतीक बनता जा रहा है। जहां एक ओर सरकार इतिहास को ‘सच्चाई’ के आधार पर पढ़ाने की बात कर रही है, वहीं विपक्ष इसे शिक्षा का भगवाकरण करार दे रहा है। अब देखना यह होगा कि इस विवाद का क्या समाधान निकलता है और छात्रों की शिक्षा पर इसका क्या असर पड़ता है।

Tags: अकबरइतिहास की किताबमदन दिलावरराजस्थान
Previous Post

Breaking: सट्टेबाजी ऐप मामले में 29 सेलिब्रिटी पर ईडी का शिकंजा, ये रही नामों की लिस्ट

Next Post

लॉर्ड्स टेस्ट में नीतीश कुमार रेड्डी का जलवा, भारत को दिलाई दो शुरुआती सफलताएं

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान  - Panchayati Times
पंचायत

असम: स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से मिला अनुदान

9 March 2026
इन परिवारों को सरकार दे रही है फ्री सोलर पैनल - Panchayati Times
राज्यों से

इन परिवारों को सरकार दे रही है फ्री सोलर पैनल

7 March 2026
UPSC Result 2025 जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

UPSC Result 2025 जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर

6 March 2026
महाराष्ट्र बजट 2026: कृषि क्षेत्र में कई योजनाओं का हुआ ऐलान - Panchayati Times
कृषि समाचार

महाराष्ट्र बजट 2026: कृषि क्षेत्र में कई योजनाओं का हुआ ऐलान

6 March 2026
होर्मुज स्ट्रेट क्या है? जिसके बंद होने पर आएगा तेल का संकट, भारत पर भी पड़ेगा असर - Panchayati Times
दुनिया

होर्मुज स्ट्रेट क्या है? जिसके बंद होने पर आएगा तेल का संकट, भारत पर भी पड़ेगा असर

2 March 2026
एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम में सरकार ने किया बड़ा बदलाव - Panchayati Times
राज्यों से

यह राज्य सरकार होली पर देने जा रही फ्री सिलेंडर

2 March 2026
Next Post
लॉर्ड्स टेस्ट: नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत को दिलाई सफलता - Panchayati Times

लॉर्ड्स टेस्ट में नीतीश कुमार रेड्डी का जलवा, भारत को दिलाई दो शुरुआती सफलताएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (202)
  • खेल (502)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (314)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (269)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,563)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (986)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप - Panchayati Times

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप

12 March 2026
देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा? - Panchayati Times

देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा?

12 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved