• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 13, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

समोसा, जलेबी अब ‘सिगरेट’ जैसी हानिकारक: स्वास्थ्य मंत्रालय

अगर आप भी समोसा, जलेबी या लड्डू के दीवाने हैं, तो अब थोड़ा सतर्क हो जाइए। क्योंकि बहुत जल्द आपको इन फूड्स के साथ एक वॉर्निंग स्लिप भी देखने को मिलेगी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
14 July 2025
in भारत, स्वास्थ्य
0
स्वास्थ्य मंत्रालय: समोसा, जलेबी और लड्डू पर चेतावनी लेबल की खबरें भ्रामक - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

अगर आप भी समोसा, जलेबी या लड्डू के दीवाने हैं, तो अब थोड़ा सतर्क हो जाइए। क्योंकि बहुत जल्द आपको इन स्वादिष्ट लेकिन अनहेल्दी फूड्स के साथ एक वॉर्निंग स्लिप भी देखने को मिलेगी – कुछ वैसी ही, जैसी सिगरेट की डिब्बी पर लगाई जाती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर के सभी केंद्रीय संस्थानों को निर्देश जारी कर दिया है कि खाद्य पदार्थों पर शुगर और ऑयल कंटेंट की स्पष्ट जानकारी देना अनिवार्य होगा।

क्यों लिया गया यह फैसला?

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कराई गई एक ताज़ा स्टडी में सामने आया है कि अगर खाने की आदतें यूं ही बनी रहीं तो साल 2050 तक भारत में करीब 44.9 करोड़ लोग मोटापे का शिकार हो सकते हैं। यह आंकड़ा भारत को अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे मोटे लोगों वाला देश बना देगा। मौजूदा समय की बात करें तो भारत में हर पांचवां व्यक्ति ओवरवेट है।

इन्हीं चिंताजनक आंकड़ों को देखते हुए मंत्रालय ने ये कदम उठाया है। शुरुआत में यह व्यवस्था सरकारी संस्थानों के कैफेटेरिया और कैंटीन में लागू की जाएगी, जहां हर फूड आइटम पर ‘ऑयल-शुगर बोर्ड’ लगाया जाएगा, जिससे लोग खाने से पहले ही जान सकें कि वे क्या खा रहे हैं और वह उनकी सेहत पर क्या असर डाल सकता है।

समोसा, जलेबी अब ‘सिगरेट’ जैसी हानिकारक: स्वास्थ्य मंत्रालय - Panchayati Times

कितनी गंभीर है स्थिति?

WHO की 2024 की रिपोर्ट बताती है कि भारत में 60 प्रतिशत से ज्यादा लोग मोटापे या अधिक वजन की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, डायबिटीज के मामले 2030 तक 10 करोड़ के पार जाने की आशंका है। यही वजह है कि हेल्थ मिनिस्ट्री और FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) मिलकर एक नई नीति पर काम कर रहे हैं। इस नीति के तहत अब फूड पैकेजिंग पर भी वॉर्निंग लेबल्स अनिवार्य किए जाएंगे।

समोसा-जलेबी बनेंगे ‘नए जमाने की सिगरेट’?

एम्स नागपुर के अधिकारियों ने इस पहल की पुष्टि करते हुए बताया कि बहुत जल्द सार्वजनिक स्थानों, संस्थानों और कैंटीनों में अनहेल्दी फूड्स पर वॉर्निंग बोर्ड्स दिखने लगेंगे। इसमें वड़ा पाव, पकौड़े, मिठाई, समोसा और जलेबी जैसे आइटम्स शामिल होंगे।

इस मुद्दे पर कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया, नागपुर के प्रमुख डॉ. अमर आमले ने कहा, “आज के दौर में शुगर और ट्रांस फैट, सिगरेट और तंबाकू जितने ही खतरनाक हो गए हैं। कई रिसर्च में यह साफ हो चुका है कि लगातार इनका सेवन न केवल मोटापा बढ़ाता है, बल्कि हार्ट डिजीज, डायबिटीज और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़ बनता है।”

क्या बदल जाएगा अब?

  • हर सरकारी संस्थान की कैंटीन में अब खाद्य पदार्थों पर शुगर और ऑयल कंटेंट के बोर्ड लगाए जाएंगे।
  • अत्यधिक शुगर या तेल वाले फूड पर चेतावनी लेबल दिखेगा।
  • यह पहल धीरे-धीरे प्राइवेट सेक्टर और बाजार में बिकने वाले आइटम्स तक भी पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी ने ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज डेट का किया खुलासा  

समोसा, जलेबी और लड्डू भले ही भारतीय स्वाद का हिस्सा हों, लेकिन अब इनके साथ जुड़ रही है एक गंभीर चेतावनी। स्वास्थ्य मंत्रालय का यह कदम न केवल लोगों को जागरूक करेगा, बल्कि देश को बढ़ते मोटापे और बीमारियों से बचाने की दिशा में एक अहम पहल भी है। अगली बार जब आप किसी मिठाई या तली-भुनी चीज़ की ओर हाथ बढ़ाएं, तो उस वॉर्निंग बोर्ड पर एक नजर जरूर डालें!

Tags: Eat Smart Live LongFSSAIHealth WarningJalebiObesity CrisisSamosa
Previous Post

मनोज बाजपेयी ने ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज डेट का किया खुलासा  

Next Post

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का हुआ तलाक

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times
भारत

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

13 June 2026
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

13 June 2026
भू-राजनीतिक विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी ने भारतीय नाविकों की मौत पर उठाए सवाल - Panchayati Times
दुनिया

भू-राजनीतिक विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी ने भारतीय नाविकों की मौत पर उठाए सवाल 

12 June 2026
पेट्रोल-डीजल अब इतने लीटर से अधिक नहीं मिलेगा, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
बिज़नेस

पेट्रोल-डीजल अब इतने लीटर से अधिक नहीं मिलेगा, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

12 June 2026
Next Post
साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का हुआ तलाक - Panchayati Times

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का हुआ तलाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (549)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (339)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (292)
  • बिज़नेस (265)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,697)
  • मनोरंजन (294)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,078)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (166)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved