• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

‘बिहार में किसानों के पास काम नहीं होता..इसलिए हत्याएं होती हैं’, ADG का विवादित बयान वायरल

Bihar Crime: यह बयान उस समय आया है जब गुरुवार को बिहार में एक और फायरिंग की घटना सामने आई। एक निजी अस्पताल में पैरोल पर बाहर आए एक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Kiran rautela by Kiran rautela
17 July 2025
in जुर्म, पंचायत, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से
0
Farmers do not have work, so murders happen', Bihar ADG's controversial statement on crime goes viral

Farmers do not have work, so murders happen', Bihar ADG's controversial statement on crime goes viral

Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Crime: बिहार में पिछले कई दिनों में हुए आपराधिक घटनाओं जैसे- हत्या, लूट और अस्पताल में सरेआम गोलीकांड पर बिहार एडीजी का विवादित बयान आया है। बिहार एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने राज्य में हालिया हत्याओं के पीछे की वजह बताते हुए कहा है कि अप्रैल से जून तक किसानों के पास काम नहीं होता, इस कारण से ऐसे अपराधों की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि जब बारिश का मौसम आता है और किसान अपने कृषि कार्यों में व्यस्त हो जाते हैं, तो इस तरह की घटनाएं कम हो जाती हैं।

यह बयान उस समय आया है जब गुरुवार को बिहार में एक और फायरिंग की घटना सामने आई। एक निजी अस्पताल में पैरोल पर बाहर आए एक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

एडीजी ने कहा, ‘हाल ही में पूरे बिहार में हत्याओं की संख्या काफी बढ़ी है। अधिकांश हत्याएं अप्रैल, मई और जून के महीनों में होती हैं। यह सिलसिला तब तक चलता है जब तक बारिश नहीं आती क्योंकि ज्यादातर किसानों के पास तब तक कोई काम नहीं होता। बारिश आने के बाद किसान समुदाय के लोग अपने कामों में व्यस्त हो जाते हैं और घटनाएं कम हो जाती हैं। इसलिए हमने इस महीने एक नई सेल बनाई है, जिसका काम पुराने शूटर्स, कॉन्ट्रैक्ट किलर्स की जानकारी एकत्र करना और उन पर नजर रखना होगा।’

#WATCH | Patna: Bihar ADG (HQ) Kundan Krishnan says, “Recently, a lot of murders have happened in the whole of Bihar. Most murders happen in the months of April, May and June. This continues until the rains come, as most farmers do not have work. After the rains, people in the… pic.twitter.com/b1OsUEWGTr

— ANI (@ANI) July 17, 2025

यह भी पढ़ें- RCB को बड़ा झटका, बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने कहा-कोहली का वीडियो बनाकर बुलाया और..

उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा, ‘मई और जून किसानों के लिए सबसे व्यस्त महीने होते हैं। एक तरफ वे बागानों की देखभाल करते हैं और दूसरी तरफ धान की बुआई की तैयारी शुरू हो जाती है। किसान इन महीनों में हमेशा काम में लगे रहते हैं।’

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की इस घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान चंदन मिश्रा के रूप में हुई है, जो बक्सर के सोनवर्षा ब्लॉक का रहने वाला था और पैरोल पर बाहर था। चंदन मिश्रा पर हत्या समेत 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह 2024 से जेल में था। इलाज के लिए उसे पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना के अनुसार, चार हथियारबंद व्यक्ति बाइक पर आए और अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरा संख्या 209 में घुसकर चंदन मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उसके सीने और पेट में गोलियां लगीं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

रविवार को भी पटना में एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान जितेंद्र महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महतो चाय पीने के लिए बाहर निकले थे तभी हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। घटनास्थल से तीन गोलियां बरामद की गई हैं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Tags: adg headquarters bihar kundan krishnan press conferenceadg kundan krishnan on bihar crimebihar adgbihar adg (hq) kundan krishnanbihar adg challenge to crimebihar adg kundanbihar adg kundan krishnanbihar adg on crimebihar crimebihar crime ratebihar crime todaybihar crime updatebihar kundan krishnancrime data biharcrime in biharkundan krishnan adg biharnitish kumar on bihar crimerural crime bihartejashwi on bihar crimevijay sinha on adg kundan krishnanvijay sinha on bihar crimeकुंदन कृष्णनबिहार एडीजीबिहार एडीजी कुंदन कृष्णन
Previous Post

RCB को बड़ा झटका, बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने कहा-कोहली का वीडियो बनाकर बुलाया और..

Next Post

‘शूद्र’ शब्द पर सियासी बवाल, अखिलेश ने अनिरुद्धाचार्य महाराज को क्यों कहा- ‘हमारा-आपका रास्ता अलग’

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’ - Panchayati Times
पंचायत

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’

17 June 2026
टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’ - Panchayati Times
जुर्म

टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’

17 June 2026
जिला परिषद CEO के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू, पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर - Panchayati Times
पंचायत

जिला परिषद CEO के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू, पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर

16 June 2026
भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया - Panchayati Times
राज्यों से

भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

16 June 2026
अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
Next Post
Political uproar over the word 'Shudra', Akhilesh told Aniruddhacharya Maharaj- 'Our and your paths are different', then he got this reply

‘शूद्र’ शब्द पर सियासी बवाल, अखिलेश ने अनिरुद्धाचार्य महाराज को क्यों कहा- 'हमारा-आपका रास्ता अलग'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (549)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (266)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,698)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’ - Panchayati Times

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’

17 June 2026
टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’ - Panchayati Times

टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved