बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिवंगत भरत तिवारी के परिवार के लिए बड़ा ऐलान किया है। भरत तिवारी की मौत पुलिस एनकाउंटर में हो गई थी। यह मुद्दा पुरे देश में छाया था और बिहार पुलिस पर सवाल उठा था।
आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी मिलेगी
सीएम सम्राट चौधरी ने X (ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि न्यायिक जाँच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।
परिवार सीएम सम्राट से जुलाई में मिला था
दिवंगत भरत तिवारी का परिवार 24 जुलाई को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिला था। उस समय बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव चल रहा था। मुलाकात के बाद सीएम ने परिवार के साथ फोटो ट्विटर पर पोस्ट की थी आउट कहा था कि “स्वर्गीय भरत तिवारी जी के परिवार को न्याय मिलेगा।”
फेक एनकाउंटर के बाद प्रदेश में काफी बवाल हुआ और देश भर में विरोध हुआ था। इस मामले की जांच पटना हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के द्वारा की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Bihar Panchayat Election 2026: लड़ना है मुखिया का चुनाव? जुटा लें ये जरूरी दस्तावेज
एक जवान की हुई गिरफ्तारी
जहाँ तक करवाई की बात है तो एनकाउंटर में शामिल एसटीएफ के एक जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस केस में यह पहली गिरफ्तारी थी। इसके साथ ही जगदीशपुर के एसडीएम को भी हटाया जा चुका है। आगे की जांच जारी है।








