• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

RCB को बड़ा झटका, बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने कहा-कोहली का वीडियो बनाकर बुलाया और..

Bengaluru stampede: यह रिपोर्ट कर्नाटक हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सार्वजनिक की गई है। राज्य सरकार ने रिपोर्ट को गोपनीय रखने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने कहा कि इसके लिए कोई कानूनी आधार नहीं है। 

Kiran rautela by Kiran rautela
17 July 2025
in जुर्म, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत
0
Bengaluru stampede- Karnataka government blamed RCB: did not take permission for parade, called people by posting Kohli's video

Bengaluru stampede- Karnataka government blamed RCB: did not take permission for parade, called people by posting Kohli's video

Share on FacebookShare on Twitter

Bengaluru stampede: बेंगलुरु भगदड़ मामले में बड़ा अपडेट आया है। कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट में कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में विजय जुलूस (Victory Parade) का आयोजन एकतरफा रूप से किया और इसके लिए पुलिस से कोई परामर्श या अनुमति नहीं ली गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

यह रिपोर्ट कर्नाटक हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सार्वजनिक की गई है। राज्य सरकार ने रिपोर्ट को गोपनीय रखने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने कहा कि इसके लिए कोई कानूनी आधार नहीं है।

यह भी पढ़ें- प्‍लेन क्रैश रिपोर्ट पर नया खुलासा! क्या किसी ने स्विच को ‘रन’ से ‘कट-ऑफ’ पर कर दिया था? हां, तो क्यों?

‘उचित अनुमति नहीं ली गई’

सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, RCB प्रबंधन ने 3 जून 2025 को, जिस दिन RCB ने 18 साल बाद आईपीएल का खिताब जीता, पुलिस को संभावित विजय जुलूस की जानकारी दी थी। लेकिन यह जानकारी केवल सूचना के रूप में दी गई थी, न कि विधिवत अनुमति के अनुरोध के रूप में।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘ऐसे आयोजनों के लिए कम से कम सात दिन पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन देना अनिवार्य है। इस मामले में आयोजकों द्वारा कोई आवेदन निर्धारित प्रारूप में नहीं दिया गया। इससे आयोजक द्वारा अनुमानित भीड़, व्यवस्थाएं, संभावित बाधाएं आदि की जानकारी नहीं मिल सकी, जिसके कारण क्यूबन पार्क थाने के PI ने KSCA के अनुरोध को 3 जून शाम 6:30 बजे खारिज कर दिया।’

‘पुलिस को बिना जानकारी दिए सार्वजनिक आमंत्रण’

रिपोर्ट के अनुसार, RCB ने पुलिस से चर्चा किए बिना 4 जून की सुबह 7:01 बजे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया, जिसमें कहा गया था कि ‘विजय जुलूस में आम लोगों के लिए निःशुल्क प्रवेश रहेगा’, जो विधान सौधा से शुरू होकर चिन्नास्वामी स्टेडियम तक जाएगा।

इसके बाद सुबह 8 बजे एक और पोस्ट किया गया, और फिर 8:55 बजे RCB के खिलाड़ी विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें उन्होंने बेंगलुरु वासियों और RCB फैन्स के साथ जीत का जश्न मनाने की बात कही।

दोपहर 3:14 बजे एक और पोस्ट में RCB ने लिखा, ‘विजय जुलूस 5 बजे से 6 बजे तक विधान सौधा से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक निकलेगा और उसके बाद स्टेडियम में सेलिब्रेशन होगा।’ इस पोस्ट में पहली और आखिरी बार यह कहा गया कि सीमित संख्या में फ्री पास shop.royalchallengers.com पर उपलब्ध होंगे। इससे पहले तक सभी पोस्ट से यह स्पष्ट हो रहा था कि यह आयोजन सभी के लिए खुला है।

‘भीड़ बेकाबू हो गई’

रिपोर्ट में बताया गया है कि RCB के इन सोशल मीडिया पोस्ट्स को कुल 44 लाख से अधिक व्यूज़ मिले, जिससे भारी संख्या में लोग पहुंच गए। अनुमानित तौर पर 3 लाख से अधिक लोग जुटे। मेट्रो (BMRCL) की सवारी के आंकड़े बताते हैं कि 4 जून को करीब 9.66 लाख यात्रियों ने मेट्रो का उपयोग किया, जबकि सामान्य दिनों में यह आंकड़ा लगभग 6 लाख होता है।

रिपोर्ट में निष्कर्ष दिया गया कि बिना अनुमति और उचित समन्वय के इतने बड़े आयोजन का आयोजन करना खतरनाक था, जिसकी वजह से यह दुखद हादसा हुआ।

Tags: Bengaluru stampedeRCBshop.royalchallengers.comVictory Paradeकर्नाटक सरकारकर्नाटक हाईकोर्टचिन्नास्वामी स्टेडियमरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
Previous Post

पटना के पारस अस्पताल में दिनदहाड़े मर्डर: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Next Post

‘बिहार में किसानों के पास काम नहीं होता..इसलिए हत्याएं होती हैं’, ADG का विवादित बयान वायरल

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा - Panchayati Times
भारत

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा

15 August 2026
NALSAR छात्रों के विरोध पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- छात्रों पर कार्रवाई की जरूरत नहीं - Panchayati Times
भारत

NALSAR छात्रों के विरोध पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- छात्रों पर कार्रवाई की जरूरत नहीं

14 August 2026
पीएम मोदी ने हरसिमरत कौर को फोन कर जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल - Panchayati Times
भारत

पीएम मोदी ने हरसिमरत कौर को फोन कर जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल

13 August 2026
Gandhi Mandela Foundation Global Meeting: जलवायु संकट से लेकर शरणार्थी शिक्षा तक, वैश्विक स्तर पर कई अहम विषयों पर बनी रणनीति - Panchayati Times
दुनिया

Gandhi Mandela Foundation Global Meeting: जलवायु संकट से लेकर शरणार्थी शिक्षा तक, वैश्विक स्तर पर कई अहम विषयों पर बनी रणनीति

13 August 2026
Agricultural Students Fellowship: कृषि छात्रों के लिए बड़ी राहत, NSP-DBT सिस्टम शुरू; 6,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिलेगी सीधी आर्थिक मदद - Panchayati Times
कृषि समाचार

Agricultural Students Fellowship: कृषि छात्रों के लिए बड़ी राहत, NSP-DBT सिस्टम शुरू; 6,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिलेगी सीधी आर्थिक मदद

12 August 2026
अमित शाह- 'सभी सवालों का जवाब दूंगा',राहुल का जवाब- बयान सुनने में दिलचस्पी नहीं - Panchayati Times
भारत

अमित शाह- ‘सभी सवालों का जवाब दूंगा’, राहुल का जवाब- बयान सुनने में दिलचस्पी नहीं

12 August 2026
Next Post
Farmers do not have work, so murders happen', Bihar ADG's controversial statement on crime goes viral

'बिहार में किसानों के पास काम नहीं होता..इसलिए हत्याएं होती हैं', ADG का विवादित बयान वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (578)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (350)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (306)
  • बिज़नेस (286)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,787)
  • मनोरंजन (311)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,119)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (190)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा - Panchayati Times

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा

15 August 2026
जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन - Panchayati Times

जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन

14 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved