Elvish Yadav and Divyanka Tripathi clashes: बॉलीवुड का कंट्रोवर्सी से पुराना नाता है। अब नया विवाद टीवी एक्ट्रेसेस दिव्यांका त्रिपाठी और एल्विश यादव के बीच हुआ है।
लाफ्टर शेफ्स 2 अपने ग्रैंड फिनाले के करीब है और हाल ही में प्रसारित सेमी-फिनाले एपिसोड में टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस दिव्यांका त्रिपाठी, श्रद्धा आर्या, ईशा सिंह और अन्य सितारों ने शिरकत की। हालांकि, इस शो में अपनी मौजूदगी के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। फैंस ने दिव्यांका को इसलिए ट्रोल किया क्योंकि वह एल्विश यादव को पहचान नहीं पाईं और शो में उन्हें ‘समर्थ’ कहकर संबोधित किया।
अब इस पूरे मामले पर एल्विश यादव ने खुद प्रतिक्रिया दी है और फैंस से दिव्यांका को ट्रोल न करने की अपील की है। एल्विश ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों, मैं सोशल मीडिया ज्यादा इस्तेमाल नहीं करता और मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि लोग दिव्यांका को क्यों ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन दोस्तों, वह बहुत ही कूल हैं और सम्मान की हकदार हैं! मेरी विनती है कि कृपया उन्हें ट्रोल करना बंद करें। चलिए अच्छाई फैलाएं।’
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ की धमाकेदार उड़ान, चार दिन में कमाए इतने करोड़
इससे पहले दिव्यांका ने भी सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को जवाब दिया था। उन्होंने एक ट्रोलिंग कमेंट का जवाब देते हुए लिखा, ‘सच्चे एल्विश फैंस का धन्यवाद, जिन्होंने सम्मानजनक व्यवहार किया। सच्चे फैंस पहले अपने आइडल की इज्जत का ध्यान रखते हैं। डबल थैंक्यू उन ट्रोल्स को जो मेरी सोशल मीडिया एंगेजमेंट बढ़ा रहे हैं। मेरी अंदर की ‘सिस्टम’ आपकी गाली-गलौज को ऑटोमैटिकली आप और आपके परिवार तक वापस पहुंचा देती है। कर्मा! जो अच्छा व्यवहार करते हैं, उन्हें सदैव आशीर्वाद मिलेगा… ऐसा मेरी आत्मा कहती है!’
गौरतलब है कि एपिसोड में दिव्यांका एल्विश को पहचान नहीं पाईं और गलती से उन्हें ‘समर्थ’ कह दिया। इस पर शो में सभी कंटेस्टेंट्स हंसने लगे। इसके बाद दिव्यांका ने एल्विश को गले लगाकर माफी मांगी और कहा कि वह उन्हें पहचान नहीं पाईं। साथ ही उन्होंने मजाक में कहा, ‘इसके फैंस तो मुझे मार ही डालेंगे!’
इस पूरे मामले के बाद अब जब एल्विश और दिव्यांका दोनों ही कह चुके हैं कि उनके बीच सब ठीक है, तो अब यह उम्मीद की जा रही है कि ट्रोलिंग भी थम जाएगी।









