• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिज़नेस

अनिल अंबानी की कंपनियों पर ED की बड़ी कार्रवाई , 50 जगहों पर छापेमारी

अनिल अंबानी की कंपनियों पर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। ED 50 स्थानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
24 July 2025
in बिज़नेस
0
अनिल अंबानी की कंपनियों पर ED की बड़ी कार्रवाई: Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

देश के चर्चित उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। ED ने Reliance Anil Ambani Group की कंपनियों (RAAGA Companies) के खिलाफ जांच को लेकर देशभर में 48 से 50 स्थानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया है। यह कार्रवाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ओर से दर्ज की गई दो प्राथमिकियों (FIR) के आधार पर की गई है।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में क्या हैं आरोप?

प्रवर्तन निदेशालय की जांच के अनुसार, RAAGA समूह की कंपनियों ने बैंकों से लिए गए भारी-भरकम लोन का दुरुपयोग किया। इन लोन की राशि को दूसरी कंपनियों में घुमा दिया गया, जिससे आम निवेशकों, सरकारी संस्थानों और वित्तीय तंत्र को बड़ा नुकसान हुआ। जांच में यह भी सामने आया है कि लोन लेने के लिए बैंक अधिकारियों को रिश्वत तक दी गई।

Yes Bank से लिए गए 3000 करोड़ के लोन का खेल

ED की जांच में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि साल 2017 से 2019 के बीच Yes Bank से RAAGA कंपनियों ने करीब 3000 करोड़ रुपये का लोन लिया, जिसे विभिन्न शेल कंपनियों में ट्रांसफर किया गया। जांचकर्ताओं को यह भी जानकारी मिली है कि Yes Bank ने अपने ही नियमों को दरकिनार करते हुए यह लोन स्वीकृत किया।

  • बैकडेट में तैयार किए गए दस्तावेज
  • बिना क्रेडिट एनालिसिस के लोन पास
  • लोन डिसबर्समेंट से पहले फंड ट्रांसफर
  • एक ही दिन में आवेदन और लोन की मंज़ूरी

अनिल अंबानी की कंपनियों पर ED की बड़ी कार्रवाई: Panchayati Times

इन बड़ी संस्थाओं ने ED को दी जानकारी

इस हाई-प्रोफाइल केस में SEBI, National Housing Bank (NHB), National Financial Reporting Authority (NFRA) और Bank of Baroda जैसे बड़े वित्तीय संस्थानों ने भी अहम जानकारियां प्रवर्तन निदेशालय के साथ साझा की हैं।

विशेष रूप से SEBI ने RHFL (Reliance Home Finance Limited) से जुड़े एक मामले में जानकारी दी, जहां सिर्फ एक साल में कॉरपोरेट लोन 3742 करोड़ से बढ़ाकर 8670 करोड़ रुपये कर दिया गया। यह अचानक और संदिग्ध बढ़ोतरी भी जांच के घेरे में है।

पूरे देश में चल रही है ED की छापेमारी

गुरुवार को ED की टीमों ने मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता सहित कई शहरों में छापेमारी की। रेड के दौरान दस्तावेज़, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ और बैंक लेनदेन से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

क्यों है यह मामला अहम?

यह मामला न केवल एक प्रमुख कॉरपोरेट ग्रुप के खिलाफ है, बल्कि भारत के बैंकिंग सिस्टम और नियामक संस्थाओं की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़ा करता है। अनिल अंबानी के नेतृत्व में RAAGA कंपनियों द्वारा लिए गए लोन और उनकी कार्यप्रणाली अब जांच एजेंसियों की रडार पर हैं।

यह भी पढ़ें: इस्तीफे से पहले जगदीप धनखड़ के पास आया था इन दो मंत्रियों का फोन

अनिल अंबानी समूह की कंपनियों पर मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। ED की छापेमारी और जांच आगे और बड़े खुलासे कर सकती है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी कॉरपोरेट धोखाधड़ी मामलों में से एक हो सकता है।

Tags: Anil AmbaniBank FraudBusiness NewsCBIED NewsED Raidhindi newsmoney launderingRAAGA CompaniesReliance GroupRHFLSEBIYes Bank Scamअनिल अंबानी
Previous Post

Breaking: रूस में विमान लापता, क्रू मेंबर समेत 50 यात्री सवार थे, तलाश जारी

Next Post

ऋषभ पंत इतने दिनों तक के लिए हुए बाहर, ईशान किशन को मिलेगा मौका

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

RBI Repo Rate: आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर रखा स्थिर, जानिए होम लोन, EMI और आम लोगों पर क्या होगा असर - Panchayati Times
बिज़नेस

RBI Repo Rate: आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर रखा स्थिर, जानिए होम लोन, EMI और आम लोगों पर क्या होगा असर

5 August 2026
कॉर्पोरेट एफडी या बैंक एफडी? निवेश से पहले जान लें कौन सा विकल्प आपके लिए ज्यादा सुरक्षित - Panchayati Times
बिज़नेस

कॉर्पोरेट एफडी या बैंक एफडी? निवेश से पहले जान लें कौन सा विकल्प आपके लिए ज्यादा सुरक्षित

27 July 2026
Karmajeevi Awaas Yojana: DDA दे रही 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट - Panchayati Times
बिज़नेस

Karmajeevi Awaas Yojana: DDA दे रही 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट

23 July 2026
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ थोड़ा सस्ता, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के नए भाव - Panchayati Times
बिज़नेस

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ थोड़ा सस्ता, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के नए भाव

14 July 2026
बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं सस्ते, कॉल और SMS के लिए मिलेंगे अलग प्लान - Panchayati Times
बिज़नेस

बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं सस्ते, कॉल और SMS के लिए मिलेंगे अलग प्लान

11 July 2026
Post Office FD vs RD: 50,000 रुपये निवेश करने पर कौन-सी स्कीम दे सकती है ज्यादा फायदा? जानें पूरा गणित - Panchayati Times
बिज़नेस

Post Office FD vs RD: 50,000 रुपये निवेश करने पर कौन-सी स्कीम दे सकती है ज्यादा फायदा? जानें पूरा गणित

10 July 2026
Next Post
ऋषभ पंत पांचवे टेस्ट से बाहर, यह खिलाड़ी टीम में शामिल - Panchayati Times

ऋषभ पंत इतने दिनों तक के लिए हुए बाहर, ईशान किशन को मिलेगा मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (229)
  • खेल (572)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (302)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,778)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,115)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (188)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी - Panchayati Times

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी

7 August 2026
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला - Panchayati Times

FCRA Bill 2026: अमेरिकी सांसद की टिप्पणी पर भारत का पलटवार, MEA बोला- विदेशी फंडिंग को रेगुलेट करना हमारा आंतरिक मामला

7 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved