Russian plane missing: रूस के अमूर क्षेत्र में 50 लोगों को ले जा रहा एक An-24 पैसेंजर प्लेन एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क खो बैठा है। यह इलाका चीन की सीमा से सटा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह विमान सर्बिया की एक एयरलाइन ‘अंगारा’ (Angara) द्वारा संचालित किया जा रहा था और यह टिंडा नामक कस्बे की ओर जा रहा था, जब यह रडार से गायब हो गया।
स्थानीय आपातकालीन मंत्रालय ने पुष्टि की है कि विमान टिंडा पहुंचने से ठीक पहले रडार स्क्रीन से गायब हो गया। अमूर क्षेत्र के गवर्नर वासिली ओरलोव ने टेलीग्राम चैनल पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, विमान में 43 यात्री, जिनमें 5 बच्चे और 6 क्रू मेंबर्स शामिल हैं, सवार थे।
यह भी पढ़ें- न रामनाथ ठाकुर..न आरिफ मोहम्मद, BJP से होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति: NDA Source
वासिली ओरलोव ने लिखा, ‘विमान की खोज के लिए सभी आवश्यक बलों और संसाधनों को तैनात कर दिया गया है।’
रूसी समाचार एजेंसी TASS ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि, ‘Angara Airlines का An-24 विमान टिंडा एयरपोर्ट से कुछ किलोमीटर पहले एक निर्धारित चेकपॉइंट पर संपर्क नहीं कर पाया।’
ऐसा माना जा रहा है कि विमान अपने गंतव्य से केवल कुछ किलोमीटर की दूरी पर था जब उससे संपर्क टूट गया। तलाश और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।









