• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

आतंकवाद पाकिस्तान की सेना का टूलकिट है: राजनाथ सिंह

लोकसभा में सोमवार को बहुचर्चित ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत हो गई। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में खड़े होकर भारतीय सेना के साहस और रणनीतिक सफलता की जमकर तारीफ की।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
28 July 2025
in भारत
0
आतंकवाद पाकिस्तान की सेना का टूलकिट है: राजनाथ सिंह - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा में सोमवार को बहुचर्चित ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत हो गई। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में खड़े होकर भारतीय सेना के साहस और रणनीतिक सफलता की जमकर तारीफ की। उन्होंने इस ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई को ‘सिंदूर की लाली’ करार दिया और कहा कि यह सिर्फ एक सैन्य ऑपरेशन नहीं, बल्कि भारत के आत्मसम्मान और सुरक्षा की रक्षा की कहानी है।

राजनाथ सिंह ने कहा, “6-7 मई की रात भारतीय सेना ने एक साहसिक और निर्णायक ऑपरेशन को अंजाम दिया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों को धर्म पूछकर मारा गया, जो अमानवीयता का सबसे घिनौना रूप था। इसके बाद प्रधानमंत्री ने तीनों सेनाध्यक्षों के साथ बैठक की और उन्हें पूरी छूट दी। सेना ने आतंकियों को उनके ठिकानों में घुसकर खत्म किया।”

सौ से अधिक आतंकी मारे गए

रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस कार्रवाई में सौ से अधिक आतंकवादी और उनके हैंडलर मारे गए हैं। उन्होंने कहा, “बहुत जिम्मेदारी से कह रहा हूं, इस ऑपरेशन में मृतकों की संख्या सौ से अधिक है, लेकिन हम आंकड़ों को लेकर अतिरेक नहीं दिखाना चाहते।”

पाकिस्तान की ‘टेरर नर्सरी’ पर सीधा प्रहार

राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर युद्ध नहीं था, बल्कि आतंक के खिलाफ लक्षित कार्रवाई थी। “हमने सिर्फ उन्हीं ठिकानों को निशाना बनाया, जो भारत के खिलाफ साजिश रचने और आतंकवाद को बढ़ावा देने में सीधे तौर पर शामिल थे। भारत ने किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपने तय लक्ष्यों को प्राप्त करने के बाद कार्रवाई रोकी,” उन्होंने कहा।

आतंकवाद पाकिस्तान की सेना का टूलकिट है: राजनाथ सिंह - Panchayati Times

पाकिस्तान की हार सिर्फ सैन्य नहीं, मनोबल की भी थी

10 मई की सुबह भारतीय वायुसेना की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से डीजीएमओ स्तर पर संपर्क किया गया और तत्काल ऑपरेशन रोकने की अपील की गई। राजनाथ सिंह ने बताया कि भारत ने यह कार्रवाई केवल ‘पॉज़’ की है। “अगर पाकिस्तान फिर से कोई हरकत करता है, तो ऑपरेशन सिंदूर दोबारा शुरू किया जाएगा,” उन्होंने चेतावनी दी।

विपक्ष पर भी बोला हमला

रक्षा मंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वे गलत प्रश्न पूछ रहे हैं। “वे यह पूछ रहे हैं कि हमारे कितने विमान गिरे, लेकिन कभी यह नहीं पूछा कि दुश्मन के कितने विमान हमने गिराए। अगर सवाल करना ही है, तो यह पूछिए कि ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा या नहीं – और इसका जवाब है, हां, यह पूरी तरह सफल रहा।”

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते समय राजनीति को एक सकारात्मक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। उन्होंने 1962 और 1971 की ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे विपक्ष ने तब भी देशहित को प्राथमिकता दी थी।

भारत की नीति – पड़ोसी से मित्रता, आतंक से सख्ती

राजनाथ सिंह ने जोर देते हुए कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों का पक्षधर रहा है, लेकिन जब बात आतंकवाद की आती है, तो भारत किसी भी हद तक जाकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। “यह ऑपरेशन किसी देश के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंक के खिलाफ था,” उन्होंने दोहराया।

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत पांचवे टेस्ट से बाहर, यह खिलाड़ी टीम में शामिल

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में हुई यह चर्चा भारत की नई सुरक्षा नीति की झलक है – जहां हर हमले का जवाब निर्णायक, प्रभावी और सीमित लक्ष्य के साथ दिया जाएगा। राजनाथ सिंह की टिप्पणी न सिर्फ सेना के शौर्य को सलाम थी, बल्कि देशवासियों को यह भरोसा भी दिलाने की कोशिश थी कि अब भारत अपने हर सिंदूर की कीमत जानता है – और उस पर कोई आंच नहीं आने देगा।

Tags: ऑपरेशन सिंदूरराजनाथ सिंहलोकसभा
Previous Post

ऋषभ पंत पांचवे टेस्ट से बाहर, यह खिलाड़ी टीम में शामिल

Next Post

पहलगाम अटैक का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा एनकाउंटर में ढेर, ऑपरेशन महादेव के तहत 3 आतंकी मारे गए

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सीएम योगी का बड़ा बयान - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सीएम योगी का बड़ा बयान 

19 June 2026
NEET UG री-एग्जाम: टेलीग्राम पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

NEET UG री-एग्जाम: टेलीग्राम पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

19 June 2026
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2025: NDA समर्थित परिमल नाथवानी को मिली जीत - Panchayati Times
भारत

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2025: NDA समर्थित परिमल नाथवानी को मिली जीत 

18 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times
भारत

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
Next Post
Pahalgam attack mastermind Hashim Musa killed in encounter, 3 terrorists killed under Operation Mahadev

पहलगाम अटैक का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा एनकाउंटर में ढेर, ऑपरेशन महादेव के तहत 3 आतंकी मारे गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (268)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,702)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (168)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सीएम योगी का बड़ा बयान - Panchayati Times

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सीएम योगी का बड़ा बयान 

19 June 2026
NEET UG री-एग्जाम: टेलीग्राम पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times

NEET UG री-एग्जाम: टेलीग्राम पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

19 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved