• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, November 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

विजय हजारे ट्रॉफी: 15 साल बाद खेलेंगे विराट कोहली, जानें शेड्यूल 

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में खास होने वाला है। इसकी सबसे बड़ी वजह रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी मानी जा रही है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
23 December 2025
in खेल
0
साइना नेहवाल के संन्यास पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया - Panchayati Times

विराट कोहली

Share on FacebookShare on Twitter

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में खास होने वाला है। इसकी सबसे बड़ी वजह रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी मानी जा रही है। खासतौर पर विराट कोहली की एंट्री फैंस के लिए बेहद भावुक पल होगी, क्योंकि वह करीब 15 साल बाद इस प्रतिष्ठित वनडे टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे।

विराट कोहली ने आखिरी बार फरवरी 2010 में विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। तब उन्होंने दिल्ली की ओर से सर्विसेज के खिलाफ मुकाबला खेला था, जिसमें वह 16 रन ही बना सके थे। अब 2025-26 के सीजन में एक बार फिर ‘किंग कोहली’ घरेलू क्रिकेट के मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

कितने मैच खेलेंगे विराट कोहली?

विराट कोहली इस सीजन विजय हजारे ट्रॉफी में सिर्फ दो मुकाबले खेलेंगे।

  • पहला मैच: 24 दिसंबर – दिल्ली बनाम आंध्र
  • दूसरा मैच: 26 दिसंबर – दिल्ली बनाम गुजरात

पहले इन मुकाबलों का आयोजन बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था, लेकिन बाद में कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने दोनों मैचों का वेन्यू बदल दिया। अब ये मुकाबले BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे, जहां कुल तीन इंटरनेशनल लेवल के मैदान उपलब्ध हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी में विराट का शानदार रिकॉर्ड

विराट कोहली का विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 13 मैच खेले हैं, जिनमें 68.25 की औसत से 819 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि लंबे अंतराल के बाद भी विराट अपनी क्लास का प्रदर्शन जरूर करेंगे।

मजबूत नजर आ रहा है दिल्ली का स्क्वाड

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए दिल्ली की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में होगी, जबकि विराट कोहली, ईशांत शर्मा और नवदीप सैनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी स्क्वाड का हिस्सा हैं।

दिल्ली का स्क्वाड:
ऋषभ पंत (कप्तान), विराट कोहली, अर्पित राणा, आयुष बडोनी (उपकप्तान), आयुष दोसेजा, दिविज मेहरा, हर्ष त्यागी, रितिक शौकीन, ईशांत शर्मा, नवदीप सैनी, नितीश राणा, प्रियांश आर्य, प्रिंस यादव, रोहन राणा, सार्थक रंजन, सिमरजीत सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), वैभव कांडपाल, यश ढुल
स्टैंड-बाय: अनुज रावत

यह भी पढ़ें: यूपी के किसानों को बड़ी राहत, कृषि ऋण मात्र इतने ब्याज पर मिलेगा

फैंस की नजरें विराट पर

15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली की वापसी ने टूर्नामेंट को खास बना दिया है। भले ही वह सिर्फ दो मुकाबले खेलेंगे, लेकिन इन मैचों पर क्रिकेट फैंस और चयनकर्ताओं दोनों की नजरें टिकी रहेंगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि घरेलू मंच पर लौटकर विराट किस अंदाज में अपनी छाप छोड़ते हैं।

Tags: विजय हजारे ट्रॉफीविराट कोहली
Previous Post

यूपी के किसानों को बड़ी राहत, कृषि ऋण मात्र इतने ब्याज पर मिलेगा

Next Post

भारतीय कृषि की बदलती तस्वीर, महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी - Panchayati Times
खेल

अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी

4 November 2026
Chessveda Launch: भारतीय ऑनलाइन चेस प्लेटफॉर्म चेसवेदा लॉन्च, जानें इसके फीचर्स - Panchayati Times
खेल

Chessveda की बड़ी उपलब्धि: कुछ ही दिनों में 25 हजार से अधिक यूजर जुड़े, तीन लाख से ज्यादा गेम खेले गए

29 October 2026
कजाकिस्तान में होगा 'शिक्षा में चेस' पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन - Panchayati Times
खेल

कजाकिस्तान में होगा ‘शिक्षा में चेस’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

27 October 2026
European Chess Club Cup 2026: निहाल सरीन और कोनेरू हम्पी ने जीता गोल्ड - Panchayati Times
खेल

European Chess Club Cup 2026: निहाल सरीन और कोनेरू हम्पी ने जीता गोल्ड

24 October 2026
IND vs NZ T20: तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने भारत को 4 विकेट से जिताया मैच - Panchayati Times
खेल

IND vs NZ T20: तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने भारत को 4 विकेट से जिताया मैच

24 October 2026
Asian Para Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, 114 पदकों के साथ अभियान समाप्त; 30 गोल्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड - Panchayati Times
खेल

Asian Para Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, 114 पदकों के साथ अभियान समाप्त; 30 गोल्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड

24 October 2026
Next Post
भारतीय कृषि की बदलती तस्वीर, महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भरता की मिसाल - Panchayati Times

भारतीय कृषि की बदलती तस्वीर, महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (246)
  • खेल (607)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (335)
  • बिज़नेस (312)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,857)
  • मनोरंजन (326)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,172)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (208)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले - Panchayati Times

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले

4 November 2026
अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी - Panchayati Times

अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी

4 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved