• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 11, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

नए साल पर दिल्ली, यूपी और बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर भारत इन दिनों भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। पहाड़ी क्षेत्रों में जारी बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर तेज हो गया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
26 December 2025
in भारत
0
नए साल पर दिल्ली, यूपी और बिहार का मौसम कैसा रहेगा? - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर भारत इन दिनों भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। पहाड़ी क्षेत्रों में जारी बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर तेज हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 29 दिसंबर तक ठंड से खास राहत मिलने की संभावना नहीं है। कई राज्यों में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली-एनसीआर का हाल

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते दो दिनों तक धूप निकलने के बाद अब आसमान साफ होने से ठंड और गलन बढ़ गई है। पहाड़ों से आ रही सर्द पछुआ हवाएं लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और आगे इसमें और गिरावट की आशंका है।

हालांकि प्रदूषण के मोर्चे पर थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अभी भी लगभग 230 के आसपास बना हुआ है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर

उत्तर प्रदेश में ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। रात के समय ठंड और भी ज्यादा बढ़ जा रही है। कुछ इलाकों में दिन के समय हल्की धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सीतापुर समेत कई जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

27 और 28 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन इस दौरान कई जगहों पर घने से बेहद घना कोहरा छा सकता है। 29 से 31 दिसंबर के बीच आसमान साफ रह सकता है, फिर भी सुबह-शाम कोहरा परेशानी बढ़ाएगा। गुरुवार को मेरठ प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में शीतलहर का अलर्ट

बिहार में भी ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि साल के अंत तक कोहरे से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।

यह भी पढ़ें: 17 साल बाद तारिक रहमान की वापसी से बांग्लादेश की राजनीति में हलचल 

लगातार बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बर्फीली हवाएं बिहार तक पहुंच रही हैं, जिससे ठंड और बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य का औसत न्यूनतम तापमान लगभग 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Tags: imdउत्तर भारत
Previous Post

17 साल बाद तारिक रहमान की वापसी से बांग्लादेश की राजनीति में हलचल 

Next Post

बिहार सरकार अंतरजातीय विवाह करने वालों को देती है पैसा 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
Next Post
नीतीश कुमार का पता अब यह होगा, छोड़ेंगे सीएम आवास - Panchayati Times

बिहार सरकार अंतरजातीय विवाह करने वालों को देती है पैसा 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved