• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

तेलंगाना: ग्राम पंचायतों के लिए विशेष विकास निधि का ऐलान

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य की सभी 12,706 ग्राम पंचायतों के लिए विशेष विकास निधि देने की घोषणा की है। यह विकास निधि नए साल में जारी किया जाएगा।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
26 December 2025
in पंचायत, राज्यों से
0
तेलंगाना: ग्राम पंचायतों के लिए विशेष विकास निधि का ऐलान - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य की सभी 12,706 ग्राम पंचायतों के लिए विशेष विकास निधि देने की घोषणा की है। इस फैसले के तहत बड़ी ग्राम पंचायतों को 10 लाख रुपये और छोटी ग्राम पंचायतों को 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यह फंड केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाली नियमित सहायता के अतिरिक्त होगा और नए साल में जारी किया जाएगा।

सरपंचों के सम्मान समारोह में घोषणा

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा बुधवार को नारायणपेट जिले के कोस्गी में आयोजित कोडंगल विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सरपंचों के सम्मान समारोह के दौरान की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निधि के माध्यम से ग्राम पंचायतों को यह विशेष सहायता दी जा रही है, ताकि गांवों के विकास को नई गति मिल सके और सरपंचों का सम्मान भी बढ़े।

कोडंगल को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का संकल्प

सीएम रेवंत रेड्डी ने अपने संबोधन में कहा कि उनका लक्ष्य कोडंगल विधानसभा क्षेत्र को देश के आदर्श निर्वाचन क्षेत्रों में शामिल करना है।इसके लिए क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि शिक्षित युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि चुनाव अब समाप्त हो चुके हैं और विकास के रास्ते में राजनीतिक मतभेदों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। सभी जनप्रतिनिधियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए।

सरपंचों से एकजुट होकर काम करने की अपील

मुख्यमंत्री ने सरपंचों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसी के साथ भेदभाव न करें और आपसी मतभेदों को विकास में बाधा न बनने दें। उन्होंने कहा कि गांवों के बीच वैमनस्य को दूर रखते हुए हर गांव के समग्र विकास पर ध्यान देना जरूरी है।

पंचायतों के लिए 3,000 करोड़ रुपये का भरोसा

रेवंत रेड्डी ने यह भी भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार ग्राम पंचायतों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक पंचायतों के लिए 3,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी वे स्वयं लेंगे।

शिक्षा और जनकल्याण पर जोर

सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

इसके साथ ही पात्र लोगों को नए राशन कार्ड, महीन चावल, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, किसान भरोसा योजना और महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

महिलाओं के लिए इंदिरम्मा साड़ी योजना

मुख्यमंत्री ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी हर महिला को इंदिरम्मा साड़ी देने का लक्ष्य रखा गया है। जिन महिलाओं के नाम छूट गए हैं, उन्हें सरपंचों द्वारा सूची में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: उदयपुर में आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की यह घोषणा ग्रामीण विकास, शिक्षा और सामाजिक कल्याण को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Tags: ग्राम पंचायततेलंगानाविशेष विकास निधि
Previous Post

उदयपुर में आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

Next Post

केरल: बीजेपी ने पहली बार हासिल किया मेयर पद

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार

16 October 2026
PESA Act: हिमाचल प्रदेश में 10 राज्यों के मास्टर ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण, ग्राम सभा की भूमिका पर रहेगा फोकस - Panchayati Times
पंचायत

PESA Act: हिमाचल प्रदेश में 10 राज्यों के मास्टर ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण, ग्राम सभा की भूमिका पर रहेगा फोकस

15 October 2026
NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन - Panchayati Times
पंचायत

NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन 

15 October 2026
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, यूपी चुनाव 2027 में उतरेगी; जनता से किए 3 बड़े वादे - Panchayati Times
राज्यों से

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, यूपी चुनाव 2027 में उतरेगी; जनता से किए 3 बड़े वादे

15 October 2026
UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश 

14 October 2026
कपास और सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन - Panchayati Times
कृषि समाचार

कपास और सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन

14 October 2026
Next Post
केरल: बीजेपी ने पहली बार हासिल किया मेयर पद - Panchayati Times

केरल: बीजेपी ने पहली बार हासिल किया मेयर पद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (235)
  • खेल (594)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (301)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,836)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,156)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (205)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Navodaya Admission 2027: कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन की बढ़ी तारीख - Panchayati Times

Navodaya Admission 2027: कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन की बढ़ी तारीख 

16 October 2026
IND vs WI T20: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट - Panchayati Times

IND vs WI T20: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट

16 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved