• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 25, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सेंगर पर दिया बड़ा फैसला 

उन्नाव रेप केस मामले में सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ा फैसला किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
29 December 2025
in राज्यों से
0
SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? - Panchayati Times

सुप्रीम कोर्ट

Share on FacebookShare on Twitter

उन्नाव रेप केस मामले में सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करते हुए उन्हें सशर्त जमानत दी थी। इस फैसले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर शीर्ष अदालत ने सुनवाई के बाद अंतरिम रोक लगा दी।

मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच कर रही है, जिसमें जस्टिस जे.के. महेश्वरी और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से फिलहाल हाईकोर्ट द्वारा दी गई राहत प्रभावी नहीं रहेगी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में सेंगर की अपील लंबित रहने तक उसकी आजीवन कारावास की सजा को निलंबित किया था और सशर्त जमानत भी मंजूर की थी। हालांकि, पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में मिली 10 साल की सजा के चलते सेंगर अभी जेल में ही बंद है।

हाईकोर्ट के फैसले को लेकर पीड़िता और उसके परिवार में गहरा आक्रोश देखने को मिला। वे लगातार दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट में CBI की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने हाईकोर्ट के आदेश पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने दलील दी कि यह मामला नाबालिग से जुड़े एक बेहद गंभीर और जघन्य अपराध का है, जिसमें हाईकोर्ट ने आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5 जैसे अहम प्रावधानों पर पर्याप्त रूप से विचार नहीं किया। इस पर जस्टिस जे.के. महेश्वरी ने टिप्पणी की कि धारा 376 पर विचार किया गया है, लेकिन SG मेहता ने दोहराया कि कई महत्वपूर्ण पहलुओं को नजरअंदाज किया गया है।

SG मेहता ने बताया कि घटना के समय पीड़िता की उम्र 16 साल से कम थी, वह करीब 15 साल 10 महीने की थी। उन्होंने यह भी कहा कि सेंगर को दो अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है और उसकी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील अभी लंबित है। CBI ने अदालत में यह भी रेखांकित किया कि आरोपी एक जनप्रतिनिधि था और जांच के दौरान पुख्ता सबूतों के आधार पर अपराध सिद्ध किया गया।

यह मामला वर्ष 2017 का है, जब उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की एक नाबालिग लड़की ने तत्कालीन विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था। वर्ष 2019 में दिल्ली की ट्रायल कोर्ट ने सेंगर को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके अलावा, पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत और गवाहों को प्रभावित करने के मामलों में भी उसे सजा मिली थी।

यह भी पढ़ें: नए साल पर यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मिलेगा सस्ता बिल

23 दिसंबर 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट ने सेंगर द्वारा काटी गई सजा की अवधि और कानूनी आधारों का हवाला देते हुए उसकी सजा निलंबित कर जमानत दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट की ओर से उस फैसले पर रोक लगाए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर आ गया है।

Tags: उन्नाव रेप केसकुलदीप सेंगरसुप्रीम कोर्ट
Previous Post

नए साल पर यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मिलेगा सस्ता बिल

Next Post

अरावली पर सुप्रीम कोर्ट की अहम सुनवाई, इन्हें भेजा नोटिस 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

राजस्थान: तिजारा नगर परिषद चेयरमैन चुनाव से पहले 18 कांग्रेस पार्षदों को पंचकूला में रोका गया - Panchayati Times
पंचायत

राजस्थान: तिजारा नगर परिषद चेयरमैन चुनाव से पहले 18 कांग्रेस पार्षदों को पंचकूला में रोका गया

21 September 2026
West Bengal Bypolls 2026: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC को झटका - Panchayati Times
राज्यों से

West Bengal Bypolls 2026: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC को झटका 

19 September 2026
UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा - Panchayati Times
पंचायत

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा

16 September 2026
यूपी के इन ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 50-50 लाख रुपये - Panchayati Times
पंचायत

यूपी के इन ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 50-50 लाख रुपये

15 September 2026
गुरुग्राम: महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला लिया गया हिरासत में - Panchayati Times
जुर्म

गुरुग्राम: महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला लिया गया हिरासत में

15 September 2026
राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम 2026: जानें नगर निगम का रिजल्ट - Panchayati Times
पंचायत

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम 2026: जानें नगर निगम का रिजल्ट

14 September 2026
Next Post
SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? - Panchayati Times

अरावली पर सुप्रीम कोर्ट की अहम सुनवाई, इन्हें भेजा नोटिस 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (585)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (320)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,817)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,144)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (201)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा - Panchayati Times

कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा 

23 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved